{"_id":"656c3c41039334dab409a71b","slug":"ipl-2024-bacche-easy-imam-ul-haq-said-agha-ali-salman-messaged-virat-kohli-after-naveen-ul-haq-fight-2023-12-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2024: 'बच्चे आराम से...', नवीन उल हक से लड़ाई के बाद इस पाकिस्तानी खिलाड़ी ने विराट कोहली को किया था मैसेज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2024: 'बच्चे आराम से...', नवीन उल हक से लड़ाई के बाद इस पाकिस्तानी खिलाड़ी ने विराट कोहली को किया था मैसेज
Sun, 03 Dec 2023 01:58 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 03 Dec 2023 01:58 PM IST
सार
हाल ही में एक पॉडकास्ट में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार इमाम-उल-हक ने दावा किया कि जब विराट कोहली का नवीन उल हक के साथ आईपीएल में झगड़ा हुआ था, तो उनके साथी आगा अली सलमान ने इंस्टाग्राम पर विराट को मैसेज किया था।
विज्ञापन
आगा सलमान ने विराट-नवीन के लड़ाई के दौरान विराट को मैसेज किया था
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल 2023 में विराट कोहली और अफगानिस्तान के नवीन उल हक के बीच लड़ाई काफी चर्चा में रही थी। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच मुकाबले में विराट और नवीन भिड़ गए थे। इसके बाद विराट की लखनऊ के मेंटर रहे गौतम गंभीर से भी बहस हुई थी। हाल ही में हुए वनडे विश्व कप में विराट कोहली और नवीन उल हक एक बार फिर आमने-सामने आए। भारत और अफगानिस्तान के बीच विश्व कप 2023 में हुए मुकाबले के दौरान फैंस ने नवीन के सामने कोहली-कोहली के नारे लगाए थे। हालांकि, विराट कोहली और नवीन उल हक ने एक-दूसरे को गले लगाया और विवाद को खत्म कर दिया। घटना की तस्वीरें तुरंत वायरल हो गई थीं।
विज्ञापन
आगा सलमान ने विराट को बच्चे कहकर पुकारा था
हाल ही में एक पॉडकास्ट में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार इमाम-उल-हक ने दावा किया कि जब विराट कोहली का नवीन उल हक के साथ आईपीएल में झगड़ा हुआ था, तो उनके साथी आगा अली सलमान ने इंस्टाग्राम पर विराट को मैसेज किया था। इमाम ने कहा, 'लड़ाई बहुत वायरल हुई थी। झगड़े के बाद आगा अली सलमान ने विराट कोहली को इंस्टाग्राम पर मैसेज करते हुए कहा, 'कोहली बच्चे आराम से। क्या हो गया है?' यानी आगा सलमान ने कोहली को बच्चे कहकर पुकारा था। सलमान का डेब्यू हाल ही में हुआ है, जबकि कोहली का दिग्गजों में नाम आता है। ऐसे में सलमान का ऐसा कहना फैंस को पसंद नहीं आ रहा है।
Agha Salman sent an Instagram text to Virat Kohli asking him to calm down, confirms Imam Ul Haq 😂🙈 #PSL2024 #IPL2024pic.twitter.com/TW49JtABsa
— Farid Khan (@_FaridKhan) December 1, 2023
विज्ञापन
विज्ञापन
नवीन ने बताया कैसे उनके और विराट के बीच झगड़ा सुलझा
इस घटना के बारे में बात करते हुए लखनऊ सुपर जाएंट्स को दिए एक इंटरव्यू में नवीन उल हक ने बताया कि कैसे विराट कोहली ने उनके बीच चीजों को सुलझाया। विश्व कप मैच के दौरान हुई बातचीत के बारे में बताते हुए सलमान ने कहा- 'कोहली ने मुझसे कहा कि चलो इसे खत्म करते हैं। मैंने कहा हां इसे यहीं खत्म करते हैं। इसलिए हम फिर एकदूसरे को देखकर हंसे। हम गले मिले और हम आगे बढ़ गए। कोहली ने फिर मुझसे कहा था कि अब इसके बाद फैंस द्वारा मेरे नाम से नहीं चिढ़ाए जाएंगे। या कुछ ऐसा नहीं सुनेंगे। आपको केवल भीड़ से समर्थन मिलेगा। मैंने हां (मुस्कुराते हुए) कहा और बॉलिंग पर वापस लौट गया।' इसके बाद विराट ने फैंस से नवीन को सपोर्ट करने और उनको चीयर करने का इशारा भी किया था।
भारत में अफगानी खिलाड़ियों को घर जैसे महसूस हुआ
नवीन उल हक
- फोटो : IPL/BCCI
नवीन ने कहा- मैं अपने टीम मेट के लिए खड़ा रहूंगा। यही कारण है कि हम एक टीम हैं। नवीन उल हक ने यह भी बताया कि अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को विश्व कप के दौरान भारत में जो समर्थन मिला, उससे उन्हें ऐसा लगा जैसे वे घर पर खेल रहे थे। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि हमें हर मैच से समर्थन मिला है। भारत के खिलाफ दिल्ली में खेले गए सिर्फ एक मैच में हमें कोई समर्थन नहीं मिला (मुस्कुराते हुए)। इसके अलावा हमें हर मैच में घर जैसा एहसास होता है।' कोहली के कहने के बाद फैंस ने हर जगह नवीन उल हक का उत्साह बढ़ाया। नई दिल्ली में इंग्लैंड के खिलाफ विश्व कप मैच के दौरान फैंस ने नवीन को खूब चीयर किया था।
फैंस ने बढ़ाया था नवीन का हौसला
सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में देखा जा सकता है कि नवीन ने इंग्लैंड के जोस बटलर को आउट किया था तो फैंस ने उनका खूब हौसला बढ़ाया था। इस मैच में अफगानिस्तान ने गत चैंपियन के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की थी। अफगानिस्तान ने मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड को 69 रन से हराकर विश्व कप 2023 में अपना पहला मैच जीता था।