फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 Wear it with pride for Warnie Rajasthan royals director Kumar Sangakkara remembers Shane Warne in emotional message during cap distribution ceremony

IPL 2022: राजस्थान रॉयल्स ने शेन वार्न को किया याद, सात खिलाड़ियों को डेब्यू कैप देते हुए संगकारा ने की खास अपील

Fri, 01 Apr 2022 01:38 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 01 Apr 2022 01:38 PM IST
सार

राजस्थान रॉयल्स ने शानदार जीत के साथ आईपीएल के 15वें सीजन का आगाज किया है। पूर्व चैंपियन ने संजू सैमसन की अगुआई में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले मैच में 61 रन से जीत हासिल की। राजस्थान ने इस मैच में हर क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन किया और बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी तक में प्रभाव छोड़ा। 

विज्ञापन
IPL 2022 Wear it with pride for Warnie Rajasthan royals director Kumar Sangakkara remembers Shane Warne in emotional message during cap distribution ceremony
राजस्ठान रॉयल्स - फोटो : instagram@rajasthanroyals

विस्तार

राजस्थान रॉयल्स ने शानदार जीत के साथ आईपीएल के 15वें सीजन का आगाज किया है। पूर्व चैंपियन ने संजू सैमसन की अगुआई में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले मैच में 61 रन से जीत हासिल की। राजस्थान ने इस मैच में हर क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन किया और बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी तक में प्रभाव छोड़ा। राजस्थान ने सबसे पहले सैमसन के अर्धशतक और हेटमायर-पडीक्कल की तूफानी पारी के दम पर 210 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके बाद टीम ने चहल, बोल्ट और प्रसिद्ध की धारदार गेंदबाजी के दम पर सनराइजर्स को 149 रन पर ही रोक दिया।

विज्ञापन


कई स्टार खिलाड़ियों से भरी राजस्थान रॉयल्स ने अपने पहले मैच में सात खिलाड़ियों के डेब्यू का मौका दिया। देवदत्त पडीक्कल, शिमरोन हेटमायर, युजवेंद्र चहल, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, रविचंद्रन अश्विन, और नॉथन कुल्टर नाइल पहली बार इस फ्रेंचाइजी से खेले। 
विज्ञापन


रॉयल्स ने मैच से पहले का एक वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। इसमें टीम के निदेशक दिग्गज कुमार संगकारा खिलाड़ियों को एक भावुक संदेश देने के साथ-साथ ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज शेन वार्न को याद करते दिखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Rajasthan Royals (@rajasthanroyals)



संगकारा ने डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों को वार्न की याद दिलाते हुए फ्रेंचाइजी की कैप गर्व के साथ पहनने की सलाह दी। उन्होंने कहा, "आप सभी वार्न की तरह ही अलग हैं। इसलिए आज जब अब यह कैप पहनें तो वार्न के लिए, अपने लिए और फ्रेंचाइजी के लिए पहनें। 

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज और महान स्पिनर शेन वार्न का पिछले महीने 52 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने की वजह से थाईलैंड में निधन हो गया था। उनकी याद में बुधवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड नें शोक सभा का आयोजन किया गया। वार्न आईपीएल का खिताब जीतने वाले पहले कप्तान थे। उनकी कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स ने पहले सीजन का खिताब जीता था। वह चार सालों तक टीम का हिस्सा रहे और फिर बाद में कोच और ब्रांड अंबेसडर भी बने। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed