फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2023: Good news for Mumbai Indians, Jofra Archer fully fit, will wreak havoc with Bumrah in IPL

IPL 2023: मुंबई इंडियंस के लिए खुशखबरी, पूरी तरह फिट हुए इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर, बुमराह के साथ बरपाएंगे कहर

Fri, 25 Nov 2022 08:16 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 25 Nov 2022 08:16 PM IST
सार

तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने कहा कि वह संयुक्त अरब अमीरात में टेस्ट टीम के खिलाफ तीन दिवसीय मैच में लायंस के लिए गेंदबाजी करके फिट महसूस कर रहे हैं। आर्चर पिछले साल मार्च से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है।

विज्ञापन
IPL 2023: Good news for Mumbai Indians, Jofra Archer fully fit, will wreak havoc with Bumrah in IPL
जोफ्रा आर्चर - फोटो : ICC

विस्तार

मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2023 से पहले अच्छी खबर सामने आई है। तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर पूरी तरह फिट हो चुके हैं। इसकी पुष्टि उन्होंने खुद की है। मुंबई ने पिछले साल मेगा ऑक्शन में आर्चर को आठ करोड़ रुपये देकर खरीदा था। अब वह इस साल जसप्रीत बुमराह के साथ मुंबई की तेज गेंदबाजी की कमान संभालेंगे।
विज्ञापन

तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने कहा कि वह संयुक्त अरब अमीरात में टेस्ट टीम के खिलाफ तीन दिवसीय मैच में लायंस के लिए गेंदबाजी करके फिट महसूस कर रहे हैं। आर्चर पिछले साल मार्च से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है। वह बैक स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण बाहर हो गए थे। इससे पहले उन्हें कोहनी में भी चोट लगी थी, जिसके लिए दिसंबर 2021 में दूसरे दौर की सर्जरी की आवश्यकता थी। आर्चर ने बुधवार को नौ ओवर गेंदबाजी की। साथ ही बल्लेबाजी में 39 रन बनाकर नाबाद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

IPL 2023: Good news for Mumbai Indians, Jofra Archer fully fit, will wreak havoc with Bumrah in IPL
जोफ्रा आर्चर - फोटो : सोशल मीडिया
27 वर्षीय ने कहा- मेरे लिए अच्छा दिन था। मैं कहूंगा कि मैं पूरी तरह से फिट हो चुका हूं। आर्चर ने कहा कि उनकी प्राथमिकत टेस्ट टीम में वापसी करने की है, लेकिन इसके लिए वह हड़बड़ी नहीं दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड के लिए खेलना प्राथमिकता होगी, लेकिन साथ ही वह अपनी सुरक्षा का भी ख्याल रखेंगे।
विज्ञापन

जोफ्रा आर्चर ने कहा- मैं हर प्रारूप खेलना पसंद करूंगा, लेकिन मुझे नहीं लगता कि फिजियो मुझे ऐसा करने देगा। हमारी टीम इतनी मजबूत है कि मैं साल भर सभी प्रारूपों में खेल सकता हूं। आर्चर उस टीम का हिस्सा नहीं है जो अगले सप्ताह पाकिस्तान के तीन मैचों के दौरे के लिए जा रही है। आर्चर अगले साल होने वाली एशेज सीरीज के लिए टीम में जगह बनाने का लक्ष्य बना रहे हैं। एशेज अगले साल जून में इंग्लैंड की घरेलू मैदान पर खेला जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed