फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 Virat Kohli Said Bumrah-Vumrah Kya Karenge reveals Ex-RCB Player Parthiv patel Recalling 2014 Chat

IPL: 'छोड़ न यार, ये बुमराह-वुमराह क्या करेंगे', जसप्रीत को आरसीबी में शामिल करने की सलाह पर विराट ने कही थी ये बात

Mon, 28 Mar 2022 04:17 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 28 Mar 2022 04:17 PM IST
सार

जसप्रीत बुमराह इस वक्त दुनिया के शीर्ष तेज गेंदबाजों में शुमार हैं और टीम इंडिया के तेज गेंदबाजी आक्रमण की धार भी हैं। 28 वर्षीय बुमराह को आईपीएल में इस बार बड़ी जिम्मेदारी देते हुए मुंबई इंडियंस का उपकप्तान बनाया गया है। अपने छोटे से करियर में ही अपना लोहा मनवा चुके बुमराह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई रिकॉर्ड भी बनाए हैं।

विज्ञापन
IPL 2022 Virat Kohli Said Bumrah-Vumrah Kya Karenge reveals Ex-RCB Player Parthiv patel Recalling 2014 Chat
जसप्रीत बुमराह और विराट कोहली - फोटो : social media

विस्तार

जसप्रीत बुमराह इस वक्त दुनिया के शीर्ष तेज गेंदबाजों में शुमार हैं और टीम इंडिया के तेज गेंदबाजी आक्रमण की धार भी हैं। 28 वर्षीय बुमराह को आईपीएल में इस बार बड़ी जिम्मेदारी देते हुए मुंबई इंडियंस का उपकप्तान बनाया गया है। अपने छोटे से करियर में ही अपना लोहा मनवा चुके बुमराह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई रिकॉर्ड भी बनाए हैं। अजीबोगरीब गेंदबाजी एक्शन के लिए मशहूर बुमराह ने 2013 में आईपीएल डेब्यू किया था और तब उन्होंने अपने पहले ही ओवर में रॉयल चैलेंजर्स बैगलोर के कप्तान विराट कोहली को आउट किया था। बुमराह ने उस मैच में तीन विकेट झटके थे और पहली बार दुनिया की नजरों में आए थे। हालांकि पार्थिव पटेल के मुताबिक विराट को बुमराह में कोई खास दिलचस्पी नहीं थी।  

विज्ञापन


पूर्व भारतीय क्रिकेटर पार्थिव पटेल ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि जब उन्होंने विराट से बुमराह को बैंगलोर में शामिल करने की बात कही थी तो उन्होंने साफ मना कर दिया था। आरसीबी के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ने क्रिकबज पर कहा, "2014 में जब मैं आरसीबी में था, तो मैंने कोहली को कहा था कि एक गेंदबाज है बुमराह, इसे देख सकते हैं। विराट ने इसके जवाब में कहा था, "छोड़ न यार, ये बुमराह-वुमराह क्या करेंगे?"
विज्ञापन


पार्थिव पटेल तब गुजरात की रणजी टीम में बुमराह के कप्तान थे और उन्होंने तेज गेंदबाज को बेस्ट बनते देखा था। पार्थिव ने कहा, "जब उन्हें पहली बार चुना गया, तो बुमराह ने 2-3 साल रणजी खेले। 2013 उनका पहला साल था, और 2014 में उनका सीजन अच्छा नहीं रहा। 2015 में उनका प्रदर्शन इतना बुरा था कि चर्चा चल रही थी कि उन्हें सीजन के बीच में घर वापस भेजना पड़ सकता है। लेकिन, उन्होंने धीरे-धीरे सुधार करना शुरू कर दिया और मुंबई इंडियंस ने उनका सपोर्ट किया। यह उनकी अपनी कड़ी मेहनत और ऐसा सपोर्ट था, जिसने उनके बेस्ट को सामने लाया।"
विज्ञापन
विज्ञापन


बुमराह ने अभी तक के अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 156 मैच खेले हैं और 303 विकेट ले चुके हैं। इसमें उन्होंने 9 बार पांच विकेट भी लिए हैं। जस्सी ने टेस्ट में 123, वनडे में 113 और टी-20 में 67 विकेट झटके हैं। बुमराह अभी तक टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और भारत में एक पारी में 5 विकेट ले चुके हैं। उनके नाम टेस्ट हैट्रिक भी है। भारतीय टीम के साथ-साथ आईपीएल में मुंबई इंडियंस को जीत दिलाने में भी वह अहम योगदान देते हैं। आईपीएल में भी बुमराह 107 मैच में 130 विकेट ले चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed