फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 Robin Uthappa says Delhi Capitals make a big mistake by not retaining Shikhar Dhawan Kagiso Rabada

IPL 2022: क्या दिल्ली कैपिटल्स ने धवन और रबाडा को रिटेन नहीं करके बड़ी गलती की? दिग्गज खिलाड़ी ने बताया कारण

Wed, 26 Jan 2022 09:03 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 26 Jan 2022 09:03 PM IST
सार

भारतीय ओपनर शिखर धवन को दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल नीलामी से पहले रिटेन नहीं किया है। दिल्ली ने उनके अलावा खतरनाक तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा को भी रिटेन नहीं किया। रॉबिन उथप्पा का मानना है कि इस फैसले से फ्रेंचाइजी को नुकसान होने की संभावना है।

विज्ञापन
IPL 2022 Robin Uthappa says Delhi Capitals make a big mistake by not retaining Shikhar Dhawan Kagiso Rabada
कगिसो रबाडा और शिखर धवन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय ओपनिंग बल्लेबाज शिखर धवन को दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल नीलामी से पहले रिटेन नहीं किया है। दिल्ली ने उनके अलावा खतरनाक तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा को भी रिटेन नहीं किया। इस पर चेन्नई सुपरकिंग्स के पूर्व खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा ने कहा कि दिल्ली के इस फैसले से फ्रेंचाइजी को टूर्नामेंट में काफी नुकसान होने की संभावना है।
विज्ञापन


दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल रिटेंशन के दौरान ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, पृथ्वी शॉ और एनरिच नोर्त्जे को रिटेन किया। उथप्पा को लगता है कि धवन और कगिसो रबाडा को रिटेन नहीं करके दिल्ली कैपिटल्स ने बड़ी गलती कर दी है। धवन ने पिछले सीजन के 16 मैचों में 587 रन बनाए थे। इस दौरान उनका औसत 39.20 और स्ट्राइक रेट 125 का रहा था।
विज्ञापन


उथप्पा ने कहा, “शिखर ने निश्चित रूप से दिल्ली के लिए असाधारण रूप से अच्छा काम किया है। उन्हें रिटेन नहीं करना बड़ी गलती थी। दिल्ली को उन्हें बरकरार रखना चाहिए था। मैं इस बात से भी हैरान हूं कि उन्होंने कगिसो रबाडा जैसे बेहतरीन गेंदबाज को जाने दिया। मेरे शब्दों को लिख लें, इससे उन्हें बड़ा नुकसान होने वाला है।”
विज्ञापन
विज्ञापन


उथप्पा ने कहा, “मैं हैरान हूं कि दिल्ली ने इन शीर्ष अंतरराष्ट्रीय और आईपीएल खिलाड़ियों को जाने देने का फैसला किया। अगर उनके पास रबाडा और नोर्त्जे दोनों होते तो सबसे खतरनाक गेंदबाजी आक्रमण होती। इसके बाद उन्हें नीलामी में कुछ भारतीय गेंदबाजों को खरीदने में आसानी होती। हम जानते हैं कि पृथ्वी शॉ और शिखर धवन कितने खतरनाक हो सकते हैं। उन्होंने उस जोड़ी में से एक को जाने दिया। यह वास्तव में काफी आश्चर्यजनक है।”


दिल्ली कैपिटल्स की टीम पिछले तीन सीजन में लगातार तीन बार प्लेऑफ में पहुंची थी। 2020 में टीम फाइनल में अपना स्थान बनाई थी। दिल्ली के पास नीलामी में 47.5 करोड़ रुपये पर्स में होंगे। ऐसे में उन्हें कगिसो रबाडा और शिखर धवन दोनों को फिर से टीम में शामिल करने में समस्या हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed