{"_id":"6432a875a25782c0fe057008","slug":"ipl-2023-ben-stokes-or-ruturaj-gaikwad-to-succeed-ms-dhoni-as-csk-captain-in-ipl-moeen-ali-hints-2023-04-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2023: धोनी के बाद ये दो खिलाड़ी चेन्नई की कप्तानी के दावेदार, मोइन अली ने दिए संकेत, जानें पूरा मामला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2023: धोनी के बाद ये दो खिलाड़ी चेन्नई की कप्तानी के दावेदार, मोइन अली ने दिए संकेत, जानें पूरा मामला
Sun, 09 Apr 2023 05:29 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 09 Apr 2023 05:29 PM IST
सार
मोईन ने यह भी कहा कि ऋतुराज गायकवाड़, जो मौजूदा सीजन में दो अर्धशतक की मदद से 149 रन बनाकर ऑरेंज कैप की दौड़ में सबसे आगे हैं, भविष्य के लिए संभावित सीएसके कप्तान हैं।
विज्ञापन
चेन्नई सुपर किंग्स
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोइन अली का मानना है कि हमवतन बेन स्टोक्स आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की कप्तानी के लिए उम्मीदवार में से एक हैं। ऐसा कहा जा रहा की धोनी का यह आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है। सीएसके ने पिछले साल दिसंबर में आईपीएल 2023 की नीलामी में स्टोक्स पर बड़ी रकम खर्च की थी, लेकिन अब तक दो मैचों में उनका प्रदर्शन बहुत खराब रहा है। स्टोक्स ने दो मैचों में 15 रन बनाए हैं और केवल एक ओवर गेंदबाजी की है। पिछले कुछ समय में इंग्लैंड की टेस्ट टीम ने स्टोक्स की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। उनके नेतृत्व में इंग्लिश टीम ने 12 में से 10 मैच जीते हैं। मोईन का मानना है कि इंग्लैंड के साथ स्टोक्स की सफलता उन्हें कप्तान के रूप में धोनी की जगह लेने के लिए एक आसान विकल्प बनाती है। हालांकि, मोईन का यह भी मानना है कि बदलाव आसान नहीं होगा।
विज्ञापन
मोईन ने कहा- वह टीम के साथ खुद को काफी एंजॉय कर रहे हैं। सीएसके उस प्रकार की फ्रेंचाइजी है जहां आप आते हैं और आप खुद को एंजॉय करते हैं और इस फ्रेंचाइजी के लिए खेलना पसंद करते हैं। स्टोक्स अच्छी तरह से जम गए हैं। वह अपने अनुभव के साथ टीम का एक बड़ा हिस्सा हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या स्टोक्स टीम के नेतृत्व समूह का हिस्सा हैं, मोईन ने कहा कि टीम में नेतृत्व समूह जैसी कोई चीज नहीं है। मोईन ने कहा- आपके पास कप्तान और कोच हैं और वे बात करते हैं। अगर धोनी बेन स्टोक्स की सलाह या उनसे बात करना चाहते हैं तो चेंजिंग रूम में काफी खुला माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मोईन ने यह भी कहा कि ऋतुराज गायकवाड़, जो मौजूदा सीजन में दो अर्धशतक की मदद से 149 रन बनाकर ऑरेंज कैप की दौड़ में सबसे आगे हैं, भविष्य के लिए संभावित सीएसके कप्तान हैं। मोईन ने कहा- मुझे लगता है कि निश्चित रूप से एक मौका है कि स्टोक्स धोनी की जगह कप्तान बनें, क्योंकि उन्होंने स्पष्ट रूप से टेस्ट क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है। लेकिन धोनी अभी भी कप्तान हैं और वह कुछ समय के लिए कप्तान रहेंगे। कुछ अन्य लोग भी हैं कप्तानी की रेस में जैसे ऋतुराज एक शानदार खिलाड़ी है जो बेहतरीन सोचते हैं और स्ट्रैटजी बनाते हैं। इसलिए यह इस बात पर निर्भर करता है कि फ्रेंचाइजी क्या चाहती है।
स्टोक्स काफी समय से घुटने की चोट से जूझ रहे हैं और आईपीएल के लिए भारत जाने से पहले कोर्टिसोन इंजेक्शन लिया था। उम्मीद की जा रही थी कि वह एक बल्लेबाज के रूप में टूर्नामेंट की शुरुआत करेंगे, लेकिन लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ दूसरे मैच के दौरान गेंदबाजी करने के लिए पर्याप्त रूप से फिट थे। उन्होंने अपने पहले ओवर में 18 रन दिए और उन्हें दोबारा गेंदबाजी के लिए नहीं बुलाया गया। चेन्नई के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा है कि फ्रेंचाइजी केवल स्टोक्स को एक गेंदबाज के रूप में तभी उपयोग करेगी जब वह 100 प्रतिशत गेंदबाजी के लिए तैयार होंगे। चार बार की चैंपियन सीएसके अब 12 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी।