{"_id":"623b5bdabdeb36577f7cd6a4","slug":"ipl-2022-mumbai-indians-mi-captain-rohit-sharma-said-will-not-get-additional-benefit-of-playing-matches-in-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2022: एमआई के कप्तान रोहित शर्मा बोले- मुंबई में मैच खेलने का अतिरिक्त फायदा नहीं मिलेगा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2022: एमआई के कप्तान रोहित शर्मा बोले- मुंबई में मैच खेलने का अतिरिक्त फायदा नहीं मिलेगा
Wed, 23 Mar 2022 11:11 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 23 Mar 2022 11:11 PM IST
सार
रोहित ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि आपने नीलामी देखी होगी। टीम में कई नए खिलाड़ी आए हैं। टीम के 70 या 80 प्रतिशत खिलाड़ी इससे पहले मुंबई में नहीं खेले हैं।
विज्ञापन
रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने बुधवार को कहा कि उनकी टीम को मुंबई के तीन मैदानों में आईपीएल के मैच खेलने का अतिरिक्त फायदा नहीं मिलेगा। उन्होंने बताया कि टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो पिछले 2 वर्षों में यहां मैच नहीं खेले हैं।
रोहित ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि आपने नीलामी देखी होगी। टीम में कई नए खिलाड़ी आए हैं। टीम के 70 या 80 प्रतिशत खिलाड़ी इससे पहले मुंबई में नहीं खेले हैं। इसलिए अतिरिक्त फायदे वाली जैसी कोई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि केवल मैं, सूर्य कुमार, पोलार्ड, ईशान किशन, जसप्रीत बुमराह ही मुंबई में काफी मैच खेले हैं। अन्य खिलाड़ियों को यहां खेलने का अनुभव नहीं है।
एनसीए से मंजूरी मिलने के बाद सूर्या टीम से जुड़ेंगे
रोहित ने बताया कि बैटर सूर्यकुमार यादव अब भी बेंगलुरू में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में हैं और वहां से मंजूरी मिलने के बाद ही टीम से जुड़ेंगे। सूर्या की प्रगति अच्छी है। वह जल्द यहां होगा। मैं अभी नहीं बता सकता कि वह पहले मैच के लिए उपलब्ध रहेगा या नहीं लेकिन हम कोशिश कर रहे हैं कि वह जल्द से जल्द टीम से जुड़े।
विज्ञापन
दो डीआरएस मिलना स्वागत योग्य
रोहित ने कहा कि आईपीएल में हर पारी के में दो डीआरएस का मिलना टीम के लिए अच्छा है। विपक्षी टीम पर दबाव बनाने के लिए यह एक अच्छा मौका है। दो डीआरएस के आने का फायदा यह है कि कई बार खेल में गलती हो जाती है और डीआरएस न होने से बैटर को आउट होना पड़ता है। वहीं बल्लेबाज के आउट होने के बाद नया खिलाड़ी गेंदबाज का सामना करेंगा, यह नियम भी अच्छा है। इससे गेंदबाज के पास विकेट चटकाने का मौका होगा।