फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024: Andre Russell 1st batter to hit 200+ sixes for KKR; Bairstow century in 45 balls PBKS 2nd fastest

KKR vs PBKS: रसेल का रिकॉर्ड, कोलकाता के लिए 200+ छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज; बेयरस्टो का 45 गेंद में शतक

Sat, 27 Apr 2024 01:33 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 27 Apr 2024 01:33 AM IST
सार

कोलकाता ने आईपीएल में अब तक दो बार 250+ का स्कोर बना लिया है। वह सनराइजर्स हैदराबाद के बाद सबसे ज्यादा बार 250+ का आंकड़ा छूने वाली आईपीएल की टीम है। कोलकाता के अलावा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने भी दो बार ऐसा किया है। सनराइजर्स तीन बार ऐसा कर चुकी है।

विज्ञापन
IPL 2024: Andre Russell 1st batter to hit 200+ sixes for KKR; Bairstow century in 45 balls PBKS 2nd fastest
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2024 के 42वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम पंजाब किंग्स के खिलाफ भले ही हार गई हो, लेकिन आंद्रे रसेल ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वह इस टीम के लिए 200+ लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। पंजाब के खिलाफ रसेल 12 गेंद में दो चौके और दो छक्के की मदद से 24 रन की पारी खेली। वह कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए अब तक 202 छक्के लगा चुके हैं। दूसरे नंबर पर नीतीश राणा हैं और उन्होंने 106 छक्के लगाए हैं। 
विज्ञापन

नरेन और सॉल्ट की आक्रामक बल्लेबाजी

IPL 2024: Andre Russell 1st batter to hit 200+ sixes for KKR; Bairstow century in 45 balls PBKS 2nd fastest
सुनील नरेन और फिल सॉल्ट - फोटो : IPL/BCCI
कोलकाता के लिए सुनील नरेन ने 32 गेंद में नौ चौके और चार छक्के की मदद से 71 रन की पारी खेली। वहीं, फिल सॉल्ट ने 37 गेंद छह चौके और छह छक्के की मदद से 75 रन की पारी खेली। नरेन ने अब तक आईपीएल 2024 में पावरप्ले में 204 रन बनाए हैं, जो कि इस सीजन पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं। नरेन ने सॉल्ट के साथ 138 रन की ओपनिंग साझेदारी की। यह कोलकाता के लिए किसी भी विकेट के लिए चौथी सबसे बड़ी साझेदारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोलकाता ने दूसरी बार 250+का स्कोर बनाया

IPL 2024: Andre Russell 1st batter to hit 200+ sixes for KKR; Bairstow century in 45 balls PBKS 2nd fastest
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI
कोलकाता ने आईपीएल में अब तक दो बार 250+ का स्कोर बना लिया है। वह सनराइजर्स हैदराबाद के बाद सबसे ज्यादा बार 250+ का आंकड़ा छूने वाली आईपीएल की टीम है। सनराइजर्स ने इसी सीजन ऐसा तीन बार किया है। ओवरऑल टी20 क्रिकेट में सरे और सनराइजर्स ने तीन-तीन बार ऐसा किया है। वहीं, चेक रिपबल्कि, समरसेट, यॉर्कशायर, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता ने ऐसा दो-दो बार किया है।
विज्ञापन

करन ने 60 रन लुटाए

IPL 2024: Andre Russell 1st batter to hit 200+ sixes for KKR; Bairstow century in 45 balls PBKS 2nd fastest
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI
पंजाब के कप्तान सैम करन ने इस मैच में चार ओवर में 60 रन दिए और उन्हें एक विकेट मिला। करन ने एक अनचाहा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। वह आईपीएल में अब तक छह बार 50+ रन लुटा चुके हैं। आईपीएल में अपने स्पेल में सबसे ज्यादा बार 50 से अधिक रन देने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में करन संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। पहले नंबर पर सात बार के साथ मोहित शर्मा हैं। वहीं, दूसरे स्थान पर करन के साथ  भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, पैट कमिंस और कगिसो रबाडा हैं।

एक IPL मैच में अपने स्पेल में सबसे ज्यादा बार 50+ रन लुटाने वाले गेंदबाज
गेंदबाज कितनी बार
मोहित शर्मा 7
भुवनेश्वर कुमार 6
मोहम्मद शमी 6
पैट कमिंस 6
सैम करन 6
कगिसो रबाडा 6

प्रभसिमरन की तूफानी पारी

IPL 2024: Andre Russell 1st batter to hit 200+ sixes for KKR; Bairstow century in 45 balls PBKS 2nd fastest
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI
इस मैच में पंजाब के प्रभसिमरन सिंह ने 20 गेंद में 54 रन की पारी खेली। वह पावरप्ले के अंदर पंजाब के लिए 50+ रन का स्कोर बनाने वाले चौथे बल्लेबाज हैं। प्रभसिमरन ने अपनी पारी में चार चौके और पांच छक्के लगाए। प्रभसिमरन ने 18 गेंद में अर्धशतक पूरा किया, जो कि पंजाब के लिए तीसरा सबसे तेज अर्धशतक भी है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर केएल राहुल (14 गेंद) और दूसरे नंबर पर निकोलस पूरन (17 गेंद) हैं। राहुल और पूरन अब लखनऊ की टीम का हिस्सा हैं।

किसी एक पारी के दौरान पंजाब के लिए पावरप्ले में
50+ का स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज
बल्लेबाज रन गेंद खिलाफ जगह साल
जॉनी बेयरस्टो 59* 22 आरसीबी मुंबई 2022
केएल राहुल 55* 23 सीएसके मोहाली 2019
प्रभसिमरन सिंह 54 20 केकेआर कोलकाता 2024
ऋद्धिमान साहा 52* 23 एसआरएच हैदराबाद 2014
केएल राहुल 51 16 डीसी मोहाली 2018

बेयरस्टो का रिकॉर्डतोड़ शतक

IPL 2024: Andre Russell 1st batter to hit 200+ sixes for KKR; Bairstow century in 45 balls PBKS 2nd fastest
जॉनी बेयरस्टो - फोटो : IPL/BCCI
पंजाब की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले जॉनी बेयरस्टो ने 48 गेंद में आठ चौके और नौ छक्के की मदद से 108 रन की नाबाद पारी खेली। यह आईपीएल में उनका दूसरा शतक रहा। इससे पहले उन्होंने 2019 में सनराइजर्स हैदराबाद से खेलते हुए आरसीबी के खिलाफ 114 रन की पारी खेली थी। उन्होंने आईपीएल में पांच साल बाद शतक लगाया। बेयरस्टो ने 45 गेंद में शतक जड़ा। यह पंजाब के लिए दूसरा सबसे तेज शतक है। इस टीम के लिए सबसे तेज शतक जड़ने का रिकॉर्ड डेविड मिलर के नाम है। उन्होंने 2013 में आरसीबी के खिलाफ मोहाली में 38 गेंद पर शतक जड़ा था। बेयरस्टो के अलावा मयंक अग्रवाल ने भी 45 गेंद में शतक लगाया है। मयंक ने 2020 में शारजाह में राजस्थान के खिलाफ यह कमाल किया था।

पंजाब के लिए आईपीएल में सबसे तेज शतक
बल्लेबाज खिलाफ गेंद जगह साल
डेविड मिलर आरसीबी 38 मोहाली 2013
मयंक अग्रवाल आरआर 45 शारजाह 2020
जॉनी बेयरस्टो केकेआर 45 कोलकाता 2024
ऋद्धिमान साहा केकेआर 49 बेंगलुरु 2014

मैच में क्या हुआ?

IPL 2024: Andre Russell 1st batter to hit 200+ sixes for KKR; Bairstow century in 45 balls PBKS 2nd fastest
जॉनी बेयरस्टो और शशांक सिंह - फोटो : IPL/BCCI
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 261 रन बनाए थे। फिल सॉल्ट ने 37 गेंद में 75 रन और सुनील नरेन ने 32 गेंद में 71 रन की पारी खेली। जवाब में प्रभसिमरन सिंह ने 20 गेंद में 54 रन की पारी खेल पंजाब को तूफानी शुरुआत दिलाई। इसके बाद जॉनी बेयरस्टो ने 48 गेंद में 108 रन और शशांक सिंह ने 28 गेंद में 68 रन की नाबाद पारी खेल पंजाब को जीत दिलाई। इस जीत के साथ पंजाब की टीम नौ मैचों में तीन जीत और छह हार के साथ छह अंक लेकर आठवें स्थान पर आ गई है। वहीं, कोलकाता की टीम दूसरे स्थान पर बरकरार है। उसके आठ मैचों के बाद पांच और तीन हार के साथ 10 अंक हैं। पंजाब को अगला मैच एक मई को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलना है। वहीं कोलकाता को 29 अप्रैल को दिल्ली के खिलाफ ईडन गार्डेन्स में ही खेलना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed