फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2023: Deepak Chahar Could Miss next few matches Of IPL 2023 Season, says Suresh Raina | MI vs CSK

IPL 2023: मुंबई के खिलाफ सिर्फ एक ओवर गेंदबाजी कर सके दीपक चाहर, हुए चोटिल, चार-पांच मैचों से हो सकते हैं बाहर

Sun, 09 Apr 2023 12:41 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 09 Apr 2023 12:41 PM IST
सार

दीपक चाहर पीठ की चोट के कारण 2022 आईपीएल नहीं खेल पाए थे। चोट की वजह से वह 2022 में कई महीनों तक टीम इंडिया का हिस्सा भी नहीं बने। 

विज्ञापन
IPL 2023: Deepak Chahar Could Miss next few matches Of IPL 2023 Season, says Suresh Raina | MI vs CSK
दीपक चाहर - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

चेन्नई सुपर किंग्स को शनिवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में करारा झटका लगा। तेज गेंदबाज दीपक चाहर एक ओवर फेंकने के बाद ही चोटिल हो गए और बाद में गेंदबाजी नहीं कर पाए। एक ओवर के बाद ही उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया। एक ओवर में दो चौके समेत दीपक ने 10 रन खर्च किए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपक चाहर के हैमस्ट्रिंग की चोट की समस्या फिर से उभर आई है और वह फ्रेंचाइजी के लिए अगले कुछ मैच नहीं खेल पाएंगे।
विज्ञापन

चोट की वजह से चाहर 2022 आईपीएल नहीं खेले थे

इससे पहले दीपक चाहर पीठ की चोट के कारण 2022 आईपीएल नहीं खेल पाए थे। चोट की वजह से वह 2022 में कई महीनों तक टीम इंडिया का हिस्सा भी नहीं बने। चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व दिग्गज सुरेश रैना ने कहा- ऐसा लगता है कि दीपक अगले चार-पांच मैचों से बाहर हो जाएंगे। ऐसा लगता है कि उन्हें फिर से हैमस्ट्रिंग की चोट लगी है और वे असहज दिख रहे हैं। चेन्नई को अब अवे मैच खेलने के लिए काफी ट्रेवल करना है, जिससे दीपक की परेशानी और बढ़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

धोनी ने मैच के बाद क्या कहा?

वहीं, कप्तान एमएस धोनी ने मैच के बाद कहा कि जीतना शानदार रहा क्योंकि उनकी टीम ने पहले ओवर में ही चाहर को गंवा दिया था। धोनी ने कहा- दीपक चाहर हमारे नई गेंद से गेंदबाजी करने वाले खिलाड़ी हैं और सिसांदा मगाला अपना पहला मैच खेल रहे हैं। अच्छी बात यह है कि स्पिनरों ने अच्छी गेंदबाजी की। स्पिनर और तेज गेंदबाजों ने अच्छी वापसी की। मगाला और प्रिटोरियस की गेंदबाजी भी अच्छी थी। साथ ही धोनी ने युवा तुषार देशपांडे की जमकर तारीफ की।
विज्ञापन

धोनी ने कहा- हम उन पर विश्वास करते हैं और जब आप नए होते हैं तो आप दबाव में होते हैं, लेकिन कुछ वर्षों तक  आईपीएल में खेलने के बाद अलग तरह का दबाव होता है। उनका घरेलू सीजन बहुत अच्छा रहा, वह सुधार कर रहे हैं। उनके पास बहुत क्षमता है, लेकिन वह उन नो-बॉलों को न फेंककर और सुधार कर सकते हैं। चेन्नई को अगला मैच 12 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed