फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 SWOT Analysis Of Gujarat Titans (GT) Strength, Weaknesses, Opportunities And Threats Indian Premier League 2022 Latest News Amar Ujala

GT टीम का एनालिसिस: बल्लेबाजी टीम की सबसे बड़ी समस्या, टीम के पास कई मैच विनर स्पिन और पेस बॉलर्स मौजूद

Wed, 23 Mar 2022 08:53 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 23 Mar 2022 08:53 PM IST
सार

टीम की तेज गेंदबाजी जितनी मजबूत है, उतनी ही मजबूत स्पिन डिपार्टमेंट भी है। राशिद खान के अलावा टीम के पास जयंत यादव, गुरकीरत सिंह मान और राहुल तेवतिया हैं, जो लोअर ऑर्डर में विस्फोटक बल्लेबाजी भी कर सकते हैं।

विज्ञापन
IPL 2022 SWOT Analysis Of Gujarat Titans (GT) Strength, Weaknesses, Opportunities And Threats Indian Premier League 2022 Latest News Amar Ujala
गुजरात टाइटंस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजरात टाइटंस की टीम भी पहली बार आईपीएल खेलती नजर आएगी। टीम की कमान ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के हाथों में है। गुजरात की टीम अपना पहला मैच लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ 28 मार्च को खेलेगी। हम आपको गुजरात टीम का SWOT एनालिसिस करके बताएंगे। SWOT का मतलब है मजबूती (Strength), कमजोरी (Weakness), अवसर (Opportunity) और खतरे (Threat)। आइए जानते हैं कैसी है गुजरात टाइटंस की टीम...
विज्ञापन

मजबूती
गुजरात ने ऑक्शन से पहले हार्दिक पांड्या, राशिद खान और शुभमन गिल के रूप में तीन मैच विनर्स को रिटेन किया। मेगा ऑक्शन में टीम ने अपनी गेंदबाजी मजबूत की। टीम की गेंदबाजी बाकी टीमों की अपेक्षा में मजबूत दिख रही है। तेज गेंदबाजी की कमान मोहम्मद शमी और लोकी फर्ग्यूसन संभालेंगे। ये दोनों 140 प्लस की स्पीड से गेंदबाजी करते हैं, साथ ही डेथ ओवर स्पेशलिस्ट भी हैं।

तीसरे पेसर के रूप में अल्जारी जोसेफ, वरुण एरॉन और आर साई किशोर के बीच जंग होगी। टीम की तेज गेंदबाजी जितनी मजबूत है, उतनी ही मजबूत स्पिन डिपार्टमेंट भी है। राशिद खान के अलावा टीम के पास जयंत यादव, गुरकीरत सिंह मान और राहुल तेवतिया हैं, जो लोअर ऑर्डर में विस्फोटक बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। हार्दिक पांड्या अगर खुद गेंदबाजी करते हैं, तो ये टीम के लिए बोनस होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमजोरी
जेसन रॉय के सीजन से नाम वापस लेने से गुजरात को शुभमन गिल का ओपनिंग पार्टनर ढूंढ़ना पड़ेगा। गुजरात ने रॉय की जगह अफगानिस्तान के रहमनुल्लाह गुरबाज को टीम में शामिल किया है, लेकिन वह एक रिजर्व ओपनर के तौर पर टीम में बने रहेंगे।  ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड गिल के साथ ओपनिंग कर सकते हैं। ऐसे में टीम का मिडिल ऑर्डर कमजोर पड़ जाएगा। 

वेड के टॉप में खेलने से गुजरात के पास ऋद्धिमान साहा को तीसरे नंबर पर भेजना होगा। फिर विजय शंकर, गुरकीरत और कप्तान हार्दिक आएंगे। गुजरात की बल्लेबाजी इतनी मजबूत नहीं दिख रही है और यह किसी मजबूत लाइन अप के सामने ढह भी सकती है।
विज्ञापन

अवसर
हार्दिक पांड्या पिछले कुछ समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। ऐसे में आईपीएल के जरिये खुद को साबित करने का उनके पास शानदार अवसर है। अगर वह गेंदबाजी करते हैं और कुछ रन बनाते हैं तो टीम के साथ-साथ उनका पर्सनल फायदा भी होगा और वह टीम इंडिया में अपनी खोई हुई जगह वापस पा सकते हैं। 

खतरा
टीम में भरोसेमंद बल्लेबाज का नहीं होना खतरे की घंटी है। ऐसे में कप्तान हार्दिक और टीम मैनेजमेंट को स्मार्ट फैसला लेना होगा। मुंबई की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल होगी, पहले बल्लेबाजी करते हुए कम स्कोर का टारगेट देने पर हार का भी खतरा है। वहीं, विपक्षी टीमों के पास वर्ल्ड क्लास बॉलर्स हैं, तो लक्ष्य का पीछा करना भी आसान नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed