{"_id":"6417de38da341c7d330cecca","slug":"ipl-2023-will-ms-dhoni-take-retirement-after-ipl-16th-season-deepak-chahar-answer-increased-fans-confusion-2023-03-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2023: क्या आईपीएल के 16वें सीजन के बाद रिटायरमेंट लेंगे धोनी? दीपक चाहर के जवाब ने बढ़ाई फैंस की उलझन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2023: क्या आईपीएल के 16वें सीजन के बाद रिटायरमेंट लेंगे धोनी? दीपक चाहर के जवाब ने बढ़ाई फैंस की उलझन
Mon, 20 Mar 2023 10:17 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 20 Mar 2023 10:17 AM IST
सार
धोनी 2023 सीजन में सीएसके का नेतृत्व करेंगे और उन्होंने लंबे समय के बाद घरेलू दर्शकों के सामने खेलने को लेकर उत्साह व्यक्त किया था। साथ ही घरेलू दर्शकों को धन्यवाद कहने की भी बात कही थी।
विज्ञापन
दीपक चाहर और एमएस धोनी
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में एमएस धोनी के भविष्य को लेकर काफी समय से अफवाहें चल रही हैं, जबकि धोनी ने पुष्टि की है कि वह चेन्नई में घरेलू दर्शकों के सामने निश्चित रूप से इस साल के टूर्नामेंट में मैच खेलेंगे। चेन्नई सुपर किंग्स के साथ उनके भविष्य पर कोई ठोस खबर नहीं आई है। सीएसके के तेज गेंदबाज दीपक चाहर से हाल ही में जब इस विषय के बारे में पूछा गया और उनके पास इस सवाल का बेहद दिलचस्प जवाब था।
विज्ञापन
Trending Videos
दीपक चाहर ने धोनी के संन्यास पर क्या कहा?
चाहर ने एक इंटरव्यू में कहा- किसी ने नहीं कहा कि यह आईपीएल में उनका अंतिम साल होगा। कम से कम उन्होंने तो नहीं ही कहा है। उम्मीद है कि वह और खेलेंगे। हम ऐसी कोई बात नहीं जानते, हम चाहते हैं कि वह जितना खेल सके, खेलें। धोनी खुद जानते हैं कि उन्हें कब संन्यास लेना है। हमने यह तब देखा जब उन्होंने टेस्ट और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऐसा किया था। कोई और इस बारे में नहीं जानता। मुझे उम्मीद है कि वह खेलना जारी रखेंगे। उनके नेतृत्व में खेलना सौभाग्य की बात है। उनके साथ खेलना एक सपना रहा है। वह अच्छे टच में भी हैं। जब वह इस साल आईपीएल में बल्लेबाजी करेंगे, तो आप खुद देख लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
धोनी ने क्या कहा था?
धोनी 2023 सीजन में सीएसके का नेतृत्व करेंगे और उन्होंने लंबे समय के बाद घरेलू दर्शकों के सामने खेलने को लेकर उत्साह व्यक्त किया था। उन्होंने पिछले साल कहा था- निश्चित रूप से। यह एक साधारण सी बात है कि आप चेन्नई में खेलें और वहां के प्रशंसकों को धन्यवाद न कहें तो यह अनुचित होगा। मुंबई एक ऐसी जगह है जहां एक टीम और एक व्यक्ति के तौर पर मुझे बहुत प्यार और स्नेह मिला है, लेकिन यह सीएसके के प्रशंसकों के लिए अच्छा नहीं होगा।
धोनी ने कहा था- उम्मीद है कि अगले साल (यानी इस साल) मेरे पास एक मौका होगा, क्योंकि टीम अलग-अलग टीमों के साथ मैच खेलने अलग-अलग जगह जाएगी। तो मेरे पास हर जगह के फैंस को धन्यवाद कहने का एक अवसर होगा। यह मेरा आखिरी साल होगा या नहीं, यह एक बड़ा सवाल है, क्योंकि आप जानते हैं कि हम वास्तव में दो साल बाद किसी चीज के बारे में भविष्यवाणी नहीं कर सकते, लेकिन निश्चित रूप से मैं अगले साल मजबूत वापसी करने के लिए कड़ी मेहनत करूंगा।