फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 three rules impact on matches rohit sharma is happy with changes in rules of Catch Out, mankding and DRS

IPL 2022: कौन से हैं वे तीन नियम जिनकी रोहित शर्मा ने की तारीफ, मुंबई के कप्तान ने बताए इनके फायदे

Wed, 23 Mar 2022 03:03 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 23 Mar 2022 03:03 PM IST
सार

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा है कि आईपीएल के नियमों से बदलाव होने से मैच में गलतियां कम होंगी। अब बल्लेबाजों को सावधान रहना होगा और गेंदबाजी टीम के पास वापसी का बेहतरीन मौका रहेगा। 
 

विज्ञापन
IPL 2022 three rules impact on matches rohit sharma is happy with changes in rules of Catch Out, mankding and DRS
आईपीएल के नए नियम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीएल 2022 की शुरुआत से पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा और कोच महेला जयवर्धने ने पत्रकारों से बात की है। इस दौरान रोहित ने कई सवालों के जवाब दिए। अमर उजाला के सवाल पर रोहित ने आईपीएल में लागू हो रहे तीन नए नियमों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि इससे मैच में गलतियां होने की संभावना कम होगी। वहीं मांकड़िंग के नियम पर रोहित ने कहा कि अब बल्लेबाजों को सावधान रहना होगा। कैच आउट के नियम में बदलाव आने से गेंदबाजी टीम के पास मैच में वापसी करने का बेहतर मौका रहेगा। 
विज्ञापन


रोहित आईपीएल के नियमों में बदलाव होने से बेहद खुश हैं। उन्होंने नियमों में बदलाव के फैसले की जमकर तारीफ की। यहां हम उन तीनों नियमों के बारे में बता रहे हैं, जिनके आने से आईपीएल का खेल कई मायनों में बदल जाएगा। 
विज्ञापन


क्या हैं आईपीएल के नए नियम
आईपीएल 2022 में कैच आउट, मांकड़िंग और डीआरएस के नियम बदले गए हैं। इससे अलावा कोरोना के कारण मैचों के लिए टीम के नियम में भी बदलाव किया गया है। सुपरओवर का नियम भी बदला गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआरएस का नियम बदला
आईपीएल में पहले एक पारी में एक डीआरएस मिलता था। कुल मिलाकर मैच में दोनों टीमों के पास चार डीआरएस होते थे। एक टीम के पास दो डीआरएस होते थे, जिनमें से एक बल्लेबाजी और एक गेंदबाजी के दौरान इस्तेमाल किया जा सकता था। अब एक टीम के पास चार डीआरएस होंगे। दो का इस्तेमाल बल्लेबाजी और दो डीआरएस का इस्तेमाल गेंदबाजी के दौरान किया जा सकेगा। 

रोहित ने कहा कि यह नियम आने से मैच में गलती की संभावना कम होगी। अंपायर के गलती करने पर भी खिलाड़ी उनके फैसले को चुनौती देकर सही फैसला करवा सकेंगे। 

कैच आउट के नियम में भी बदलाव
अब किसी बल्लेबाज के कैच आउट होने पर नए बल्लेबाज को ही अगली गेंद खेलनी होगी। अब तक यह नियम था कि कैच पकड़े जाने से पहले अगर बल्लेबाजों ने छोर बदल लिए हैं तो नॉन स्ट्राइक पर खड़ा बल्लेबाज अगली गेंद खेलता था। हालांकि, जब कोई बल्लेबाज ओवर की आखिरी गेंद पर कैच आउट होगा तो अगले ओवर की पहली गेंद दूसरे छोर पर खड़ा बल्लेबाज ही खेलेगा। 

रोहित के अनुसार इस नियम के आने से गेंदबाजी करने वाली टीम के पास वापसी का बेहतर मौका रहेगा। बोल्ड और एलबीडब्लू जैसे नियमों में पहले से ही नए बल्लेबाज को पहली गेंद खेलनी पड़ती थी। अब कैच आउट के नियम में भी ऐसा होने पर गेंदबाज के पास वापसी करने का बेहतरीन मौका रहेगा। 

मांकड़िंग अब रन आउट का एक तरीका
अब मांकड़िंग को रन आउट की श्रेणी में माना जाएगा। अगर नॉन स्ट्राइक में खड़ा कोई बल्लेबाज गेंद फेंकी जाने से पहले क्रीज छोड़ देता है और गेंदबाज गिल्लियां बिखेर देता है तो उसे रन आउट माना जाएगा। पहले इस नियम को खेल भावना के विपरीत माना जाता था और अधिकतर गेंदबाज इस तरीके से किसी बल्लेबाज को आउट करने से बचते थे, लेकिन इस नियम को मान्यता मिलने से गेंदबाज इस तरीके से ज्यादा बल्लेबाजों को आउट करने की कोशिश करेंगे। रोहित ने कहा कि अब बल्लेबाजों को सावधान रहना होगा। 


सुपर ओवर का नया नियम
अगर प्लेऑफ या फाइनल मैच टाई हो जाता है और सुपर ओवर नहीं हो पाता है तो अंकतालिका में ऊपर रहने वाली टीम को विजेता घोषित किया जाएगा। हालांकि, अधिकतर टाई मैचों में सुपर ओवर होता है और इसी के जरिए विजेता का एलान होता है। किसी सुपर ओवर के टाई होने की संभावना बेहद कम होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed