{"_id":"644191212143183741054e9c","slug":"ipl-2023-coach-sangakkara-is-unhappy-with-rajasthan-s-defeat-said-did-not-take-advantage-of-good-start-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2023: राजस्थान की हार से नाखुश हैं कोच कुमार संगकारा, बोले- अच्छी शुरुआत का लाभ नहीं उठाया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2023: राजस्थान की हार से नाखुश हैं कोच कुमार संगकारा, बोले- अच्छी शुरुआत का लाभ नहीं उठाया
Fri, 21 Apr 2023 12:53 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 21 Apr 2023 12:53 AM IST
सार
आईपीएल 2023 के 26वें मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने कम स्कोर के बावजूद राजस्थान रॉयल्स को 10 रन से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 154 रन बनाए थे। जवाब में राजस्थान की टीम 144 रन ही बना सकी थी।
विज्ञापन
कुमार संगकारा और संजू सैमसन
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
जयपुर। राजस्थान रॉयल्स के मुख्य प्रशिक्षक कुमार संगकारा का मानना है कि लखनऊ के खिलाफ उन्हें अच्छी शुरुआत मिली थी लेकिन बाद में बल्लेबाज विपक्षी गेंदबाजों पर हावी नहीं हो सके। संगकारा ने कहा कि जब 12 ओवर समाप्त हुए तब हमें आठ रन प्रति ओवर की जरूरत थी और दस विकेट हमारे हाथ में थे। ऐसे में 155 का लक्ष्य मुश्किल नहीं था लेकिन दुर्भाग्य से हमने तीन ओवरों में तीन विकेट गंवा दिए। उसके बाद भी हम जीत सकते थे लेकिन अंत में हमें ज्यादा बाउंड्री की जरूरत थी। रवि बिश्नोई के अंतिम ओवर में हमें तीन-चार बड़े शॉट खेलने चाहिए थे, उस समय विकेट चला भी जाता तो भी ज्यादा फर्क नहीं पड़ता।
आईपीएल 2023 के 26वें मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने कम स्कोर के बावजूद राजस्थान रॉयल्स को 10 रन से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 154 रन बनाए थे। काइल मेयर्स ने 42 गेंदों में 51 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा कप्तान केएल राहुल ने 39 रन बनाए थे।
जवाब में एक वक्त राजस्थान की टीम ने एक विकेट गंवाकर 87 रन बना लिए थे। हालांकि, इसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे और टीम 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 144 रन ही बना सकी। यशस्वी जायसवाल ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए। वहीं, जोस बटलर ने 40 रन की पारी खेली। लखनऊ आईपीएल में अब तक 11 बार टोटल डिफेंड करने उतरी है। नौ बार टीम ने जीत हासिल की है, जबकि सिर्फ दो मैच में टीम हारी है। जयपुर में पिछले सात मैचों में बाद में बैटिंग करने वाली टीम छह मैच जीती है। लखनऊ ने पहली बार पहले बैटिंग करते हुए मैच जीता।
विज्ञापन
आवेश खान ने आखिरी ओवर में दो विकेट झटके। उन्होंने ओवर की तीसरी गेंद पर देवदत्त पडिक्कल और चौथी गेंद पर ध्रुव जुरेल का विकेट लिया। इससे पहले उन्होंने शिमरोन हेटमायर का विकेट भी लिया था। आवेश ने कुल मिलाकर तीन विकेट झटके। हालांकि, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मार्कस स्टोइनिस को दिया गया। उन्होंने दो विकेट लिए और 21 रन बनाए थे।