{"_id":"6288bec2e900171cde5561ae","slug":"ipl-2022-mi-vs-dc-arjun-tendulkar-can-debut-against-delhi-capitals-bowls-a-yorker-like-bumrah-in-the-nets-watch-video","type":"story","status":"publish","title_hn":"Arjun Tendulkar Video: अर्जुन तेंदुलकर दिल्ली के खिलाफ कर सकते हैं डेब्यू, बुमराह की तरह यॉर्कर फेंक ठोका दावा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Arjun Tendulkar Video: अर्जुन तेंदुलकर दिल्ली के खिलाफ कर सकते हैं डेब्यू, बुमराह की तरह यॉर्कर फेंक ठोका दावा
Sat, 21 May 2022 03:58 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: रोहित राज
Updated Sat, 21 May 2022 03:58 PM IST
सार
रोहित ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पिछले मैच में मिली हार के बाद कहा था कि वो अगले मैच में अन्य युवा खिलाड़ियों को भी मौका देंगे। मुंबई के दल में अर्जुन तेंदुलकर एक ऐसा नाम है जिसे दो सीजन में एक बार भी खेलने का अवसर नहीं मिला।
विज्ञापन
अर्जुन तेंदुलकर
- फोटो : Mumbai Indians Instagram
विस्तार
मुंबई इंडियंस की टीम अपने आखिरी लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उतरेगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला शनिवार (21 मई) को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। वानखेड़े मुंबई का होमग्राउंड हैं। रोहित शर्मा की टीम इस मैदान पर जीत के साथ सीजन का अंत करना चाहेंगे। साथ ही अंतिम मैच में सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को मौका दे सकते हैं।
रोहित ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पिछले मैच में मिली हार के बाद कहा था कि वो अगले मैच में अन्य युवा खिलाड़ियों को भी मौका देंगे। मुंबई के दल में अर्जुन तेंदुलकर एक ऐसा नाम है जिसे दो सीजन में एक बार भी खेलने का अवसर नहीं मिला। अर्जुन को मुंबई ने पिछली बार 20 लाख रुपये में खरीदा था और बेंच पर ही रखा। इस बार नीलामी में 10 लाख रुपये उनकी कीमत बढ़ी। मुंबई ने 30 लाख में उन्हें खरीदा। इस बार भी 13 मैच हो चुके हैं, लेकिन उन्हें टीम में जगह नहीं मिली।
दिल्ली के खिलाफ होने वाले मैच से पूर्व मुंबई ने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया। उसमें अर्जुन गेंदबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। बाएं हाथ का यह गेंदबाज यॉर्कर की प्रैक्टिस कर रहा है। उन्होंने सभी गेंदों को सही जगह टप्पा खिलाया। वो बुमराह की तरह परफेक्ट यॉर्कर फेंकने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
दो सीजन के 27 मैचों में बाहर रहने वाले अर्जुन को दिल्ली के खिलाफ टीमें रखे जाने की संभावना बहुत है। अब देखना है कि रोहित किसकी जगह उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल करते हैं।
मुंबई इंडियंस की टीम इस प्रकार है:
रोहित शर्मा (कप्तान), अनमोलप्रीत सिंह, राहुल बुद्धि, रमनदीप सिंह, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, अर्जुन तेंदुलकर, बासिल थम्पी, ऋतिक शौकीन, जसप्रीत बुमराह, जयदेव उनादकट, जोफ्रा आर्चर, मयंक मार्कंडे, मुरुगन अश्विन, रिले मेरेडिथ, टाइमल मिल्स, अरशद खान, डेनियल सैम्स, डेवाल्ड ब्रेविस, फैबियन एलन, कीरोन पोलार्ड, संजय यादव, आर्यन जुयाल और ईशान किशन।

View this post on Instagram