फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 MS Dhoni Controlling Game Over CSK Captain Ravindra Jadeja Not Good Sign, slams Former cricketer ajay jadeja and parthiv patel

IPL 2022: धोनी ने दिया कप्तानी में दखल, पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने जताई नाराजगी, कहा- जडेजा के साथ हो रही नाइंसाफी

Fri, 01 Apr 2022 12:02 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 01 Apr 2022 12:02 PM IST
सार

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए को गुरूवार को लीग की नई टीम लखनऊ सुपर जाएंट्स से हार का सामना करना पड़ा। मैच के दौरान पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पहले की तरह ही सक्रिय दिखे और अधिकतर फैसले खुद लेते नजर आए।

विज्ञापन
IPL 2022 MS Dhoni Controlling Game Over CSK Captain Ravindra Jadeja Not Good Sign, slams Former cricketer ajay jadeja and parthiv patel
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल का 15वां सीजन अभी तक निराशाजनक रहा है। चार बार की चैंपियन को शुरूआती दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। नए कप्तान रवींद्र जडेजा की अगुआई में गत विजेता चेन्नई को पहली जीत की तलाश है। उसे सबसे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों शिकस्त मिली और फिर गुरूवार को लीग की नई टीम लखनऊ सुपर जाएंट्स से भी हार का सामना करना पड़ा। मैच के दौरान पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पहले की तरह ही सक्रिय दिखे और अधिकतर फैसले खुद लेते नजर आए।

विज्ञापन


मैच के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा धोनी के इस रवैये से काफी नाराज दिखे। उन्होंने क्रिकबज के एक शो में बातचीत करते हुए कहा कि अगर आपने किसी को नया कप्तान बनाया है और बावजूद इसके मैच में खुद ही सारे फैसले ले रहे हैं तो ये गलत है। 
विज्ञापन


जडेजा ने कहा, "बड़ा मुकाबला होता और उस दौरान आप आगे बढ़कर फैसले लेते तो दिक्कत नहीं होती लेकिन लीग के शुरूआती मैचों में ही रवींद्र एक तरफ खड़े हैं और आप ही फैसले ले रहे हैं, तो ये सही नहीं है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाजी पार्थिव पटेल ने भी धोनी के इस कदम पर  नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, "अगर आपने खुद कप्तानी छोड़ी है तो फिर जडेजा को फैसले लेने दीजिए, उन्हें सीखने दीजिए, तभी वह आगे अच्छा कर सकेंगे।"


मैच के बाद रवींद्र जडेजा ने हार पर बात करते हुए कहा, "हमारी बल्लेबाजी अच्छी रही लेकिन फील्डिंग में हम कमजोर रहे, हमने कैच छोड़े जिसकी वजह से मैच गंवाना पड़ा।" 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed