फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2023 Auction: All you need to know - Purse remaining, Star Players; Auction Preview All Details

IPL 2023 Auction: 10 टीमें 206.5 करोड़ रु. में 87 क्रिकेटरों पर लगाएंगी दांव, 30 स्थान विदेशी खिलाड़ियों के लिए

Fri, 23 Dec 2022 08:29 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 23 Dec 2022 08:29 AM IST
सार

IPL 2023 Auction Preview: ऑक्शन में कुल 405 क्रिकेटर शामिल होंगे। हालांकि, उपलब्ध स्थान केवल 87 हैं। इनमें अधिकतम 30 विदेशी क्रिकेटर हो सकते हैं। बोली में शामिल होने वाले 405 क्रिकेटरों में 273 भारतीय हैं।

विज्ञापन
IPL 2023 Auction: All you need to know - Purse remaining, Star Players; Auction Preview All Details
आईपीएल 2023 ऑक्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीएल के मिनी ऑक्शन में एक बार फिर करोड़ों रुपये देश और विदेश के क्रिकेटरों पर बरसने जा रहे हैं। कोच्चि में शुक्रवार को होने वाली बोली में आकर्षण का केंद्र इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स, ऑलराउंडर सैम करन, ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन के अलावा पिछले सत्र में पंजाब किंग्स के कप्तान रहे मयंक अग्रवाल रहेंगे। इन पर 10 फ्रेंचाइजी की ओर से करोड़ों रुपये लगाए जाना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन


ऑक्शन में कुल 405 क्रिकेटर शामिल होंगे। हालांकि, उपलब्ध स्थान केवल 87 हैं। इनमें अधिकतम 30 विदेशी क्रिकेटर हो सकते हैं। बोली में शामिल होने वाले 405 क्रिकेटरों में 273 भारतीय हैं। ऑक्शन में कुल 132 विदेशी क्रिकेटर उतर रहे हैं। इनमें चार क्रिकेटर एसोसिएट देशों के हैं। 10 फ्रेंचाइजी ऑक्शन में 206.5 करोड़ रुपये दांव पर लगाएंगी।
विज्ञापन

IPL 2023 Auction: All you need to know - Purse remaining, Star Players; Auction Preview All Details
आईपीएल 2023 ऑक्शन - फोटो : अमर उजाला
दो करोड़ के बेस प्राइस में 19 विदेशी क्रिकेटर शामिल
आईपीएल की मिनी नीलामी पहले भी आकर्षण का केंद्र रही है। 2021 में मिनी ऑक्शन के दौरान ही राजस्थान रॉयल्स ने दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस को 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। यह अब तक आईपीएल में सबसे महंगी खरीदारी है। शुक्रवार को होने वाली नीलामी में शामिल 19 क्रिकेटरों का बेस प्राइस दो करोड़ रुपये रखा गया है। ये सभी विदेशी क्रिकेटर हैं। इनमें सैम करन, बेन स्टोक्स, कैमरन ग्रीन, केन विलियम्सन, निकोलस पूरन, जेसन होल्डर, क्रिस जॉर्डन, आदिल रशीद जैसे क्रिकेटर शामिल हैं।

डेढ़ करोड़ के बेस प्राइस में 11 क्रिकेटर शामिल
डेढ़ करोड़ के बेस प्राइस में 11 क्रिकेटर रखे गए हैं। ये सभी क्रिकेटर भी विदेशी हैं। इनमें इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रुक, जेसन रॉय, बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन, ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एडम जैम्पा शामिल हैं।
विज्ञापन

IPL 2023 Auction: All you need to know - Purse remaining, Star Players; Auction Preview All Details
आईपीएल नीलामी - फोटो : अमर उजाला
एक करोड़ के बेस प्राइस में मंयक, मनीष समेत 20 क्रिकेटर
एक करोड़ के बेस प्राइस में 20 क्रिकेटर शामिल किए गए हैं। इनमें 18 विदेशी क्रिकेटर हैं और दो भारतीय क्रिकेटर शामिल हैं। भारतीय क्रिकेटरों में मयंक अग्रवाल और मनीष पांडे शामिल हैं, जबकि विदेशी क्रिकेटरों में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट, द. अफ्रीकी विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन, अफगानिस्तान के स्पिनर मुजीब उर रहमान, न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जेमीसन जैसे क्रिकेटर शामिल हैं। टीम मालिकों की निगाहें मयंक के अलावा मुजीब और जेमिसन पर भी रहेंगी।

रहाणे, ईशांत का दांव पर रहेगा आईपीएल करियर
बोली में भारतीय टीम के क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे और ईशांत शर्मा का आईपीएल करियर दांव पर रहेगा। दोनों का बेस प्राइस 50 लाख रुपये है। देखने वाली बात होगी कि कौन सी टीम इन पर दांव लगाती है। 12 साल बाद टेस्ट खेल रहे जयदेव उनादकट का बेस प्राइस भी 50 लाख रुपये है।

IPL 2023 Auction: All you need to know - Purse remaining, Star Players; Auction Preview All Details
आईपीएल ऑक्शन 2023 - फोटो : अमर उजाला
रजा, रेहान के साथ मावी, जगदीशन युवाओं में पसंदीदा
विदेशी क्रिकेटरों में टी-20 विश्वकप में शानदार प्रदर्शन करने वाले सिकंदर रजा और हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट में पांच विकेट लेने वाले 18 साल के युवा स्पिनर रेहान अहमद भी बोली में शामिल हैं। दोनों का बेस प्राइस 50 लाख रुपये है। टीम मालिक दोनों में रुचि दिखा सकते हैं। अनकैप्ड भारतीय क्रिकेटरों में उत्तर प्रदेश के तेज गेंदबाज शिवम मावी और लिस्ट ए क्रिकेट में लगातार पांच शतक लगाने वाले एन जगदीशन पर निगाहें रहेंगी। दोनों पर अच्छी बोली लगाई जा सकती है। मावी का बेस प्राइस 40 लाख और जगदीशन का 20 लाख रुपये है।

यूपी के कई क्रिकेटर बोली में शामिल
उत्तर प्रदेश के कई क्रिकेटर बोली में शामिल हो रहे हैं। इनमें शिवम मावी को छोड़ सभी का बेस प्राइस 20 लाख रुपये है। इनमें बल्लेबाज प्रियम गर्ग, बाएं हाथ के स्पिनर सौरभ कुमार, आर्यन जुयाल, शिवम शर्मा, अंकित राजपूत, माधव कौशिक, अक्शदीप नाथ जैसे क्रिकेटर शामिल हैं। उत्तर प्रदेश के पूर्व क्रिकेटर पीयूष चावला भी बोली में हैं। उनका बेस प्राइस 50 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed