फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2023 CSK Coach Mike Hussey Update on MS Dhoni Fitness Retirement Last IPL Season

IPL 2023: कैसी है धोनी की फिटनेस, क्या खेल रहे अपना आखिरी आईपीएल? चेन्नई सुपरकिंग्स के कोच ने दिया यह जवाब

Sat, 20 May 2023 09:10 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 20 May 2023 09:10 AM IST
सार

धोनी ने 13 मैच की नौ पारियों में 98 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 196.00 का रहा है। चेन्नई के कप्तान तीन चौके और 10 छक्के लगाए हैं।

विज्ञापन
IPL 2023 CSK Coach Mike Hussey Update on MS Dhoni Fitness Retirement Last IPL Season
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बारे में कहा जा रहा है कि यह उनके करियर का आखिरी आईपीएल सीजन है। इसके बाद धोनी संन्यास ले लेंगे। हालांकि, धोनी ने अभी तक इस बात से इनकार किया है। अब टीम के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी का बयान भी सामने आ गया है। हसी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शनिवार (20 मई) को होने वाले मुकाबले से पहले धोनी के संन्यास और उनकी फिटनेस पर अपडेट दिया।
विज्ञापन


हसी ने कहा कि धोनी के संन्यास के बारे में वह खुद जानते हैं। उन्होंने कहा, ''यही वह चीज है जिसके बारे में हमने बात नहीं की है। वह अपना आखिरी आईपीएल खेल रहे हैं या नहीं यह सिर्फ उन्हें ही पता है। हमें पता नहीं है। वह छक्के मार रहे हैं और मैच खत्म कर रहे हैं।" धोनी की बल्लेबाजी की बात करें तो वह इस सीजन में कम ओवरों का सामना करने क्रीज पर आते हैं। उन्होंने खुद ही कहा है कि वह अब ज्यादा दौड़ना नहीं चाहते। धोनी ने 13 मैच की नौ पारियों में 98 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 196.00 का रहा है। चेन्नई के कप्तान तीन चौके और 10 छक्के लगाए हैं।
विज्ञापन

IPL 2023 CSK Coach Mike Hussey Update on MS Dhoni Fitness Retirement Last IPL Season
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IPL/BCCI
'सबकुछ धोनी पर ही निर्भर'
हसी ने आगे कहा, ''एक बल्लेबाजी कोच के रूप में मेरे दृष्टिकोण से वह अभी भी वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। वह अभी भी ट्रेनिंग सेशन में आने के लिए प्रेरित है और अपने खेल पर काम कर रहे हैं। वह गेंदों को अच्छी तरह से मार रहे हैं। उनके पास अभी भी छक्के मारने की क्षमता है। जब वह इसका आनंद ले रहा हैं और अभी भी टीम में योगदान दे रहा हैं, तो कोई कारण नहीं है कि वह आगे नहीं खेल सकते। हालांकि, हम इस बारे में नहीं जानते। सबकुछ धोनी पर ही निर्भर है।''

धोनी की वजह से मिलता है समर्थन: हसी
धोनी किसी भी स्टेडियम में खेले जाने वाते हैं तो उन्हें दर्शकों का पूरा समर्थन मिलता है। वह एक पल के लिए भी स्क्रीन पर आते हैं तो पूरा स्टेडियम गूंजने लगता है, भले ही वह विपक्षी टीम का मैदान हो। हसी ने धोनी की वजह से सीएसके को मिलने वाले समर्थन को लेकर कहा, ''सबसे पहले एमएस की वजह से एक टीम के रूप में हमें जो समर्थन मिला है वह अद्भुत है। हर किसी को वह नहीं मिलता है। यह आपको एक टीम के रूप में ऊपर उठाता है और एमएस धोनी ने जो समर्थन अर्जित किया है वह अविश्वसनीय है।"

IPL 2023 CSK Coach Mike Hussey Update on MS Dhoni Fitness Retirement Last IPL Season
महेंद्र सिंह धोनी और डेविड वॉर्नर - फोटो : IPL/BCCI
चेन्नई के पास प्लेऑफ में पहुंचने का मौका
आईपीएल के 67वें मैच में चेन्नई का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा। दोनों टीमें शनिवार (20 मई) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। चेन्नई की टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। उसके 13 मैच में 15 अंक है। अगर चेन्नई इस मैच में दिल्ली को हरा देती है तो वह प्लेऑफ में पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed