फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2023 Chris Gayle set to Return in IPL's Next Season as Auction Analyst Know Full Details

Chris Gayle Comeback: आईपीएल में दिखेगा क्रिस गेल का नया अवतार, 2023 सीजन में करेंगे वापसी

Fri, 16 Dec 2022 12:47 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 16 Dec 2022 12:47 PM IST
सार

आईपीएल इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक क्रिस गेल अगले साल फिर इस टूर्नामेंट से जुड़ने जा रहे हैं। इस बार गेल नए अवतार में नजर आएंगे। 
 

विज्ञापन
IPL 2023 Chris Gayle set to Return in IPL's Next Season as Auction Analyst Know Full Details
क्रिस गेल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वेस्टइंडीज के क्रिस गेल आईपीएल के सबसे सफल बल्लेबाजों में शामिल हैं। उन्होंने अपने आईपीएल करियर में अलग-अलग टीमों के लिए बल्लेबाजी की, लेकिन बैंगलोर के लिए उनका प्रदर्शन कमाल का रहा। इसी टीम के लिए खेलते हुए उन्होंने आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी पारी खेली थी। गेल ने पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 175 रन बनाए थे। उन्होंने आईपीएल में अपना आखिरी मैच 2021 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेला था। इसके बाद से गेल आईपीएल से बाहर हैं। 
विज्ञापन


साल 2022 में क्रिस गेल किसी टीम का हिस्सा नहीं थे। वह पूरे टूर्नामेंट में नहीं खेले। मेगा ऑक्शन में भी उन्होंने अपना नाम नहीं दिया था। अब खबर आ रही है कि गेल आईपीएल 2023 में वापसी करने वाले हैं। हालांकि, इस बार वह बल्लेबाज के रूप में नहीं, बल्कि कमेंटेटर और क्रिकेट पंडित के रोल में दिखेंगे। 
विज्ञापन


जियो सिनेमा के ट्वीट के जरिए गेल की वापसी के बारे में बताया गया है। गेल अपने अंदाज के चलते आईपीएल के सबसे लोकप्रिय विदेशी खिलाड़ियों में शामिल हैं। वह तूफानी अंदाज में रन बनाने के अलावा अपने मस्ती भरे अंदाज के लिए भी दर्शकों को पसंद आते हैं। हालांकि, गेल की तरफ से इस बारे में कोई बयान नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसा रहा गेल का आईपीएल करियर?
साल 2008 में दिल्ली की टीम के खिलाफ अपने आईपीएल करियर की शुरुआत करने वाले गेल ने दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग में कुल 142 मैच खेले। इस दौरान उन्होंने 39.72 के औसत और 148.96 के स्ट्राइक रेट से 4965 रन बनाए। उनका सर्वोच्च स्कोर 175 रन रहा। इस दौरान उनके बल्ले से छह शतक निकले और उन्होंने 31 अर्धशतक भी लगाए। गेल ने 175 रन की पारी के दौरान 17 छक्के लगाए थे। वह आईपीएल में 400 से ज्यादा चौके और 350 से ज्यादा छक्के भी लगा चुके हैं। 

गेल ने आईपीएल में गेंद के साथ भी कई बार योगदान दिया है। इस लीग में उनके नाम कुल 18 विकेट हैं। 21 रन देकर तीन विकेट हासिल करना उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed