फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022: RCB coach Sanjay Bangar said - Kohli mentally strong, will soon come out of the bad phase

IPL 2022: आरसीबी के कोच संजय बांगड़ बोले- कोहली मानसिक रूप से मजबूत, जल्द बुरे दौर से निकलेंगे बाहर

Wed, 27 Apr 2022 09:54 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 27 Apr 2022 09:54 PM IST
सार

संजय ने कहा कि कोहली में जोश और जज्बा है वह जल्द बड़ी पारी खेलेंगे। वह जिस तरह से तैयारियां करते हैं,कभी ढिलाई नहीं बरतते हैं और यही उनकी विशेषता है। यही कारण है कि वह मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकलने में सक्षम हैं।

विज्ञापन
IPL 2022: RCB coach Sanjay Bangar said - Kohli mentally strong, will soon come out of the bad phase
राजस्थान के खिलाफ आउट होने के बाद विराट कोहली - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के मुख्य कोच संजय बांगड़ ने उम्मीद जताई है कि विराट कोहली जल्द बुरे दौर से बाहर निकलेंगे और टीम को जीत दिलाएंगे। कोहली ने पिछली पांच पारियों में नौ, शून्य, शून्य, 12 और एक रन पर आउट हुए हैं। बांगड़ ने कहा कि उनके आउट होने के तरीके से लगता है कि वह अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं हैं। जहां तक उनकी फॉर्म की बात है तो वह पहले भी इस तरह के उतार-चढ़ाव से गुजर चुके हैं। उन्होंने उनका बेहद करीब से आकलन किया है। आरसीबी को मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स ने 29 रन से हराया था। इस सत्र में डु प्लेसी की टीम ने अब तक पांच मैच जीते हैं और चार में हार मिली है।
विज्ञापन


विराट कभी ढिलाई नहीं बरतते
संजय ने कहा कि कोहली में जोश और जज्बा है वह जल्द बड़ी पारी खेलेंगे। वह जिस तरह से तैयारियां करते हैं,कभी ढिलाई नहीं बरतते हैं और यही उनकी विशेषता है। यही कारण है कि वह मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकलने में सक्षम हैं। उनका रवैया सराहनीय है। हां, उन्होंने पिछले मैचों में कम स्कोर बनाए हैं लेकिन वह मानसिक रूप से इतने मजबूत हैं कि जल्द बेहतर प्रदर्शन करने में सफल रहेंगे। बांगड़ ने टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच रहने के दौरान कोहली के साथ काम किया है।
विज्ञापन


शीर्ष क्रम की फॉर्म चिंता का विषय
पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बांगड़ ने स्वीकार किया कि टीम के शीर्ष क्रम की फॉर्म चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि सभी ने देखा है कि ज्यादातर टीमों के लिए नई गेंद का सामना करना बड़ी चुनौती रहा है। शुरू में विकेट गंवाने के बाद लगातार विकेट गिर जाते हैं। इस कारण उनकी टीम भी मैच हार रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed