फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2023 Auction: 80 players including 29 foreign players sold in auction; Sam Curran, Cameron Green, Stokes

IPL Auction: 405 खिलाड़ियों में से सिर्फ 80 बिके, 29 विदेशी, पांच खिलाड़ियों को 10 करोड़ रुपये से ज्यादा मिले

Mon, 26 Dec 2022 10:29 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 26 Dec 2022 10:29 PM IST
सार

IPL 2023 Auction Highlights: कुल 405 खिलाड़ी ऑक्शन में उतरे थे, जिसमें से सिर्फ 80 खिलाड़ियों पर बोली लगी। इनमें से 29 खिलाड़ी विदेशी रहे। 10 टीमों को मिलाकर कुल 206.5 की रकम खिलाड़ियों को खरीदने के लिए थी। इसमें से सिर्फ 167 करोड़ रुपये खर्च हुए। 

विज्ञापन
IPL 2023 Auction: 80 players including 29 foreign players sold in auction; Sam Curran, Cameron Green, Stokes
आईपीएल ऑक्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीएल-2023 का मिनी ऑक्शन विदेशी क्रिकेटरों के लिए मेगा ऑक्शन बन गया। आईपीएल फ्रेंचाइजी मालिकों ने विदेशी क्रिकेटरों पर दिल खोलकर पैसे लुटाए। बोली इतनी बड़ी लगी कि आईपीएल इतिहास के सारे रिकॉर्ड टूट गए। इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन को 18.5 करोड़ और ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन 17.50 करोड़ रुपये के साथ आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे पहले दो क्रिकेटर बन गए। करन को पंजाब किंग्स और ग्रीन को मुंबई इंडियंस ने खरीदा।
विज्ञापन


मिनी ऑक्शन शुक्रवार को ढाई बजे शुरू और रात करीब पौने नौ बजे खत्म हुआ। यानी ऑक्शन करीब छह घंटे चला। कुल 405 खिलाड़ी ऑक्शन में उतरे थे, जिसमें से सिर्फ 80 खिलाड़ियों पर बोली लगी। इनमें से 29 खिलाड़ी विदेशी रहे। 10 टीमों को मिलाकर कुल 206.5 की रकम खिलाड़ियों को खरीदने के लिए थी। इसमें से सिर्फ 167 करोड़ रुपये खर्च हुए। इसमें से 103.95 करोड़ यानी 62.25 फीसदी राशि ऑलराउंडर्स के खाते में गई।
विज्ञापन


IND vs NZ: Hardik Pandya & Kane Williamson Pre-Series Shoot Turns Into A  Hilarious Meme Fest
विज्ञापन
विज्ञापन

विलियम्सन अब हार्दिक के साथ गुजरात में खेलते दिखेंगे

जो रूट, लिटन दास, जोशुआ लिटिल, रीस टॉप्ली, फिल सॉल्ट, विल जैक्स, सिकंदर रजा पहली बार आईपीएल खेलते दिखेंगे। वहीं, केन विलियम्सन को नया घर मिला। पिछले सीजन सनराइजर्स हैदराबाद से खेलने वाले विलियम्सन को इस साल डिफेंडिंग चैंपियंस गुजरात टाइटंस ने खरीदा।

IPL 2023 Auction: 80 players including 29 foreign players sold in auction; Sam Curran, Cameron Green, Stokes
आईपीएल ऑक्शन - फोटो : अमर उजाला
इंग्लिश टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स पर पिछली साढ़े 12 करोड़ रुपये की बोली का भी रिकॉर्ड टूट गया। उन्हें 16.25 करोड़ रुपये में चेन्नई सुपरकिंग्स ने खरीदा। वह आईपीएल ऑक्शन इतिहास के संयुक्त रूप से तीसरे महंगे क्रिकेटर बन गए। वहीं, पिछले सीजन में खराब प्रदर्शन करने वाले वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन को लखनऊ ने 16 करोड़ में खरीदकर चौंका दिया।

इसी के साथ पूरन नीलामी इतिहास में एक और रिकॉर्ड बना दिया। विकेटकीपर के तौर पर अब तक सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए। इससे पहले सबसे ज्यादा कीमत पाने वाले विकेटकीपर मुंबई के ईशान किशन (15.25 करोड़) थे। किसी को उम्मीद नहीं थी कि पूरन पर इतनी बोली लगेगी। पूरन सिर्फ आईपीएल नहीं, टी20 वर्ल्ड कप में भी खराब फॉर्म में रहे थे।
 

IPL 2023 Auction: 80 players including 29 foreign players sold in auction; Sam Curran, Cameron Green, Stokes
आईपीएल नीलामी - फोटो : अमर उजाला
बोली के सबसे महंगे टॉप-5 क्रिकेटर विदेशी रहे, जिन्हें कुल मिलाकर साढ़े 81 करोड़ रुपये में खरीदा गया। इनमें करन के अलावा, कैमरन ग्रीन (17.50 करोड़), बेन स्टोक्स (16.25 करोड़), निकोलस पूरन (16 करोड़) और हैरी ब्रुक (13.25 करोड़) शामिल हैं। 

मुकेश, विवरांत, मयंक डागर बने करोड़पति

IPL 2023 Auction: 80 players including 29 foreign players sold in auction; Sam Curran, Cameron Green, Stokes
बाएं से- शिवम मावी, विवरांत शर्मा और मुकेश कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय क्रिकेटरों में सबसे महंगे बिकने वाले मयंक अग्रवाल रहे। उन्हें हैदराबाद ने 8.25 करोड़ रुपये में खरीदा। हर बोली की तरह इस बार अनजान चेहरों पर टीम मालिकों ने उम्मीदों से ज्यादा रुपये लुटाए। बेहद कठिन शुरुआती दिन काटने वाले बंगाल के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार को साढ़े पांच करोड़ में दिल्ली ने खरीदा, तो जम्मू कश्मीर के ऑलराउंडर विवरांत शर्मा पर 2.60 करोड़ और हिमाचल प्रदेश के स्पिनर मयंक डागर पर हैदराबाद ने 1.8 करोड़ रुपये की मोटी राशि लगाई।

हरिद्वार में जन्मे उत्तराखंड के राजन कुमार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 70 लाख रुपये में खरीदा। पिछले सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स से खेलने वाले शिवम मावी अनकैप्ड भारतीय क्रिकेटरोंं में सबसे महंगे रहे। उन्हें गुजरात ने छह करोड़ में खरीदा।

हैरी ब्रुक को हैदराबाद ने 13.25 करोड़ में खरीदा

IPL 2023 Auction: 80 players including 29 foreign players sold in auction; Sam Curran, Cameron Green, Stokes
हैरी ब्रुक और केन विलियम्सन - फोटो : सोशल मीडिया
सैम करन के लिए मुंबई इंडियंस और पंजाब में जमकर संघर्ष चला। दोनों ही टीमें टी-20 विश्व कप के मैन ऑफ द टूर्नामेंट को छोड़ने को तैयार नहीं थीं, लेकिन मुंबई के पास ज्यादा राशि शेष नहीं होने के कारण उन्हें रुकना पड़ा। हालांकि, मुंबई ने करन की कमी अगली बोली में ग्रीन के रूप में पूरी कर ली।

सनराइजर्स हैदराबाद ने एशियाई धरती पर शानदार प्रदर्शन करने वाले इंग्लिश बल्लेबाज हैरी ब्रुक को 13.25 करोड़ रुपये की भारी भरकम राशि में खरीदा। इसके बाद इस टीम ने दक्षिण अफ्रीकी विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन पर सवा पांच करोड़ रुपये की मोटी राशि खर्च की। वहीं, राजस्थान ने वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर जेसन होल्डर को 5.75 करोड़ की मोटी राशि में खरीदा। आरसीबी ने 75 लाख के बेस प्राइस वाले इंग्लैंड के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज रीस टॉप्ली को 1.9 करोड़ रुपये में खरीदा।

आयरलैंड के जोशुआ लिटिल ले उड़े 4.40 करोड़

Who is Joshua Little, first Ireland player to be picked in IPL auction;  Gujarat Titans signs him for Rs 4.4 crore - Sportstar

आयरलैंड के लिए टी-20 में सौ से अधिक विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज जोशुआ लिटिल को गुजरात ने 4.40 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। लिटिल टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ हैट्रिक भी ले चुके हैं। वह आईपीएल में खेलने वाले आयरलैंड के पहले प्लेयर होंगे। वहीं, हैदराबाद ने इंग्लैंड के लेग स्पिनर आदिल रशीद को उनके बेस प्राइस दो करोड़ में खरीदा। आरसीबी ने इंग्लैंड के ही ऑलराउंडर विल जैक्स को 3.2 करोड़ रुपये में लिया। भारत के खिलाफ टी-20 में शतक लगाने वाले दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज राइली रूसो को 4.60 करोड़ में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा।

ईशांत, रहाणे, जयदेव, चावला, अमित बेस प्राइस में खरीदे गए

IPL 2023 Auction: 80 players including 29 foreign players sold in auction; Sam Curran, Cameron Green, Stokes
आईपीएल ऑक्शन - फोटो : सोशल मीडिया
ईशांत शर्मा, अजिंक्य रहाणे, जयदेव उनादकट जैसे अनुभवी क्रिकेटर आईपीएल की बोली में जगह पाने में सफल रहे। तीनों को उनके बेस प्राइस 50 लाख में क्रमश: दिल्ली, चेन्नई और लखनऊ ने खरीदा। भारतीय क्रिकेटर पीयूष चावला और अमित मिश्रा को 50-50 लाख में मुंबई और लखनऊ ने अपनी टीम में शामिल किया। पिछली बार 14 करोड़ में हैदराबाद के कप्तान केन विलियम्सन को दो करोड़ में गुजरात ने खरीदा। हिमाचल प्रदेश के वैभव अरोड़ा को 60 लाख में केकेआर ने अपनी टीम में शामिल किया।

रूट और शाकिब को आखिरी राउंड में खरीदा गया

IPL 2023 Auction: 80 players including 29 foreign players sold in auction; Sam Curran, Cameron Green, Stokes
बाएं से- जो रूट, लिटन दास, राइली रूसो, शाकिब अल हसन - फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड के जो रूट, दक्षिण अफ्रीका के राइली रूसो, बांग्लादेश के शाकिब अल हसन को पहले राउंड में कोई खरीदार नहीं मिला था। हालांकि, एक्सलरेटेड ऑक्शन के दौरान सभी को खरीदार मिल गया। रूट की बेस प्राइस एक करोड़ रुपए थी और उन्हें इसी रकम में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा। रुसो की बेस प्राइस दो करोड़ रुपए थी और उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 4.60 करोड़ रुपये में खरीदा। रूट पहली बार आईपीएल खेलते दिखेंगे। रूसो 2014 और 2015 के रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम का हिस्सा थे। बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन और विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास को कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा। शाकिब 1.50 करोड़ और लिटन 50 लाख रुपये में बिके।

जैम्पा और मोहित शर्मा भी बिके
ऑस्ट्रेलिया के एडम जैम्पा को राजस्थान रॉयल्स ने 1.50 करोड़ रुपये में खरीदा। वेस्टइंजडीज के अकील हुसैन को सनराइजर्स हैदराबाद ने उनके बेस प्राइस एक करोड़ रुपये में खरीदा। भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज मोहित शर्मा को गुजरात टाइटंस ने उनके बेस प्राइस 50 लाख रुपये में खरीदा। दक्षिण अफ्रीका के तब्रेज शम्सी, अफगानिस्तान के मुजीब-उर रहमान, इंग्लैंड के क्रिस जॉर्डन और न्यूजीलैंड के एडम मिल्न नहीं बिके। इसके अलावा श्रीलंका के कुसल मेंडिस, कप्तान दासुन शनाका और इंग्लैंड के टॉम बैंटन भी अनसोल्ड रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed