फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024 Big news for RCB fans, Virat Kohli returns india before IPL, will join the camp soon

IPL 2024: आरसीबी फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, आईपीएल से पहले हुई विराट कोहली की वापसी, जल्द कैंप में होंगे शामिल

Sun, 17 Mar 2024 10:42 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 17 Mar 2024 10:42 AM IST
सार

दाएं हाथ के बल्लेबाज हाल ही में पिता बने थे। उनकी पत्नी ने एक बेटे के जन्म दिया। किंग कोहली इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी थी। विराट ने अपने छोटे बेटे के नाम 'अकाय' रखा है। इसी वजह से वह भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाए थे।

विज्ञापन
IPL 2024 Big news for RCB fans, Virat Kohli returns india before IPL, will join the camp soon
विराट कोहली - फोटो : instagram

विस्तार

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की भारत वापसी हो गई है। पिछले दो महीने से वह अपने परिवार के साथ लंदन में थे। हाल ही में विराट की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने दूसरे बच्चे को जन्म दिया था। दोनों एक बार फिर माता-पिता बने। आईपीए 2024 से पहले किंग कोहली की देश में वापसी से उनके फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन


आईपीएल के 17वें संस्करण का आगाज 22 मार्च से होगा। गत विजेता चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ लीग के पहले मैच के जरिए अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इस मैच में भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज धोनी और विराट कोहली आमने-सामने होंगे। इससे पहले स्टार बल्लेबाज भारत लौट आए हैं। उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)


विराट के घर आया नन्हा मेहमान
दाएं हाथ के बल्लेबाज हाल ही में पिता बने थे। उनकी पत्नी ने एक बेटे के जन्म दिया। किंग कोहली इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी थी। विराट ने अपने छोटे बेटे के नाम 'अकाय' रखा है। इसी वजह से वह भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाए थे। 

आईपीएल में फैंस को कोहली से विस्फोटक प्रदर्शन की उम्मीद
आईपीएल के आगामी सीजन में विराट कोहली के लिए खास होने वाला है। इस सीजन में फैंस को उनसे दमदार प्रदर्शन की अपेक्षा है। हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि विराट का आगामी टी20 विश्व कप के लिए टीम में सेलेक्शन उनके आईपीएल प्रदर्शन पर निर्भर करेगा। हालांकि, इस रिपोर्ट में कितनी सच्चाई है यह दावा करना मुश्किल है। 35 वर्षीय बल्लेबाज ने भारत के लिए 117 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इनमें उन्होंने एक शतक और 37 अर्धशतकों की मदद से 4037 रन बनाए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed