IPL 2023: 'ये जो शॉट तुमने खेला, बूढ़े होकर भी इसे याद करोगे', रायुडू ने बताया जीत के बाद धोनी उनसे क्या बोले
रायुडू ने गुजरात के खिलाफ दबाव में आठ गेंदों में एक चौका और दो छक्के की मदद से 19 रन की पारी खेली। उन्होंने मोहित शर्मा की गेंद पर ये तीनों बाउंड्री हासिल किए और चेन्नई को दबाव से निकाला।
विस्तार
अपने करियर का शानदार अंत होते देख वह अपने इमोशन कंट्रोल नहीं कर सके। रायुडू ने गुजरात के खिलाफ दबाव में आठ गेंदों में एक चौका और दो छक्के की मदद से 19 रन की पारी खेली। उन्होंने मोहित शर्मा की गेंद पर ये तीनों बाउंड्री हासिल किए और चेन्नई को दबाव से निकाला। मैच के बाद रायुडू ने बताया कि महेंद्र सिंह धोनी ने उनकी बल्लेबाजी की तारीफ की।
MS Dhoni asked Ambati Rayudu and Ravindra Jadeja to lift the trophy while he stood by the side.
विज्ञापन विज्ञापन
MS is a lovely character! pic.twitter.com/WHzfGCEr2K— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 29, 2023
रायुडू ने कहा- पिछले 30 वर्षों में अपनी कड़ी मेहनत के लिए मैं खुश हूं कि मेरे करियर इस नोट पर समाप्त हो गया। मैं इस पल में अपने परिवार और अपने पिता को धन्यवाद देना चाहता हूं। उनके बिना मैं आज यहां नहीं होता। जब हम मैच जीत गए तो धोनी ने मुझसे कहा कि ये जो तुमने शॉट खेले हैं, बूढ़े होने के बाद भी इसे याद करोगे।
An emotional ending for Ambati Rayudu! 🇮🇳 pic.twitter.com/oiUXdFyHwk
— Vicky Singh (@VickyxCricket) May 29, 2023
No im not crying 🥺🥺🥺
— The Shark (@thebtcshark) May 29, 2023
This one is for Rayudu & Thala #Rayudu #Thala #GTvsCSK #Jadeja #Dhoni pic.twitter.com/FWgHDIXStn
चेन्नई सुपरकिंग्स के अंबाती रायुडू को छह बार आईपीएल ट्रॉफी उठाने का मौका मिला है। वह 2013, 2015 और 2017 में खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस की टीम के सदस्य थे। इसके अलावा जब चेन्नई सुपरकिंग्स 2018, 2021 और 2023 में विजेता बनी थी तो वह धोनी के साथ थे। इस तरह उन्होंने रोहित शर्मा के सबसे ज्यादा ट्रॉफी जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी की।
रायुडू ने आईपीएल में 203 मैच खेले और 28.05 की औसत और 127.54 के स्ट्राइक रेट से 4348 रन बनाए। इसमें एक शतक और 22 अर्धशतक शामिल है। इसके अलावा वह भारत के लिए 55 वनडे और सात टी20 खेल चुके हैं। वनडे में उनके नाम 47.06 की औसत से 1694 रन और टी20 में 12.2 की औसत और 105.17 के स्ट्राइक रेट से 61 रन हैं। वनडे में रायुडू ने तीन शतक और 10 अर्धशतक लगाए।