फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024: Chennai Super kings coach Stephen fleming backs captain Ruturaj Gaikwad compared with MS Dhoni

IPL 2024: कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के बचाव में आए कोच फ्लेमिंग, धोनी से कर दी तुलना

Sat, 13 Apr 2024 10:15 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 13 Apr 2024 10:15 PM IST
सार

गायकवाड़ आईपीएल के इस सीजन के शुरू होने से पहले महेंद्र सिंह धोनी की जगह सीएसके के कप्तान बने थे और उन्हें धीमी बल्लेबाजी के कारण आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन
IPL 2024: Chennai Super kings coach Stephen fleming backs captain Ruturaj Gaikwad compared with MS Dhoni
धोनी और स्टेफन फ्लेमिंग - फोटो : PTI

विस्तार

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के मुख्य कोच स्टेफन फ्लेमिंग कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के बचाव में उतरे हैं और उन्होंने कहा कि गायकवाड़ को धीमा बताना सही नहीं है। गायकवाड़ आईपीएल के इस सीजन के शुरू होने से पहले महेंद्र सिंह धोनी की जगह सीएसके के कप्तान बने थे और उन्हें धीमी बल्लेबाजी के कारण आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। 
विज्ञापन


गायकवाड़ के नेतृत्व में मिले हैं मिक्सड नतीजे
सीएसके को गायकवाड़ के नेतृत्व में मिक्सड नतीजे मिले है। गायकवाड़ का स्ट्राइक रेट चर्चा का विषय रहा है और अन्य बल्लेबाजों की तुलना में उतना बेहतर नहीं है। फ्लेमिंग का मानना है कि गायकवाड़ की वेल्यू आंकड़ों से परे है। गायकवाड़ ने इस सीजन खेले पांच मैचों में 117.42 के स्ट्राइक रेट से 155 रन बनाए हैं। सीएसके का सामना अब रविवार को मुंबई इंडियंस के साथ होना है। मालूम हो कि सीएसके और मुंबई की टीमें इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीमें है और दोनों 
विज्ञापन


'धोनी की तरह धैर्यवान हैं गायकवाड़'
फ्लेमिंग ने कहा, टीम के कप्तान गायकवाड़ उतने ही अच्छे हैं जितने हो सकते हैं। मैं जानता हूं कि पिछला कप्तान काफी कूल था, लेकिन गायकवाड़ भी उन्हीं की तरह हैं। दोनों में कोई अंतर नहीं है। वह भी उतने ही कूल हैं जितने हो सकते हैं। गायकवाड़ काफी प्रभावशाली हैं और उसे पता है कि उन्हें क्या करना है। मुझे लगता है कि गायकवाड़ की बल्लेबाजी को अनुचित तरीके से धीमा कहा जाता है। आपके पास इनमें से कुछ आंकड़ों का संदर्भ होना चाहिए। गायकवाड़ अच्छा खेल रहे हैं। केकेआर और सीएसके के बीच हुआ पिछला मुकाबला इसका उदाहरण है कि वह कितने अच्छे खिलाड़ी हैं। मेरे मन में गायकवाड़ को लेकर कोई संदेह नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


'गायकवाड़ को कप्तानी देना रणनीति का हिस्सा'
फ्लेमिंग ने स्पष्ट किया कि गायकवाड़ को सीएसके का कप्तान बनाना रणनीति और लंबी अवधि के लिए लिया गया फैसला था। यह कोई अस्थायी व्यवस्था नहीं है। उन्होंने कहा, यह हमारी रणनीति थी जो अबतक कारगार रही है। ट्रांसिसन काफी सरल तरीके से हुआ। उन्हें जीत के आंकड़ों से देखा जाता है, लेकिन हम उन्हें अलग तरह जज करते हैं। उनकी लीडरशीप शीर्ष स्तर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed