{"_id":"63a45d7b051fd0444e35f014","slug":"ipl-2023-auction-know-how-many-players-from-which-country-in-ipl-auction-india-england-has-maximum-players","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL Auction: ऑक्शन में भारत-इंग्लैंड के सबसे ज्यादा खिलाड़ी, जानें किस देश के कितने खिलाड़ी नीलामी में शामिल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL Auction: ऑक्शन में भारत-इंग्लैंड के सबसे ज्यादा खिलाड़ी, जानें किस देश के कितने खिलाड़ी नीलामी में शामिल
Thu, 22 Dec 2022 09:34 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 22 Dec 2022 09:34 PM IST
सार
इस साल ऑक्शन के लिए 15 देशों के 991 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। इसमें से 14 देशों के 405 खिलाड़ी शुक्रवार को बोली में शामिल होंगे। भारत के सबसे ज्यादा 714 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था, इसमें से 273 खिलाड़ियों को चुना गया।
विज्ञापन
आईपीएल ऑक्शन 2023
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आईपीएल 2023 के लिए मिनी ऑक्शन में 405 खिलाड़ी अपनी किस्मत आजमाएंगे। 10 टीमों में कुल 87 स्लॉट खाली हैं। सभी फ्रेंचाइजी बची राशि के मुताबिक खिलाड़ी खरीदेंगी। इसमें से 30 स्लॉट विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं। यानी नीलामी में अधिकतम 30 विदेशी खिलाड़ी बिक सकते हैं। जिसके पास जितनी राशि होगी उसके हिसाब से खिलाड़ी खरीदे जाएंगे।
अधिकतम 87 खिलाड़ियों पर ही बोली लगेगी। ऐसे में सभी टीमें अपनी-अपनी जरूरतों के मुताबिक स्टार खिलाड़ियों पर बोली लगाएगी। हम आपको बता रहे हैं कि किस देश के कितने खिलाड़ी इस साल ऑक्शन में हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन
अधिकतम 87 खिलाड़ियों पर ही बोली लगेगी। ऐसे में सभी टीमें अपनी-अपनी जरूरतों के मुताबिक स्टार खिलाड़ियों पर बोली लगाएगी। हम आपको बता रहे हैं कि किस देश के कितने खिलाड़ी इस साल ऑक्शन में हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन
405 खिलाड़ी ऑक्शन में शामिल
आईपीएल ऑक्शन
- फोटो : IPL/BCCI
इस साल ऑक्शन के लिए 15 देशों के 991 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। इसमें से 14 देशों के 405 खिलाड़ी शुक्रवार को बोली में शामिल होंगे। भारत के सबसे ज्यादा 714 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था, इसमें से 273 खिलाड़ियों को चुना गया। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के 57, दक्षिण अफ्रीका के 52, वेस्टइंडीज के 33, इंग्लैंड के 31, न्यूजीलैंड के 27, श्रीलंका के 23, अफगानिस्तान के 14, आयरलैंड के 14, नीदरलैंड के सात, बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के 6-6, नामीबिया के पांच और स्कॉटलैंड के दो खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था।
भारत के बाद इंग्लैंड के सबसे ज्यादा खिलाड़ी ऑक्शन में
ऑस्ट्रेलिया के लिए 57 में से 21, दक्षिण अफ्रीका के 52 में से 22, वेस्टइंडीज के 33 में से 20, इंग्लैंड के 31 में से 27, न्यूजीलैंड के 27 में से 10, श्रीलंका के 23 में से 10, अफगानिस्तान के 14 में से आठ, आयरलैंड के 14 में से चार, नीदरलैंड के सात में से एक, बांग्लादेश के छह में से चार, जिम्बाब्वे के छह में से दो, नामीबिया के पांच में से दो खिलाड़ियों को ऑक्शन में शामिल होने का मौका मिलेगा। यानी 132 विदेशी खिलाड़ी ऑक्शन में शामिल होंगे।
| देश | कितने खिलाड़ियों
ने रजिस्ट्रेशन करवाया |
ऑक्शन के लिए
फाइनल कितने खिलाड़ी |
| भारत | 714 | 273 |
| ऑस्ट्रेलिया | 57 | 21 |
| दक्षिण अफ्रीका | 52 | 22 |
| वेस्टइंडीज | 33 | 20 |
| इंग्लैंड | 31 | 27 |
| न्यूजीलैंड | 27 | 10 |
| श्रीलंका | 23 | 10 |
| अफगानिस्तान | 14 | 8 |
| आयरलैंड | 14 | 4 |
| नीदरलैंड | 7 | 1 |
| बांग्लादेश | 6 | 4 |
| जिम्बाब्वे | 6 | 2 |
| नामीबिया | 5 | 2 |
| स्कॉटलैंड | 2 | 0 |
ऑक्शन में शामिल हो रहे भारत के 273 में से 195 खिलाड़ी ऐसे हैं जो अब तक आईपीएल में किसी भी टीम का हिस्सा नहीं रहे हैं। वहीं, 78 खिलाड़ी पहले आईपीएल खेल चुके हैं। आइए जानते हैं किस देश के कौन-कौन से खिलाड़ी ऑक्शन में शामिल हो रहे हैं...
ऑक्शन में शामिल एशियन क्रिकेटर्स (भारत को छोड़कर)
| अफगानिस्तान | बांग्लादेश | श्रीलंका |
| मोहम्मद नबी | शाकिब अल हसन | कुसाल मेंडिस |
| मुजीब उर रहमान | लिटन दास | दासुन शनाका |
| इजहारुलहक नवीद | तास्किन अहमद | दुष्मंथा चमीरा |
| नजीबुल्लाह जादरान | अफीफ हुसैन | पाथुम निसांका |
| कायस अहमद | चरिथ असलंका | |
| नवीन उल हक | चमिका करुणारत्ने | |
| अल्लाह मोहम्मद गजनफर | दिलशान मदुशंका | |
| करीम जनत | लाहिरु कुमारा | |
| धनंजर डी सिल्वा | ||
| दुनिथ वेलालगे |
ऑक्शन में शामिल वेस्टइंडीज क्रिकेटर्स
| निकोलस पूरन | शेल्डन कॉट्रेल |
| जेसन होल्डर | फैबियन एलेन |
| ओडियन स्मिथ | कार्लोस ब्रेथवेट |
| अकील हुसैन | रोस्टन चेज |
| शेरफाने रदरफोर्ड | रहकीम कॉर्नवाल |
| रोमारियो शेफर्ड | कीमो पॉल |
| जॉनसन चार्ल्स | मैकेनी क्लार्क |
| आंद्रे फ्लेचर | रैमोन सिमंड्स |
| ब्रैंडन किंग | मैथ्यू फोर्डे |
| डोमिनिक ड्रेक्स |
ऑक्शन में शामिल दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर्स
| राइली रूसो | डोनोवन फरेरा |
| हेनरिक क्लासेन | कॉर्बिन बोच |
| तबरेज शम्सी | क्रिस्टियान जोंकर |
| केशव महाराज | मैथ्यू ब्रीत्जके |
| रीजा हेंड्रिक्स | नांद्रे बर्गर |
| रसी वान डर डुसेन | सिसांडा मगाला |
| वेन पार्नेल | ग्लेनटन स्टरमैन |
| डुआन यानसेन | डेरिन डुपवेलियन |
| गेराल्ड कोएत्जी | कॉनर एस्टह्यूजेन |
| इवान जोंस | ओटनील बार्टमैन |
| जॉर्डन हरमैन | प्रीनेलान सुब्रायेन |
ऑक्शन में शामिल न्यूजीलैंड क्रिकेटर्स
| केन विलियम्सन |
| एडम मिल्ने |
| डेरिल मिचेल |
| जिमी नीशम |
| काइल जेमीसन |
| टॉम लाथम |
| ईश सोढ़ी |
| माइकल ब्रेसवेल |
| स्कॉट कग्लेजिनम |
| मैट हेनरी |
ऑक्शन में शामिल ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर्स
| कैमरन ग्रीन | बेन ड्वारशियस |
| राइली मेरेडिथ | बेन मैकडरमॉट |
| जे रिचर्डसन | डार्सी शॉर्ट |
| एंड्रयू टाय | लैंड मॉरिस |
| क्रिस लिन | पीटर हैत्जोग्लू |
| डेनियल सैम्स | नाथन मैकेंड्रयू |
| मोइसेस हेनरिक्स | हेडन केर |
| नाथन कुल्टरनाइल | जैक प्रेस्टविज |
| ट्रेविस हेड | |
| शॉन एबॉट | |
| बिली स्टैनलेक |
ऑक्शन में शामिल इंग्लैंड क्रिकेटर्स
| बेन स्टोक्स | फिलिप सॉल्ट |
| सैम करन | टायमल मिल्स |
| जो रूट | टॉम करन |
| हैरी ब्रुक | रेहान अहमद |
| टॉम बैंटन | विल जैक्स |
| आदिल रशीद | विल स्मीड |
| जेसन रॉय | जॉर्ज गार्टन |
| क्रिस जॉर्डन | जेमी ओवरटन |
| रीस टॉपली | रीचर्ड ग्लीसन |
| डेविड मलान | ल्यूक वुड |
| क्रेग ओवरटन | डेविड पेन |
| जॉर्डन थॉम्पसन | क्रिस्टोफर बेंजामिन |
| थॉमस हेम | जेम्स फुलर |
| बेनी हॉवेल |
ऑक्शन में शामिल अन्य देशों के क्रिकेटर्स
| आयरलैंड | नीदरलैंड | नामीबिया |
| पॉल स्टर्लिंग | पॉल वान मीकेरन | रुबेन ट्रंपलमैन |
| लोर्कन टकर | डेविड वीज | |
| हैरी टेक्टर | ||
| जोशुआ लिटिल | ||
| यूएई | जिम्बाब्वे |
| कार्तिक मयप्पन | सिकंदर रजा |
| ब्लेसिंग मुजरबानी |