फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2023: Arjun Tendulkar trolls after this act during match, fans social media users troll him! Watch VIDEO

IPL 2023: मैच के दौरान इस हरकत के बाद ट्रोल हुए अर्जुन तेंदुलकर, फैंस बोले- और भाई! आ गया स्वाद...

Thu, 27 Apr 2023 08:20 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 27 Apr 2023 08:20 PM IST
सार

वीडियो में अर्जुन कुछ ऐसा कर रहे हैं, जैसा कोई छोटा बच्चा कर रहा हो। मैच के दौरान फील्डिंग करते हुए उनके इस बचकाना हरकत पर फैंस खूब मजे ले रहे हैं। इसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
IPL 2023: Arjun Tendulkar trolls after this act during match, fans social media users troll him! Watch VIDEO
अर्जुन तेंदुलकर - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2023 में अब तक अर्जुन तेंदुलकर ने काफी प्रभावित किया है। इसी सीजन मुंबई इंडियंस से डेब्यू करते हुए अर्जुन ने अब तक चार मैच में तीन विकेट झटके हैं। इस दौरान उन्होंने 9.36 की इकॉनमी से रन लुटाए हैं। हालांकि, अभी अर्जुन अपनी गेंदबाजी की वजह से नहीं, बल्कि अलग ही कारणों से सुर्खियों में हैं। अर्जुन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसकी वजह से सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें काफी ट्रोल कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो में अर्जुन कुछ ऐसा कर रहे हैं, जैसा कोई छोटा बच्चा कर रहा हो। मैच के दौरान फील्डिंग करते हुए उनके इस बचकाना हरकत पर फैंस खूब मजे ले रहे हैं। इसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है। कुछ फैंस ने लिखा कि शायद अर्जुन को भूख लगी है, वहीं कुछ ने लिखा कि और भाई! स्वाद आ गया। 

अर्जुन का इस आईपीएल में प्रदर्शन

अर्जुन ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ डेब्यू किया था। भुवनेश्वर कुमार को आउट कर अर्जुन ने आईपीएल करियर का अपना पहला विकेट झटका था। इसके बाद उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ एक विकेट लिया। तब उन्होंने प्रभसिमरन सिंह को पवेलियन भेजा था। हालांकि, इस मैच में वह इस सीजन का सबसे महंगा ओवर भी फेंक गए थे। पंजाब के खिलाफ अर्जुन ने एक ओवर में 31 रन दिए थे। इसके बाद गुजरात के खिलाफ अर्जुन ने ऋद्धिमान साहा को पवेलियन भेजा था।

मुंबई इंडियंस के लिए अब तक यह सीजन कुछ खास नहीं रहा है। टीम ने अब तक सात मुकाबले खेले हैं और तीन में जीत हासिल की है। वहीं, चार में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई का अलगा मैच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 30 अप्रैल को है। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed