फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 Viewership setback for BCCI and IPL drop in TV ratings viewership also decreased has IPL become boring

IPL 2022: टीवी रेटिंग में हुई 33 फीसदी की गिरावट, व्यूअरशिप भी घटी, क्या नीरस हो गया आईपीएल?

Fri, 08 Apr 2022 06:05 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 08 Apr 2022 06:05 PM IST
सार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और आधिकारिक ब्रॉडकास्टर को उम्मीद थी कि टीमों की संख्या बढ़ने से मैच ज्यादा रोमांचक होंगे। माना जा रहा था कि यह टूर्नामेंट व्यूअरशिप के मामले में सारे रिकॉर्ड तोड़ देगा, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।

विज्ञापन
IPL 2022 Viewership setback for BCCI and IPL drop in TV ratings viewership also decreased has IPL become boring
आईपीएल टीवी रेटिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीएल के 15वें सीजन के बारे में कहा गया था कि यह अब तक का सबसे बेहतरीन सीजन होगा। 10 टीमों बढ़ने से मैचों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और आधिकारिक ब्रॉडकास्टर को उम्मीद थी कि टीमों की संख्या बढ़ने से मैच ज्यादा रोमांचक होंगे। माना जा रहा था कि यह टूर्नामेंट व्यूअरशिप के मामले में सारे रिकॉर्ड तोड़ देगा, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। इस बार पिछले सीजन की तुलना में टीवी रेटिंग और व्यूअरशिप में गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


हर साल आईपीएल शुरू होने के बाद टीवी रेटिंग और व्यूअरशिप से जुड़े पहले सप्ताह के आंकड़े सामने आते हैं। इससे यह समझने में आसानी होती है कि आगे टूर्नामेंट कैसा होगा। लगातार प्रोमो और विज्ञापन के बावजूद इस बार रेटिंग और व्यूअरशिप में गिरावट दर्ज की गई है। आईपीएल हमेशा से टीवी रेटिंग और व्यूअरशिप में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन करता है, लेकिन पहली बार ऐसा नहीं हुआ है।
विज्ञापन


टीवी रेटिंग और व्यूअरशिप में क्या-क्या हुआ?
  • मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआती आठ मैचों में टीवी रेटिंग 2.52 रहा। 2021 में यह 3.75 था। इस बार 33 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। इससे पहले 2020 में टीवी रेटिंग 3.85 था।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • रेटिंग ही नहीं बल्कि व्यूअरशिप में भी कमी देखने को मिली है। शुरुआती आठों मैचों में व्यूअरशिप 229.06 मिलियन रहा। पिछले साल यह 267.7 मिलियन था। इस बार 14 फीसदी की गिरावट हुई है।
  • आईपीएल के दौरान आमतौर पर ब्रॉडकास्टर बार्क की लिस्ट में शीर्ष पर होते हैं, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ है। स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी तीसरे स्थान पर है। इससे यह साबित होता है कि पहले सप्ताह में आईपीएल का जादू देखने को नहीं मिला।
मीडिया राइट्स पर पड़ेगा असर
आईपीएल मीडिया राइट्स के लिए बीसीसीआई ने टेंडर जारी किए हैं। 12 जून को बोली लगेगी। बोली लगाने वाले ताजा जारी आंकड़ों को भी ध्यान में रखेंगे। इसका असर मीडिया राइट्स की बिक्री में देखने को मिल सकती है। अब तक पांच बड़े ग्रुप डिज्नी स्टार, टीवी18-वायाकॉम (स्पोर्ट्स-18), अमेजन, जी और सोनी ने टेंडर के लिए डॉक्यूमेंट खरीद लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed