फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ipl 2024: after virat kohli gautam gambhir also had a heated conversation with umpires in kkr vs rcb match

IPL 2024: कोहली की देखा-देखी गंभीर ने भी कर ली अंपायर से बहस, जानें किस बात पर हुई मैच में गहमा-गहमी

Mon, 22 Apr 2024 04:52 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 22 Apr 2024 04:52 PM IST
सार

कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले गए मुकाबले में अंपायर्स को दिग्गजों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। पहले विराट कोहली आउट को लेकर अंपायर्स से भिड़ गए, इसके बाद गौतम गंभीर और मेजबान टीम के कोच चंद्रकांत पंडित ने अंपायर्स से बहस कर ली।

विज्ञापन
ipl 2024: after virat kohli gautam gambhir also had a heated conversation with umpires in kkr vs rcb match
अंपायर्स से बहस करते विराट कोहली और गौतम गंभीर - फोटो : IPL

विस्तार

अप्रैल की चिलचिलाती धूप में रविवार को खेला गया आईपीएल मैच गर्मा-गर्मी के साथ खत्म हुआ। कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले गए मुकाबले में अंपायर्स को दिग्गजों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। पहले विराट कोहली आउट को लेकर अंपायर्स से भिड़ गए, इसके बाद गौतम गंभीर और मेजबान टीम के कोच चंद्रकांत पंडित ने अंपायर्स से बहस कर ली। दोनों टीमों के बीच खेला गया यह मैच चर्चा में रहा। 
विज्ञापन


ईडेन गार्डन्स में खेले गए मैच में केकेआर ने आरसीबी को एक रन से हरा दिया। इस मुकाबले में विराट कोहली अंपायर्स के फैसले से नाखुश दिखे। दरअसल, लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी को कोहली और डुप्लेसिस ने अच्छी शुरुआत दिलाई। हालांकि, कोहली हर्षित राणा की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। कोहली ने रिव्यू लिया, लेकिन अंपायर ने उन्हें आउट करार दिया। अब इस पर विवाद खड़ा हो गया। इसी मैच में कोलकाता के मेंटर और कोच को अंपायर्स से खिलाड़ी को रिप्लेस करने को लेकर बहस करते देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

अंपायर्स से क्यों भिड़े गंभीर?
यह घटना आरसीबी की पारी के 19वें ओवर की है जब गौतम गंभीर और चंद्रकांत पंडित को चौथे अंपायर से बहस करते देखा गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केकेआर की टीम सुनील नरेन की जगह रहमानुल्लाह गुरबाज से आखिरी दो ओवर में फील्डिंग कराना चाहती थी। दरअसल, नरेन दूसरे ओवर में यश दयाल की गेंद पर चोटिल हो गए थे। उनके अंगूठे में चोट लगी थी, जिस कारण उन्हें फील्डिंग करने में दिक्कत हो रही थी। हालांकि, चौथे अंपायर ने उन्हें इसकी अनुमति नहीं दी जिसके बाद टीम मैनेजमेंट के सदस्यों की उनसे तीखी बहस हो गई। 

कैसे आउट हुए कोहली?
आरसीबी ने लक्ष्य का पीछा करते हुए दो ओवर में 27 रन बना लिए थे। तीसरा ओवर करने हर्षित राणा आए। हर्षित ने पहली ही गेंद पर ऑफ स्टंप की कमर के ऊपर से फलटॉस डालकर कोहली को हैरान किया। कोहली उस गेंद को ऑन साइड में मोड़ना चाहते थे, लेकिन उन्होंने बल्ले का मुंह पहले मोड़ दिया और गेंद अंदरुनी किनारा लेकर सीधे हर्षित के हाथ में गई। कोहली ने तुरंत ही डीआरएस लिया। कोहली का मानना था कि गेंद कमर के ऊपर आई है और इसे नो बॉल करार दिया जाना चाहिए। हालांकि टीवी अंपायर ने हॉक आई सिस्टम का सहारा लिया और उनके अनुसार कोहली क्रीज से आगे बढ़े थे और गेंद डीप रही थी इसलिए कोहली को आउट दिया गया, लेकिन कोहली तीसरे अंपायर के फैसले से निराश हुए और पवेलियन में भी फैसले की आलोचना करते दिखे। वहीं, टीम के कप्तान डुप्लेसिस भी अंपायर के फैसले से नाखुश दिखे। कोहली सात गेंदों पर एक चौके और दो छक्के की मदद से 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed