फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 Points Table Rajasthan royals on top, chennai super kings, mumbai indians and sunrisers hyderabad yet to winPoints Table

IPL 2022: शीर्ष चार में पहुंचा पंजाब, इन तीन टीमों का नहीं खुला खाता, 11 मैचों के बाद जानें अंक तालिका का हाल

Mon, 04 Apr 2022 10:42 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 04 Apr 2022 10:42 AM IST
सार

इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का खेल जारी है। दो नई टीमों के जुड़ने से लीग का रोमांच अपने चरम पर है। सभी टीमों के बीच यहां जोरदार टक्कर देखने को मिल रही है। एक हफ्ते से अधिक का समय हो चुका है और इस दौरान इसमें कई करीबी मुकाबले देखने को मिले हैं।

विज्ञापन
IPL 2022 Points Table Rajasthan royals on top, chennai super kings, mumbai indians and sunrisers hyderabad yet to winPoints Table
आईपीएल 2022 - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का खेल जारी है। दो नई टीमों के जुड़ने से लीग का रोमांच अपने चरम पर है। सभी टीमों के बीच यहां जोरदार टक्कर देखने को मिल रही है। एक हफ्ते से अधिक का समय हो चुका है और इस दौरान इसमें कई करीबी मुकाबले देखने को मिले हैं। रविवार को भी पंजाब और चेन्नई के बीच एक अच्छा मुकाबला खेला गया जिसमें मयंक अग्रवाल की टीम ने बाजी मारी। इस मैच के बाद अंक तालिका में भी बड़ा बदलाव हुआ है। पंजाब किंग्स अब तीन में दो मुकाबले जीतकर चौथे स्थान पर पहुंच गई है। जबकि चेन्नई अपने शुरू के तीनों मैच हारकर नौवें स्थान पर खिसक गई है। आइए जानते हैं बाकी टीमों का हाल...

विज्ञापन

राजस्थान रॉयल्स अपने दोनों मैच अच्छे रन रेट से जीतकर शीर्ष पर काबिज है। कोलकाता नाइट राइडर्स तीन में से दो मैच जीतकर चार अंकों और बेहतर रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर काबिज है। तीसरे नंबर पर लीग की नई टीम गुजरात टाइटंस है जो अपने दोनों मैच जीतकर तीसरे पायदान पर है। इसके बाद पंजाब की टीम भी तीन में दो मुकाबले जीतकर चौथे स्थान पर पहुंच गई है। इन सबके बाद दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ सुपर जाएंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर दो में से एक मैच जीतकर क्रमश: पांचवें, छठे और सातवें पायगान पर है। 

टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस, चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और पूर्व चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद, इन तीनोें टीमों का खाता नहीं खुला है और ये क्रमश: आठवें, नौवें और 10वें नंबर पर बनी हुई हैं। इसमें सनराइजर्स ने अभी तक सिर्फ एक मैच खेले हैं, मुंबई ने दो और चेन्नई ने तीन मैच खेले हैं। 

 
टीम मैच खेले जीत हार अंक  नेट रन रेट
राजस्थाम रॉयल्स 2 2 0 4 2.1
कोलकाता नाइट राइडर्स 3 2 1 4 0.843
गुजरात टाइटंस 2 2 0 4 0.495
पंजाब किंग्स 3 2 1 4 0.238
दिल्ली कैपिटल्स 2 1 1 2 0.065
लखनऊ सुपर जाएंट्स 2 1 1 2 -0.011
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 2 1 1 2 -0.048
मुंबई इंडियंस 2 0 2 0 -1.029
चेन्नई सुपर किंग्स 3 0 3 0 -1.251
सनराइजर्स हैदराबाद 1 0 1 0 -3.05
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed