फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2023: Gavaskar said- Arjun inherited nature like Sachin Tendulkar, impressed with lethal bowling

IPL 2023: गावस्कर ने कहा- अर्जुन को सचिन तेंदुलकर जैसा स्वभाव विरासत में मिला, घातक गेंदबाजी से किया प्रभावित

Thu, 20 Apr 2023 12:33 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 20 Apr 2023 12:33 AM IST
सार

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के 16वें सीजन के 25वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को उसके होमग्राउंड पर 14 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही मुंबई की टीम ने दो अंक हासिल कर लिए। उसके अब पांच मैचों में छह अंक हो गए हैं। 

विज्ञापन
IPL 2023: Gavaskar said- Arjun inherited nature like Sachin Tendulkar, impressed with lethal bowling
अर्जुन तेंदुलकर - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

दिग्गज भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने मुंबई इंडियंस के युवा तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें उनके पिता सचिन तेंदुलकर जैसा स्वभाव विरासत में मिला है। गावस्कर ने कहा, 'हर कोई उस अद्भुत प्रतिभा के बारे में बात करता है जो सचिन ने अपने करियर की शुरुआत में दिखाई थी। लेकिन उनका स्वभाव अद्भुत था और अर्जुन को भी यह विरासत में मिला है।'
विज्ञापन


मुंबई ने मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद को 14 रन से हराया था। सनराइजर्स को 193 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आखिरी ओवर में 20 रन की दरकार थी और कप्तान रोहित शर्मा ने अर्जुन को गेंद सौंपी। अर्जुन ने इस ओवर में मात्र पांच रन दिए और अपने आईपीएल कॅरिअर का पहला विकेट लेकर टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन


गावस्कर ने कहा, 'एक युवा गेंदबाज का टीम के लिए सफल आखिरी ओवर फेंकना हमेशा अच्छा संकेत देता है।' मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के 16वें सीजन के 25वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को उसके होमग्राउंड पर 14 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही मुंबई की टीम ने दो अंक हासिल कर लिए। उसके अब पांच मैचों में छह अंक हो गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed