फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2023: Ricky Ponting Reply On His Equation With Delhi Capitals Sourav Ganguly and Harbhajan Singh

IPL 2023: 'वह एक बड़े प्रतिद्वंद्वी थे जब ..', गांगुली-भज्जी के साथ रिश्तों पर खुलकर बोले DC के कोच पोंटिंग

Sat, 13 May 2023 04:24 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 13 May 2023 04:24 PM IST
सार

पहले के समय में काफी बार आमना-सामना होने के बावजूद पोंटिंग और गांगुली के बीच अब कोई नफरत नहीं रह गई है। दोनों एक ही टीम के स्टाफ मेंबर्स हैं। पोंटिंग जहां दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के मुख्य कोच हैं, वहीं सौरव गांगुली इस आईपीएल फ्रेंचाइजी के निदेशक हैं।

विज्ञापन
IPL 2023: Ricky Ponting Reply On His Equation With Delhi Capitals  Sourav Ganguly and Harbhajan Singh
रिकी पोंटिंग गांगुली और हरभजन सिंह के साथ - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

विश्व क्रिकेट में एक दशक से अधिक समय तक ऑस्ट्रेलिया का दबदबा रहा है। इस दौरान टीम ने तीन बैक-टू-बैक वनडे विश्व कप खिताब जीते। 1999 में रिकी पोंटिंग को बैटन पास करने से पहले स्टीव वॉ ने उस साल टीम को दूसरा वनडे विश्व कप खिताब जिताया था। हालांकि, पोंटिंग ने 2003 और 2007 में लगातार दो विश्व कप जीतकर स्टीव वॉ को पीछे छोड़ दिया था। इसी दशक में ऑस्ट्रेलिया के दबदबे के दौरान भारतीय टीम की कमान सौरव गांगुली के हाथों में थी। उस समय ऑस्ट्रेलियाई टीम और पोंटिंग के लिए सबसे बड़ा खतरा गांगुली ही थी, जिन्होंने विदेशी जमीन पर टीम इंडिया को जीतना सिखाया ता। 2008 में गांगुली कप्तान नहीं थे, लेकिन सिडनी टेस्ट के दौरान उनका पोंटिंग से आमना-सामना हुआ था, जब पोंटिंग ने गांगुली के एक विवादास्पद कैच का दावा किया था।
विज्ञापन

एक ही टीम के स्टाफ हैं गांगुली और पोंटिंग

पहले के समय में काफी बार आमना-सामना होने के बावजूद पोंटिंग और गांगुली के बीच अब कोई नफरत नहीं रह गई है। दोनों एक ही टीम के स्टाफ मेंबर्स हैं। पोंटिंग जहां दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के मुख्य कोच हैं, वहीं सौरव गांगुली इस आईपीएल फ्रेंचाइजी के निदेशक हैं। डीसी पॉडकास्ट में पोंटिंग ने एक ही फ्रेंचाइजी के लिए काम करते हुए गांगुली के साथ अपने समीकरण पर बातचीत की। 48 वर्षीय ने कहा कि जब स्टीव वॉ ऑस्ट्रेलिया के कप्तान थे तब गांगुली से ज्यादा प्रतिद्वंद्विता थी।

IPL 2019: Ponting, Ganguly know how to make match winners, says DC's  Shikhar Dhawan | Cricket News – India TV
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टीव-गांगुली में ज्यादा प्रतिद्वंद्विता थी

पोंटिंग ने कहा- जब आप प्रतिद्वंद्विता के बारे में बात करते हैं, तो गांगुली एक बड़े प्रतिद्वंद्वी थे, लेकिन तब जब स्टीव वॉ ऑस्ट्रेलिया के कप्तान थे। मेरी तुलना में सौरव और स्टीव वॉ में अच्छी टक्कर देखने को मिलती थी। हमने एक दूसरे के खिलाफ बहुत खेला है। हमने एक दूसरे के खिलाफ विश्व कप फाइनल में कप्तानी की, लेकिन वह 2019 में जब डीसी के साथ आए, तब चीजें वास्तव में बदलने लगीं। वह पिछले कुछ वर्षों में भारतीय क्रिकेट में सबसे बड़ी सीट पर पहुंचे और अब वह हमारे साथ वापस आ गए हैं। हम इस फ्रेंचाइजी को भविष्य में अच्छा करते हुए देख सकते हैं और हम जो साथ करेंगे वह इस टीम की सफलता की गारंटी देता है।

Ricky Ponting Plays Down Rivalry With Sourav Ganguly With Epic 'They Had A  Bit More Edge' Response | Cricket News, Times Now
विज्ञापन

हरभजन सिंह को लेकर क्या बोले पोंटिंग

पोंटिंग ने उस समय को याद किया जब उन्होंने मुंबई इंडियंस का कप्तान रहते हुए हरभजन सिंह को अपनी टीम से खिलाया था। हरभजन और पोंटिंग क्रिकेट की पिच पर सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी में से एक रहे हैं। पोंटिंग ने कहा- भले ही हम अच्छे दोस्त नहीं हैं, लेकिन जब आप एक टीम में काम कर रहे होते हैं, तो आपको एक साथ आना होता है और एक ही लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना होता है। तब पूर्व में जो कुछ भी हुआ, उसे पीछे छोड़ दें। इसका सबसे अच्छे उदाहरणों में से एक यह है जब मैं मुंबई की टीम में शामिल हुआ था। उस टीम में मैदान पर मेरे सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वियों में से एक हरभजन थे। अगले मिनट, मैं एमआई का कप्तान बना दिया जाता हूं। मैं उनकी गेंदबाजी को देख रहा हूं और उन्हें गले लगा रहा हूं! 

Harbhajan Singh and Ricky Ponting celebrate Mumbai Indians' win |  ESPNcricinfo.com

पोंटिंग ने कहा, 'आईपीएल के बारे में यह वास्तव में अच्छी बात है। अंतरराष्ट्रीय प्रतिद्वंद्विता शायद अब उतनी मजबूत नहीं है क्योंकि आप उन लोगों के साथ काम कर रहे हैं, खेल रहे हैं।' इस सीजन दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन वाकई खराब रहा है। उसने अब तक 11 में से सात मैच गंवाए हैं। वह इस समय अंक तालिका में सबसे नीचे चल रहा है। दिल्ली के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना न के बराबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed