{"_id":"6237405ec383214964254ed2","slug":"ipl-2022-mumbai-indians-create-13-000-square-metre-bio-secure-mi-arena-for-players-families-and-support-staff-enjoyment","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2022: मुंबई इंडियंस ने तैयार किया 13 हजार स्क्वायर मीटर का बायो-बबल, केवल इन लोगों को मिलेगी एंट्री","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2022: मुंबई इंडियंस ने तैयार किया 13 हजार स्क्वायर मीटर का बायो-बबल, केवल इन लोगों को मिलेगी एंट्री
Sun, 20 Mar 2022 08:25 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 20 Mar 2022 08:25 PM IST
सार
फ्रेंचाइजी के बयान के अनुसार, यह सुविधा टीम को एकजुट होने में मदद करेगी और इससे क्रिकेटरों को आराम करने और संतुलित जीवन जीने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
मुंबई इंडियंस
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आईपीएल के 15वें सीजन का आगाज 26 मार्च से होने जा रहा है। इससे पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सभी क्रिकेटरों और उनके परिवार वालों को सख्त हिदायत दी है। बीसीसीआई ने सख्त कोरोना प्रोटोकॉल लगाए हैं और इसे तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई का भी प्रावधान है।
प्रोटोकॉल न टूटे इसके लिए मुंबई फ्रेंचाइजी ने अपने खिलाड़ियों के लिए मुंबई के जियो वर्ल्ड गार्डन में बायो सिक्योर एमआई अरेना तैयार किया है। यह 13 हजार स्क्वायर मीटर में फैला हुआ है। यह खिलाड़ियों, उनके परिवारों, कोचिंग स्टाफ और सपोर्ट स्टाफ के लिए एक रीक्रिएशनल फैसिलिटी के रूप में काम करेगा।
फ्रेंचाइजी के बयान के अनुसार, यह सुविधा टीम को एकजुट होने में मदद करेगी और इससे क्रिकेटरों को आराम करने और संतुलित जीवन जीने में भी मदद मिलेगी। बयान के अनुसार, एमआई अरेना में टीम और व्यक्तिगत क्षेत्र दोनों शामिल होंगे। यह मुख्य बायो बबल का एक हिस्सा होगा।
विज्ञापन
इसके अलावा एक फुटसल ग्राउंड, पिकल बॉल कोर्ट, बॉक्स क्रिकेट, फुट वॉलीबॉल, गोल्फ ड्राइविंग रेंज, एमआई बैटलग्राउंड, मिनी गोल्फ, एमआई कैफे और एक किड्स जोन की भी सुविधा होगी।
मुंबई इंडियंस के प्रवक्ता ने कहा- एमआई अरेना को टीम को सीजन के दौरान एक-दूसरे से बेहतर तरीके से जोड़ने और जानने के लिए बनाया गया है। पिछले दो सालों में लोगों ने कई चुनौतियों का सामना किया है, लेकिन हम एक परिवार हैं और यह एमआई की प्राथमिकता और जिम्मेदारी है कि सभी को सुरक्षित और खुश रखें।
रोहित शर्मा की अगुआई वाली मुंबई टीम अपना पहला मैच 27 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेलेगी। टीम को ईशान किशन से काफी उम्मीदें होंगी। उन्हें मुंबई ने ऑक्शन में 15.25 करोड़ रुपये में खरीदा है।