RCB vs KKR: खराब फील्डिंग के चलते हारी आरसीबी की टीम, नीतीश के कैच छोड़ने वाले हर्षल और सिराज हुए ट्रोल
आरसीबी के मोहम्मद सिराज और हर्षल पटेल ने नीतीश राणा के दो कैच छोड़े। इसका फायदा उठाते हुए नीतीश ने 21 गेंद में 48 रन बना दिए। इसी वजह से कोलकाता की टीम 200 रन बनाने में सफल रही और मैच 21 रन से जीता।
विस्तार
कोलकाता के लिए जेसन रॉय ने सबसे ज्यादा 56 रन बनाए। वहीं, कप्तान नीतीश राणा ने 21 गेंद में 48 रन की पारी खेली। नीतीश को इस मैच में दो अहम जीवनदान मिले। सबसे पहले मोहम्मद सिराज ने 13वें ओवर में उनका कैच छोड़ा। इस समय वह पांच रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे। उन्हें दूसरा जीवनदान 15वें ओवर में मिला जब हर्षल पटेल ने सिराज की गेंद पर उनका कैच छोड़ा।
when you realize both siraj and harshal literally dropped sitters pic.twitter.com/LBcZ17T0D8
— Aman (@CaptainKohli___) April 26, 2023
आरसीबी की खराब फील्डिंग के कारण नीतीश 228.57 के स्ट्राइक रेट के साथ 48 रन बनाने में सफल रहे और कोलकाता का स्कोर 200 रन तक पहुंच गया। अंत में खराब फील्डिंग ही आरसीबी की हार का कारण बनी। इस मैच में आसान कैच छोड़ने वाले मोहम्मद सिराज और हर्षल पटेल को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया। किसी ने हर्षल पटेल से संन्यास लेने की बात कही तो कुछ यूजर्स ने विराट कोहली की निराशा जाहिर की। वहीं, एक यूजर ने सिराज और हर्षल को कैच छोड़ने और रन लुटाने वाली एकेडमी का हिस्सा बता दिया।
Prof Siraj on the way to the academy headquarters with Harshal Patel #RCBvsKKR #KKRvsRCB #CricketTwitter #Cricket #IPL2023 #TATAIPL2023 pic.twitter.com/6lSBEiF0rA
— 🏏Vaughan Fielding Academy👏 (@Vaughan_Academy) April 26, 2023
विराट कोहली ने खराब फील्डिंग को हार की वजह बताया
आईपीएल 2023 में कोहली की कप्तानी में यह आरसीबी की पहली हार थी, जिसका जिम्मेदार उन्होंने अपनी खराब फील्डिंग को बताया। मैच के बाद कोहली ने माना की इस मैच में फील्डिंग उच्च स्तर की नही रही, जिसकी वजह से विपक्षीय टीम को 30-40 रन अधिक बनाने का मौका मिल गया। उन्होंने मैच के बाद गुस्से में कहा "ईमानदारी से कहूं तो हमने मैच उन्हें सौंप दिया। हम हार के हकदार थे। हम सही तरीके से पेशेवर क्रिकेट नहीं खेले। हमने अच्छी गेंदबाजी की लेकिन फील्डिंग काफी खराब थी। हमने उन्हें मुफ्त में मैच जीतने दिया।"
Harshal Patel plz retire man🙏🙏
— kohlibhakt (@Pavancool06J) April 26, 2023
U left the catch of Nitish Rana and conceded 2 sixes from him
Plz leave our team man🙏🙏#RCBvsKKR #KKRvsRCB#HarshalPatel
कोलकाता की यह तीसरी जीत थी। अंक तालिका में कोलकाता छह अंक के साथ सातवें स्थान पर है। बैंगलोर अपने आठ में से चार मैच हारकर चार अंकों के साथ पांचवे स्थान पर ही बनी हुई है।