{"_id":"6262e06b110bf05eb8032b12","slug":"ipl-2022-sachin-tendulkar-gave-advice-to-young-cricketers-said-t20-format-is-cruel-even-small-mistakes-are-heavy","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2022: सचिन ने युवा क्रिकेटरों को दी नसीहत, कहा- टी-20 प्रारूप है क्रूर, छोटी गलती भी पड़ती है भारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2022: सचिन ने युवा क्रिकेटरों को दी नसीहत, कहा- टी-20 प्रारूप है क्रूर, छोटी गलती भी पड़ती है भारी
Fri, 22 Apr 2022 10:35 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 22 Apr 2022 10:35 PM IST
सार
तेंदुलकर ने मैथ्यू हेडन से बातचीत में कहा- इस प्रारूप में ऐसी कोई भी टीम नहीं है जिसने यह अनुभव नहीं किया हो जो इस समय मुंबई इंडियंस कर रही है।यह प्रारूप क्रूर हो सकता है।
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
मुंबई इंडियंस टीम के मार्गदर्शक सचिन तेंदुलकर ने टी20 को ‘क्रूर ’ प्रारूप बताया है जिसमें छोटी गलतियां भी भारी पड़ जाती है। उन्होंने पांच बार की आईपीएल चैंपियन टीम को निर्णायक क्षणों में अच्छा प्रदर्शन करने की सलाह दी है। मुंबई इंडियंस अभी तक सभी सात मैच हार चुकी है।
तेंदुलकर ने मैथ्यू हेडन से बातचीत में कहा, ‘ इस प्रारूप में ऐसी कोई भी टीम नहीं है जिसने यह अनुभव नहीं किया हो जो इस समय मुंबई इंडियंस कर रही है।’यह प्रारूप क्रूर हो सकता है। मैच के अहम पलों को भुनाना जरूरी है। इसमें गलती की कोई गुंजाइश नहीं रहती।
सचिन ने कहा- कई बार आप दो या तीन रन से हारते हैं या आखिरी गेंद पर हार जाते हैं।’ उन्होंने कहा,‘ इस तरह की छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देना जरूरी है । निर्णायक पलों में ही अच्छा प्रदर्शन करके मैच जीते जा सकते हैं।’ तेंदुलकर ने कहा कि युवाओं को जमने में समय लगेगा।