फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2023 Mark Boucher has been appointed as the new Mumbai Indians coach

Mumbai Indians: दक्षिण अफ्रीका के मार्क बाउचर बने मुंबई इंडियंस के नए कोच, महेला जयवर्धने की लेंगे जगह

Fri, 16 Sep 2022 12:28 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: रोहित राज Updated Fri, 16 Sep 2022 12:28 PM IST
सार

मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने दो दिन पहले ही इस्तीफा दिया था। जयवर्धने को मुंबई इंडियंस ग्रुप की तीन टीमों के प्रदर्शन को बेहतर करने की जिम्मेदारी दी गई है। उनकी जगह अब मुख्य कोच की जिम्मेदारी मार्क बाउचर को सौंपी गई है।

विज्ञापन
IPL 2023 Mark Boucher has been appointed as the new Mumbai Indians coach
मार्क बाउचर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका के कोच मार्क बाउचर आईपीएल की टीम मुंबई इंडियंस के नए कोच बनाए गए हैं। वह श्रीलंका के महेला जयवर्धने का स्थान लेंगे। बाउचर ने 12 सितंबर को यह एलान किया था कि वह दक्षिण अफ्रीकी टीम के मुख्य कोच पद से टी20 वर्ल्ड कप के बाद हट जाएंगे। जयवर्धने ने 14 सितंबर को कोच पद से हटने का फैसला किया था। बाउचर ने फ्रेंचाइजी द्वारा जारी बयान में मुंबई इंडियंस के बारे में कहा, "एक फ्रैंचाइजी के रूप में उनके इतिहास और उपलब्धियों ने उन्हें स्पष्ट रूप से दुनिया के सभी खेलों में सबसे सफल खेल फ्रेंचाइजी में से एक के रूप में स्थापित किया है। मैं चुनौती के लिए तैयार हूं।"
विज्ञापन


 जयवर्धने मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी से अलग नहीं हुए हैं। उन्हें मुंबई इंडियंस ग्रुप की तीन टीमों के प्रदर्शन को बेहतर करने की जिम्मेदारी दी गई है। आईपीएल के अलावा मुंबई की फ्रेंचाइजी के पास अंतरराष्ट्रीय टी20 लीग में एमआई इमिरेट्स और दक्षिण अफ्रीका टी20 लीग में एमआई केपटाउन की टीम है। जयवर्धने इस तीनों के प्रदर्शन को बेहतर करने के लिए काम करेंगे। उनके साथ ही जहीर खान को क्रिकेट डेवलपमेंट हेड बनाया गया है। जहीर तीनों टीमों के खिलाड़ियों को बेहतर करने और उनकी प्रतिभा निखारने के लिए काम करेंगे। जहीर पहले क्रिकेट संचालन के निदेशक के पद पर थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सपोर्ट स्टाफ के शीर्ष पदों पर जयवर्धने और जहीर
महेला जयवर्धने और जहीर खान सपोर्ट स्टाफ के शीर्ष पदों पर होंगे। इनकी भूमिका के बारे में बताते हुए एमआई की तरफ से कहा गया था कि जयवर्धने सभी टीमों की रणनीति बनाने का काम करेंगे और सभी टीमों के प्रदर्शन को बेहतर करने की योजना बनाएंगे। साथ ही सभी टीमों के कोचिंग स्टाफ की जिम्मेदारी भी तय करेंगे और हर टीम के हेड कोच के साथ करीबी से काम करेंगे, ताकि सभी टीमों के प्रदर्शन में एकरूपता बनी रहे। 

जयवर्धने साल 2017 में मुंबई के हेड कोच बने हुए थे और अब तक इस पद पर रहे। इस दौरान टीम तीन बार चैंपियन बनी। उनके इस्तीफे के बाद जल्द ही नए कोच का एलान किया जाएगा। जहीर खान का काम युवा खिलाड़ियों की पहचान करना। अगल-अलग जगहों में जाकर खिलाड़ियों को ढूंढ़ना और उन्हें टीम के साथ जोड़कर उनकी प्रतिभा को बाहर लाना होगा। मुंबई इंडियंस की सफलता की यही वजह रही है।


जयवर्धने-जहीर की सफल जोड़ी
अंतरराष्ट्रीय लीग टी20 और दक्षिण अफ्रीका टी20 लीग दोनों का उद्घाटन सत्र अगले साल जनवरी-फरवरी में होगा। आईपीएल में, जयवर्धने स्टीफन फ्लेमिंग के बाद दूसरे सबसे सफल कोच रहे हैं, जो 2009 से चेन्नई सुपर किंग्स के साथ हैं, उनके साथ चेन्नई की टीम ने चार आईपीएल ट्रॉफी जीतीं। जयवर्धने-रोहित शर्मा की जोड़ी ने छह सीजन में तीन आईपीएल अपनी टीम को प्लेऑफ में पहुंचाया और हर बार खिताब जीता। मुंबई पांच आईपीएल खिताब वाली एकमात्र टीम हैं और सुपर किंग्स के अलावा एकमात्र टीम है जिसने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया है। मुंबई ने 2020 में ऐसा किया था।

जयवर्धने और जहीर ने 2018 में मुंबई इंडियंस में सहयोगी स्टाफ में शामिल होने के बाद से मिलकर काम किया है। तब से 91 मैचों में, मुंबई इंडियंस की टीम का जीत-हार का अनुपात सबसे बेहतर रहा है। हालांकि, पिछले दो सीजन में मुंबई का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। आईपीएल 2022 में मुंबई की टीम आखिरी स्थान पर रही थी। उसे 14 में से सिर्फ चार मैचों में जीत मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed