{"_id":"643bf1ca4da11c8733004b69","slug":"ipl-2023-nitish-rana-hrithik-shokeen-heated-exchange-at-mi-vs-kkr-clash-2023-04-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MI vs KKR: नीतीश राणा और मुंबई के गेंदबाज में भिड़ंत, हाथापाई की आई नौबत! सूर्यकुमार यादव ने किया बीच-बचाव","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
MI vs KKR: नीतीश राणा और मुंबई के गेंदबाज में भिड़ंत, हाथापाई की आई नौबत! सूर्यकुमार यादव ने किया बीच-बचाव
Sun, 16 Apr 2023 06:32 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: रोहित राज
Updated Sun, 16 Apr 2023 06:32 PM IST
सार
मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। नीतीश राणा को आउट करने के बाद ऋतिक शौकीन काफी उत्तेजित हो गए। उसके बाद मामला आगे बढ़ गया।
विज्ञापन
नीतीश राणा और ऋतिक शौकीन
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान नीतीश राणा और मुंबई इंडियंस के गेंदबाज ऋतिक शौकीन वानखेड़े स्टेडियम में एक-दूसरे से भिड़ गए। रविवार (16 अप्रैल) को यह वाकया देखने को मिला। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। नीतीश राणा को आउट करने के बाद ऋतिक शौकीन काफी उत्तेजित हो गए। उसके बाद मामला आगे बढ़ गया।
विज्ञापन
ऋतिक ने नौवें ओवर की पहली गेंद पर नीतीश राणा को आउट कर दिया। सब्सीट्यूट खिलाड़ी रमनदीप सिंह ने उनका कैच लिया। ऋतिक ने आउट करने के बाद कोलकाता के कप्तान को पवेलियन की तरफ जाने के लिए अंगुली दिखाई। इस पर नीतीश भड़क गए। वह ऋतिक के पास जा ही रहे थे कि मुंबई के कार्यवाहक कप्तान सूर्यकुमार यादव ने उन्हें रोक लिया। सूर्यकुमार ने बीच-बचाव करके मामले को शांत किया। मामला बढ़ता देख अंपायर भी वहां पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
नीतीश राणा और ऋतिक शौकीन
- फोटो : IPL/BCCI
कोलकाता के लिए वेंकटेश ने लगाया शतक
कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस के सामने 186 रन का लक्ष्य रखा। कोलकाता के लिए सबसे ज्यादा 104 रन वेंकटेश अय्यर ने बनाए। वहीं, अंत में आंद्रे रसेल ने 11 गेंद में नाबाद 21 रन की पारी खेली। मुंबई के लिए ऋतिक शौकीन ने दो विकेट लिए। वहीं, अर्जुन को छोड़ बाकी सभी गेंदबाजों को एक-एक विकेट मिले।

नीतीश राणा का नहीं चला बल्ला
नीतीश राणा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पिछले मैच में 75 रन की पारी खेली थी। उनका बल्ला मुंबई के खिलाफ नहीं चला। वह 10 गेंद पर सिर्फ पांच रन बना सके। कोलकाता की टीम में वेंकटेश और आंद्रे रसेल को छोड़कर किसी ने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की। रिंकू सिंह ने 18 गेंद पर 18 रन बनाए। शार्दूल ठाकुर ने 11 गेंद पर 13 रन का योगदान दिया। रहमनुल्लाह गुरबाज ने आठ और सुनील नरेन ने नाबाद दो रन बनाए। एन जगदीशन खाता नहीं खोल पाए।