{"_id":"660290d13a4365ce3a08fea8","slug":"ipl-2024-ajinkya-rahane-record-with-chennai-super-kings-is-good-check-his-strike-rate-since-2020-in-ipl-2024-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2024: सीएसके के लिए जमकर बोलता है रहाणे का बल्ला, स्ट्राइक रेट देखकर रह जाएंगे हैरान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2024: सीएसके के लिए जमकर बोलता है रहाणे का बल्ला, स्ट्राइक रेट देखकर रह जाएंगे हैरान
Tue, 26 Mar 2024 02:40 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 26 Mar 2024 02:40 PM IST
सार
ऐसा कहा जाता है कि टेस्ट प्रारूप में खेलने वाले बल्लेबाज टी20 में चमक नहीं बिखेर पाते, लेकिन रहाणे का मामले में यह बात सही नहीं बैठती। रहाणे ने सीएसके के लिए कई अच्छी पारियां खेली हैं। उन्होंने पिछले साल चेन्नई के लिए 11 मैच खेले और इस दौरान 32.6 के औसत से 326 रन बनाए।
विज्ञापन
अजिंक्य रहाणे
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टेस्ट टीम की अहम कड़ी रहे मध्यक्रम के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे का बल्ला आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए जमकर बोलता है। पांच बार की चैंपियन इस टीम के लिए रहाणे का रिकॉर्ड अन्य किसी फ्रेंचाइजी की तुलना में अधिक है। साल 2020 से रहाणे का आईपीएल में प्रदर्शन सीएसके के लिए काफी उम्दा रहा है। उन्होंने पिछले सीजन टीम में खिताब दिलाने में भी अपनी भूमिका अदा की थी।
पिछले सीजन बेहतर रहा था स्ट्राइक रेट
ऐसा कहा जाता है कि टेस्ट प्रारूप में खेलने वाले बल्लेबाज टी20 में चमक नहीं बिखेर पाते, लेकिन रहाणे का मामले में यह बात सही नहीं बैठती। रहाणे ने सीएसके के लिए कई अच्छी पारियां खेली हैं। उन्होंने पिछले साल चेन्नई के लिए 11 मैच खेले और इस दौरान 32.6 के औसत से 326 रन बनाए। पिछले सीजन रहाणे का स्ट्राइक रेट 173 रहा जो 2020 से अबतक सबसे बेहतर है। रहाणे 2020 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते थे और उन्होंने उस सीजन आठ मैचों में 113 रन बनाए थे, जबकि इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 106 का रहा। इसके अगले सीजन उन्हें दिल्ली के लिए सिर्फ एक मैच खेलने का मौका मिला और एकमात्र मैच में रहाणे ने आठ रन बनाए। रहाणे 2022 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) टीम के साथ जुड़े। केकेआर ने करीब सीजन के आधे मैच में रहाणे को एकादश में जगह दी। रहाणे के लिए वो सीजन कुछ खास नहीं रहा और उन्होंने सात मैचों में 133 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 104 रहा। वहीं पिछले साल उन्होंने सबसे अधिक रन बनाए। इस सीजन भी रहाणे को आईपीएल के पहले मैच में सीएसके की प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका मिला। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ रहाणे ने 27 रन बनाए थे।
आईपीएल में प्रदर्शन से मिली थी डब्ल्यूटीसी फाइनल में जगह
अजिंक्य रहाणे एक समय नियमित रूप से भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा हुआ करते थे, लेकिन कुछ फ्लॉप प्रदर्शन के बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था। पिछले साल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच लंदन के द ओवल ग्राउंड पर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का फाइनल मुकाबला खेला जाना था। इस अहम मुकाबले से पहले आईपीएल का 16वां सीजन शुरू हुआ। रहाणे पिछले सीजन केकेआर की जगह सीएसके के लिए खेलने उतरे क्योंकि कोलकाता ने इस भारतीय बल्लेबाज को रिलीज कर दिया था। रहाणे का पिछले सीजन प्रदर्शन काफी अच्छा रहा और उन्होंने टीम को कुछ मौकों पर मुश्किल से उबारा था। रहाणे के इस प्रदर्शन से चयनकर्ता भी प्रभावित हुए और उन्हें ऑस्ट्रेलिया के लिए डब्ल्यूटीसी फाइनल मैच के लिए 15 सदस्यीय टीम में जगह दी गई।
विज्ञापन
डब्ल्यूटीसी फाइनल में किया था प्रभावशाली प्रदर्शन
भारतीय टीम को भले ही ऑस्ट्रेलिया के हाथों डब्ल्यूटीसी फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन रहाणे ने इस मैच में प्रभावशाली प्रदर्शन किया था। पहली पारी में जब भारतीय टीम के अन्य बल्लेबाज जहां ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे, वहीं रहाणे ने 89 रनों की पारी खेली थी। भारत के लिए उस मैच में पहली पारी में रहाणे के अलावा सिर्फ शार्दुल ठाकुर की पचासा जड़ पाए थे। ऐसे ही दूसरी पारी में भी रहाणे ने अच्छा प्रदर्शन किया था। विराट कोहली के बाद रहाणे दूसरी पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। रहाणे ने दूसरी पारी में 46 रन बनाए थे, जबकि कोहली 49 रन बनाकर आउट हुए थे।
गुजरात से आज होगा मुकाबला
सीएसके और गुजरात टाइटंस के बीच आज चेन्नई के एमए चिन्नास्वामी स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएग। दोनों टीमें इससे पहले पिछले साल आईपीएल के खिताबी मुकाबले में आमने-सामने थी, तब सीएसके ने अंतिम ओवर में गुजरात को हराकर खिताब जीता था। यह देखना दिलचस्प होगा कि इस मैच के लिए रहाणे को प्लेइंग इलेवन में अवसर मिलता है या नहीं।