फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 Shikhar Dhawan said Playing patiently early in the innings has benefited against csk

IPL 2022: चेन्नई के खिलाफ धमाकेदार पारी खेलने वाले धवन खोला राज, बताया कैसे जडेजा की टीम के खिलाफ हुए सफल

Tue, 26 Apr 2022 08:49 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 26 Apr 2022 08:49 PM IST
सार

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में 59 गेंद में नाबाद 88 रन की शानदार पारी खेलकर पंजाब किंग्स को 11 रन से जीत दिलाने वाले सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने कहा कि पारी की शुरुआत में धैर्य से बल्लेबाजी करने का उन्हें फायदा हुआ।

विज्ञापन
IPL 2022 Shikhar Dhawan said Playing patiently early in the innings has benefited against csk
शिखर धवन - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में 59 गेंद में नाबाद 88 रन की शानदार पारी खेलकर पंजाब किंग्स को 11 रन से जीत दिलाने वाले सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने कहा कि पारी की शुरुआत में धैर्य से बल्लेबाजी करने का उन्हें फायदा हुआ। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 187 रन बनाने के बाद चेन्नई को 176 रन पर रोककर सत्र की चौथी जीत दर्ज की।
विज्ञापन


आईपीएल की वेबसाइट पर जारी वीडियो में धवन ने टीम के अपने साथी अर्शदीप सिंह से बातचीत में कहा, ‘ गेंद शुरुआत में थोड़ी रुक कर आ रही थी इसलिए शॉट खेलने में परेशानी हो रही थी। ऐसे में मैं  धैर्य से खेल रहा था। एक बार जब सामंजस्य बन गया तब एक-दो ओवर ऐसे आए जिसमें हमने ज्यादा रन बनाए। ’ 
विज्ञापन


किसी एक गेंद को निशाना बनाने के बारे में पूछे जाने पर धवन ने कहा, ‘किसी खास गेंदबाज के खिलाफ आक्रामक रुख अख्तियार करने की सोच नहीं थी। हां मेरे ध्यान में छोटी बाउंड्री थी , मैं उस ओर ज्यादा रन बनाने की कोशिश कर रहा था लेकिन मैदान में समय बिताने के बाद बड़ी बाउंड्री की ओर भी रन बनाए। ’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘मैं सीएसके(चेन्नई) के खिलाफ बहुत बार खेला हूं तो उनकी योजना के बारे में अंदाजा लग जाता है। उनकी टीम में श्रीलंका का नया गेंदबाज (महीश तीक्ष्णा) था, उसको मैं ध्यान से खेलना चाहता था, जब समय आया तो उसके खिलाफ भी आक्रामक होकर रन बटोरे। मुझे उनकी योजना के बारे में पता था कि वे वाइड यॉर्कर डालेंगे, ऐसी गेंदों पर भी रन बनाए।’ 


उन्होंने मैच में वापसी के लिए अर्शदीप को श्रेय देते हुए कहा, ‘आप ने अच्छी गेंदबाजी की और मैच में हमें वापस लेकर आए। हमारे लिए यह जीत बहुत जरूरी थी।’ चेन्नई को आखिरी चार ओवर में जीत के लिए 47 रन चाहिए थे तब अर्शदीप ने 17वें ओवर में छह और 19वें ओवर में आठ रन देकर मैच का रुख अपनी टीम की ओर मोड़ने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed