फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022: Two Indian leg-spinners Anil Kumble and Yuzvendra Chahal with a five-for in IPL on 18th april

अजब संयोग: 18 अप्रैल का दिन दो लेग स्पिनर्स के लिए खास, कुंबले के बाद चहल ने इसी दिन हासिल की बड़ी उपलब्धि

Tue, 19 Apr 2022 01:16 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 19 Apr 2022 01:16 PM IST
सार

कुंबले ने आईपीएल में 42 मैच खेले। इसमें उन्होंने 6.58 की इकोनॉमी से रन दिए और कुल 45 विकेट झटके। वहीं, चहल ने अब तक आईपीएल में 120 मैचों में 156 विकेट झटके हैं। इस दौरान उनकी इकोनॉमी रेट 7.58 की रही है।

विज्ञापन
IPL 2022: Two Indian leg-spinners Anil Kumble and Yuzvendra Chahal with a five-for in IPL on 18th april
अनिल कुंबले और युजवेंद्र चहल - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2022 में सोमवार को युजवेंद्र चहल ने हैट्रिक विकेट लेकर इतिहास रच दिया। वह लीग में हैट्रिक लेने वाले 19वें खिलाड़ी बने। ओवरऑल आईपीएल में यह 21वीं हैट्रिक रही। चहल ने पहली बार हैट्रिक विकेट लिए। उन्होंने कुल पांच विकेट झटके। चहल ने एक मैच में पांच विकेट लेने का कारनामा भी पहली बार किया। 
विज्ञापन


चहल आईपीएल में एक मैच में पांच विकेट लेने वाले 25वें गेंदबाज बने, लेकिन  18 अप्रैल को उन्होंने ऐसा कर एक खास संयोग अपने साथ जोड़ लिया। इसी दिन 13 साल पहले एक और भारतीय लेग स्पिनर ने पारी में पांच विकेट लिए थे। 18 अप्रैल 2009 को भारत के पूर्व दिग्गज लेग स्पिनर अनिल कुंबले ने भी पारी में पांच विकेट लिए थे। 
विज्ञापन

कुंबले ने ऐसा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हुए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ किया था। तब न्यूलैंड्स में खेले गए मैच में कुंबले ने 3.1 ओवर में पांच रन देकर पांच विकेट झटके थे। ये आईपीएल इतिहास की चौथे सबसे बेहतरीन बॉलिंग स्पेल है। इस मैच में कुंबले ने यूसुफ पठान, रवींद्र जडेजा, शेन वॉर्न, मुनफ पटेल और कामरान खान का विकेट लिया था।

IPL 2019: 3 best spells by Anil Kumble in IPL history

कुंबले ने आईपीएल में 42 मैच खेले। इसमें उन्होंने 6.58 की इकोनॉमी से रन दिए और कुल 45 विकेट झटके। वहीं, चहल ने अब तक आईपीएल में 120 मैचों में 156 विकेट झटके हैं। इस दौरान उनकी इकोनॉमी रेट 7.58 की रही है। उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी 40 रन देकर पांच विकेट है, जो उन्होंने कोलकाता के खिलाफ मैच में झटके।

चहल से पहले मखाया एनटीनी, रोहित शर्मा, प्रवीण कुमार, अजीत चंदीला, सुनील नरेन, प्रवीण तांबे, शेन वॉटसन, परविंदर अवाना, अक्षर पटेल, सैमुअल बद्री, एंड्र्यू टाय, जयदेव उनादकट, सैम करन, श्रेयस गोपाल और हर्षल पटेल हैट्रिक ले चुके हैं। सबसे ज्यादा हैट्रिक विकेट लेने का रिकॉर्ड अमित मिश्रा के नाम है। उन्होंने आईपीएल में तीन बार हैट्रिक ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed