फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 Points Table Update After RCB vs SRH Match Know Team Position News in Hindi

IPL 2022: लगातार पांचवीं जीत के बाद हैदराबाद अंक तालिका में दूसरे नंबर पर, ऑरेंज कैप की रेस में हार्दिक ने राहुल को पछाड़ा

Sun, 24 Apr 2022 11:32 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 24 Apr 2022 11:32 AM IST
सार

हैदराबाद की टीम लगातार पांचवीं जीत के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर आ चुकी है। वहीं राजस्थान की टीम तीसरे नंबर पर खिसक गई है। गुजरात टाइटंस पहले पायदान पर काबिज है। 

विज्ञापन
IPL 2022 Points Table Update After RCB vs SRH Match Know Team Position News in Hindi
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लाइव स्कोर - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2022 का आधा सीजन खत्म हो चुका है। सभी टीमों ने 14 में से कम से कम सात मैच खेल लिए हैं। कोलकाता और बैंगलोर की टीम आठ मैच खेल चुकी हैं। गुजरात की टीम सात में से छह मैच जीतकर पहले पायदान पर बनी हुई है। वहीं हैदराबाद लगातार पांच मैच जीतकर दूसरे स्थान पर आ गई है। वहीं, कोलकाता के लिए अब प्लेऑफ की राह काफी मुश्किल हो चुकी है। शुक्रवार को पहले स्थान पर पहुंचने वाली राजस्थान की टीम अब तीसरे स्थान पर आ गई है, लेकिन प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। बैंगलोर और लखनऊ प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बनने की रेस में सबसे आगे हैं। 
विज्ञापन


वहीं गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने ऑरेंज कैप की रेस में लोकेश राहुल को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि, जोश बटलर पहले स्थान पर बने हुए हैं और किसी भी बल्लेबाज के लिए उन्हें पीछे छोड़ना बहुत मुश्किल होगा। पर्पल कैप की रेस में युजवेन्द्र चहल सबसे आगे हैं और उन्होंने दूसरे नंबर पर काबिज नटराजन से तीन विकेट ज्यादा हासिल किए हैं। 
विज्ञापन

अंक तालिका की स्थिति

शुरुआती दो मैचों में बड़े अंतर से हारने वाली हैदराबाद की टीम लगातार पांच मैच जीत चुकी है और अंक तालिका में दूसरे स्थान पर कायम है। वहीं, कोलकाता को हराकर गुजरात ने 12 अंक हासिल कर लिए हैं और फिर से पहला स्थान हासिल कर लिया है। राजस्थान की टीम तीसरे स्थान पर आ चुकी है। बैंगलोर हार के बाद चौथे स्थान पर बनी हुई है। लखनऊ की टीम पांचवें स्थान पर है और प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। दिल्ली छठे, कोलकाता सातवें और पंजाब आठवें स्थान पर है। इन टीमों के लिए प्लेऑफ की राह बहुत मुश्किल हो चुकी है। 

मुंबई की टीम आखिरी और चेन्नई नौवें स्थान पर है, दोनों टीमों के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें न के बराबर हैं। हालांकि, चेन्नई अपने सभी मै जीतकर टूर्नामेंट की शुरुआती चार टीमों में जगह बना सकती है, लेकिन मुंबई के लिए यह भी संभव नहीं है। 
 
टीम मैच खेले जीत हार अंक  रन रेट
गुजरात टाइटंस 7 6 1 12 0.396
सनराइजर्स हैदराबाद 7 5 2 10 0.691
राजस्थान रॉयल्स 7 5 2 10 0.432
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 8 5 3 10 -0.472
लखनऊ सुपर जाएंट्स 7 4 3 8 0.124
दिल्ली कैपिटल्स 7 3 4 6 0.715
कोलकाता नाइट राइडर्स 8 3 5 6 0.080
पंजाब किंग्स 7 3 4 6 -0.562
चेन्नई सुपर किंग्स 7 2 5 4 -0.534
मुंबई इंडियंस 7 0 7 0 -0.892

सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी (ऑरेंज कैप)

सर्वाधिक रन बनाने के मामले में राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर शीर्ष पर बने हुए हैं। वहीं लोकेश राहुल को पीछे छोड़कर हार्दिक पांड्या दूसरे स्थान पर आ गए हैं। हार्दिक ने छह मैच में 295 रन बनाए हैं। 
 
खिलाड़ी मैच रन औसत स्ट्राइक रेट सर्वोच्च स्कोर
जोस बटलर 7 491 81.83 161.51 116
हार्दिक पांड्या 6 295 73.75 136.57 87*
लोकेश राहुल 7 265 44.17 141.71 103*
फाफ डुप्लेसिस 8 255 31.88 130.10 96
पृथ्वी शॉ 7 254 36.29 164.93 61
विज्ञापन

सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज (पर्पल कैप)

पर्पल कैप की रेस में युजवेंद्र चहल सबसे आगे हैं। उन्होंने सात मैचों में 18 विकेट लिए हैं। वहीं कुलदीप यादव दूसरे नंबर और ड्वेन ब्रावो तीसरे नंबर पर हैं। 
 
खिलाड़ी मैच विकेट औसत इकोनॉमी
युजवेंद्र चहल 7 18 11.33 7.28
टी नटराजन 7 15 14.53 8.07
कुलदीप यादव 7 13 17.38 8.47
ड्वेन ब्रावो 7 12 18.08 8.45
उमेश यादव 8 11 21.63 7.43
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed