फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022: Parvati Nair shared MS Dhoni's picture, wrote - MS Dhoni is showstealer

IPL 2022: अभिनेत्री पार्वती नायर ने इस दिग्गज की तस्वीर शेयर की, कैप्शन में कुछ इस तरह किया प्यार का इजहार

Tue, 08 Mar 2022 03:27 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 08 Mar 2022 03:27 PM IST
सार

चेन्नई सुपर किंग्स उन चुनिंदा टीमों में से है जिसने 15वें सीजन के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। धोनी के अलावा नेट्स में अंबाति रायुडू, केएम आसिफ और अंडर-19 वर्ल्ड कप के स्टार राजवर्धन हंगरगेकर भी प्रैक्टिस करते दिखे।

विज्ञापन
IPL 2022: Parvati Nair shared MS Dhoni's picture, wrote - MS Dhoni is showstealer
पार्वती नायर और एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल 2022 को लेकर टीमों ने तैयारी शुरू कर दी है। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम भी सूरत में अभ्यास कर रही है। इसमें खुद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी शामिल हैं। सीएसके के खिलाड़ियों का प्रैक्टिस करते फोटो भी सामने आया है। इतना ही साउथ की बेहद चर्चित मॉडल और अभिनेत्री पार्वती नायर ने भी धोनी की तस्वीर अपने सोशल मीडिया हैंडल ट्विटर पर शेयर की है। 
विज्ञापन


पार्वती ने कैप्शन में क्या लिखा?
इसके कैप्शन में पार्वती ने लिखा- यह आईपीएल का एक नया साल है। इसमें कई नई टीमें भी हैं, लेकिन उन सभी में ध्यान खींचने वासा सिर्फ एक ही है। आईपीएल 2022 में सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी। पार्वती ने जो फोटो शेयर की है, उसमें धोनी नेट्स में बैटिंग प्रैक्टिस करते दिखाई पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
सीएसके ट्रेनिंग सेशन के लिए सूरत पहुंची
चेन्नई की टीम इसी हफ्ते ट्रेनिंग सेशन के लिए सूरत पहुंची थी। उनका फैन्स ने शानदार स्वागत भी किया था। धोनी की एक झलक पाने के लिए एक लंबी लाइन लगाई थी। इसे चेन्नई सुपर किंग्स के ट्विटर हैंडल पर भी शेयर किया गया था। इसके कैप्शन में सीएसके ने लिखा था- आभार सूरत। 

रायुडू और हंगरगेकर ने भी नेट्स पर पसीना बहाया
चेन्नई सुपर किंग्स उन चुनिंदा टीमों में से है जिसने 15वें सीजन के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। धोनी के अलावा नेट्स में अंबाति रायुडू, केएम आसिफ और अंडर-19 वर्ल्ड कप के स्टार राजवर्धन हंगरगेकर भी प्रैक्टिस करते दिखे। हंगरगेकर और आसिफ बॉलिंग कोच लक्ष्मिपती बालाजी के सामने गेंदबाजी करते नजर आए। पार्वती ने पिछले सीजन भी तस्वीर शेयर की थी
इससे पहले पार्वती नायर ने पिछले सीजन धोनी और विराट कोहली की भी एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें दोनों खिलाड़ी ब्रोमांस करते दिख रहे थे। पार्वती ने तब लिखा था- इन दोनों के बीच की दोस्ती अटूट और प्यारी है।  चेन्नई-कोलकाता के बीच सीजन का पहला मैच
चेन्नई सुपर किंग्स 15वें सीजन के पहले मैच में 26 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ेगी। 2021 आईपीएल के फाइनल में भी यही दोनों टीमें भिड़ी थीं। तब चेन्नई ने दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में कोलकाता को 27 रन से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया था। सीएसके लीग राउंड के अपने चार-चार मैच वानखेड़े और डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेलेगी। वहीं, ब्रेबोर्न और एमसीए स्टेडियम में सीएसके के तीन-तीन मैच होंगे। कौन हैं पार्वती नायर?
पार्वती नायर साउथ की फेमस मॉडल और एक्ट्रेस हैं। उन्होंने साउथ की चारों फिल्म इंडस्ट्री में काम किया है। इसके अलावा वो सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चित हैं। पार्वती ने 2012 में मलयालम फिल्म पॉपिन्स (Poppins) से फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। फिल्म स्टोरी काथे (Story Kathe) के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ कन्नड़ डेब्यू एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed