फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024 Auction Start Time Full Players List Updated Squads Base Price Purse Remaining and Slots Available

IPL 2024 Auction: पहली बार महिला करेगी खिलाड़ियों की नीलामी, 10 सवालों में जानें ऑक्शन से जुड़ी हर जानकारी

Tue, 19 Dec 2023 12:26 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 19 Dec 2023 12:26 PM IST
सार

IPL Mini Auction 2024 Date Time: आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन में कुल 333 खिलाड़ी शामिल हैं, इनमें से अधिकतम 70 खिलाड़ियों पर ही बोली लगेगी। सभी टीमों के पर्स में कुल मिलाकर 262.95 करोड़ रुपये हैं। हालांकि, इस बार भी सबसे बड़ी बोली किसी विदेशी खिलाड़ी पर ही लगने की उम्मीद है।

विज्ञापन
IPL 2024 Auction Start Time Full Players List Updated Squads Base Price Purse Remaining and Slots Available
आईपीएल 2024 ऑक्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीएल 2024 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी दुबई में होगी। यह पहला मौका है, जब देश के बाहर आईपीएल ऑक्शन हो रहा है। यह एक मिनी ऑक्शन है और सभी टीमों के पास अधिकतर खिलाड़ी पहले से हैं। इस नीलामी में सभी फ्रेंचाइजी कुछ नए खिलाड़ियों को खरीदकर अपनी टीम को और संतुलित करना चाहेंगी। अगले साल आईपीएल 2025 में मेगा ऑक्शन होना है। इससे पहले यह आखिरी मिनी ऑक्शन है। ऐसे में सभी टीमें इस साल यह सुनिश्चित करना चाहेंगी कि जो पांच खिलाड़ी उन्हें अगले पांच साल के लिए टीम में चाहिए, वह इसी साल टीम में हों ताकि अगले साल नीलामी से पहले उन्हें रिटेन किया जा सके। यहां हम कुछ सवालों के जवाब देकर नीलामी से जुड़ी हर जानकारी देने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन


इस नीलामी में कुल कितने खिलाड़ी शामिल होंगे?
बीसीसीआई के अनुसार इस साल कुल 1166 खिलाड़ियों ने खुद को नीलामी के लिए पंजीकृत कराया था। इनमें से 333 खिलाड़ियों को नीलामी के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। इसमें 214 भारतीय और 119 विदेशी खिलाड़ी हैं। इन 333 खिलाड़ियों में 116 ऐसे हैं, जो अपने देश के लिए खेल चुके हैं और 215 ऐसे हैं, जिन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का कोई अनुभव नहीं है। दो खिलाड़ी एसोसिएस देशों से हैं। 10 टीमों के पास कुल 77 खिलाड़ियों की जगह खाली है, इसमें 30 विदेशी खिलाड़ियों की है।
विज्ञापन


नीलामी कब और कहां होगी?
यह नीलामी दुबई में होगी, यह पहला मौका है जब आईपीएल ऑक्शन देश से बाहर हो रहा है।
Trending Videos

IPL 2024 Auction Start Time Full Players List Updated Squads Base Price Purse Remaining and Slots Available
आईपीएल 2024 ऑक्शन - फोटो : अमर उजाला
किस टीम के पर्स में कितना पैसा है?
सबसे ज्यादा पैसा गुजरात टाइटंस के पास है, क्योंकि उन्होंने ट्रेड विंडो में अपने कप्तान हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस के साथ ट्रेड कर लिया था। गुजरात के पास 38.15 करोड़ रुपये हैं। इस टीम को आठ खिलाड़ी खरीदने हैं, इनमें दो विदेशी भी शामिल हैं। वहीं, सबसे कम पैसे लखनऊ की टीम के पर्स में हैं। लखनऊ के पास 13.15 करोड़ रुपये हैं। इस राशि में यह टीम कुल छह खिलाड़ी खरीदने की कोशिश करेगी, जिसमें एक विदेशी भी शामिल है। सभी फ्रेंचाइजी के पास कुल 77 खिलाड़ी खरीदने के लिए 262.95 करोड़ रुपये हैं। 
 
आईपीएल 2024 नीलामी में किस टीम के पास कितना पैसा
टीम पैसे खर्चे(रुपये में) बकाया पर्स (रुपये में) उपलब्ध स्लॉट विदेशी स्लॉट
चेन्नई सुपरकिंग्स 68.6 करोड़ 31.4 करोड़ 6 3
दिल्ली कैपिटल्स 71.05 करोड़ 28.95 करोड़ 9 4
गुजरात टाइटंस 61.85 करोड़ 38.15 करोड़ 8 2
कोलकाता नाइट राइडर्स 67.3 करोड़ 32.7 करोड़ 12 4
लखनऊ सुपर जाएंट्स 86.85 करोड़ 13.15 करोड़ 6 2
मुंबई इंडियंस 82.25 करोड़ 17.75 करोड़ 8 4
पंजाब किंग्स 70.9 करोड़ 29.1 करोड़ 8 2
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 76.75 करोड़ 23.25 करोड़ 6 3
राजस्थान रॉयल्स 85.5 करोड़ 14.5 करोड़ 8 3
सनराइजर्स हैदराबाद 66 करोड़ 34 करोड़ 6 3
कुल 737.05 करोड़ 262.95 करोड़ 77 30

कैसे होगी नीलामी?
खिलाड़ियों को 19 अलग-अलग सेट में बांटा गया है। इसमें बल्लेबाज, तेज गेंदबाज, ऑलराउंडर, स्पिन गेंदबाज, कैप्ड और अनकैप्ड जैसे कई सेट हैं। हर सेट के आधार पर बोली लगेगी। पहले कैप्ड फिर अनकैप्ड खिलाड़ियों की नीलामी होगी। कुल 23 खिलाड़ियों का बेस प्राइस दो करोड़ रुपये हैं। इसमें मिचेल मार्श, उमेश यादव और शार्दुल ठाकुर जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। 13 खिलाड़ियों का बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन

IPL 2024 Auction Start Time Full Players List Updated Squads Base Price Purse Remaining and Slots Available
बेन स्टोक्स - फोटो : सोशल मीडिया
कौन से बड़े खिलाड़ी नीलामी में शामिल नहीं होंगे?
आईपीएल 2024 में कई बड़े खिलाड़ी शामिल नहीं होंगे। इंग्लैंड के बेन स्टोक्स, जो रूट और जोफ्रा आर्चर भी इस नीलामी का हिस्सा नहीं हैं। वहीं, केदार जाधव, लिटन दास और शाकिब अल हसन जैसे खिलाड़ियों को खरीदने में किसी टीम ने रुचि नहीं दिखाई और बीसीसीआई ने इनका नाम नीलामी की लिस्ट में शामिल नहीं किया है।

इस बार किन खिलाड़ियों पर बड़ी बोली लग सकती है?
आठ साल बाद आईपीएल में वापसी कर रहे ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क पर इस बार सबसे बड़ी बोली लग सकती है। वहीं, न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र पर भी टीमें करोड़ों लुटा सकती हैं। रचिन का बेस प्राइस सिर्फ 50 लाख है, लेकिन वनडे विश्व कप के प्रदर्शन को देखते हुए उन पर बड़ी बोली लगना तय है।
विज्ञापन

IPL 2024 Auction Start Time Full Players List Updated Squads Base Price Purse Remaining and Slots Available
अर्शिन कुलकर्णी - फोटो : सोशल मीडिया
कौन से गुमनाम खिलाड़ी इस नीलामी में मालामाल हो सकते हैं?
अर्शिन कुलकर्णी, कुमार कुशाग्र और मुशीर खान जैसे खिलाड़ी इस नीलामी में करोड़पति बन सकते हैं। अर्शिन ने भारत की अंडर-19 टीम के लिए कई शानदार पारियां खेली हैं। वह गेंद और बल्ले दोनों से मैच जिताने में सक्षम हैं।

क्या टीमें अभी भी खिलाड़ियों को रिलीज या ट्रेड कर सकती हैं?
खिलाड़ियों को रिलीज और रिटेन करने की समय सीमा समाप्त हो गई है। ऐसे में टीमें किसी भी खिलाड़ी को रिलीज नहीं कर सकती हैं। अब हर टीम में वही खिलाड़ी मौजूद हैं, जिन्हें इस सीजन के लिए रिटेन किया गया है। हालांकि, आईपीएल के नियमों के अनुसार, खिलाड़ियों की ट्रेडिंग विंडो एक सीजन समाप्त होने के एक महीने बाद शुरू होती है और नीलामी की तारीख से एक सप्ताह पहले तक खुली रहती है। नीलामी के बाद अगले सीजन के मुकाबले शुरू होने से एक महीने पहले तक ट्रेड विंडो खुली रहती है। नीलामी के अगले दिन 20 दिसंबर से 2024 सीजन शुरू होने से एक महीने पहले तक फिर से खिलाड़ियों को ट्रेड किया जा सकेगा।

IPL 2024 Auction Start Time Full Players List Updated Squads Base Price Purse Remaining and Slots Available
मल्लिका सागर ऑक्शन करवाती दिखेंगी - फोटो : WPL
नीलामीकर्ता कौन हैं और नीलामी कब होगी?
10 दिन पहले महिला खिलाड़ियों की नीलामी करने वाली मल्लिका सागर ही पुरुष खिलाड़ियों की भी नीलामी करेंगी। वह आईपीएल इतिहास की पहली महिला नीलामीकर्ता हैं। पिछले साल ह्यू एड्मीड्स ने नीलामी कराई थी। अब मल्लिका को उनकी जगह यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। आईपीएल 2024 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी दुबई के कोका कोला एरिना में स्थानीय समयानुसार सुबह 11.30 बजे (भारतीय समयानुसार दोपहर 1.00 बजे) शुरू होगी। 

नीलामी को कहां देखा जा सकता है?
अगर आप टीवी पर यह नीलामी देखना चाहते हैं तो स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर इसे देख सकते हैं। वहीं, मोबाइल फोन पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा एप पर देखी जा सकती है। स्टार स्पोर्ट्स चैनल देखने के लिए आपको सेट टॉप बॉक्स पर सब्स्क्रिप्शन की जरूरत होती है, लेकिन जियो सिनेमा एप पर आप अपने फोन में फ्री में यह नीलामी देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed