फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 Mega Auction Ravichandran Ashwin Base Price Selling Price in bidding of marquee players

IPL Auction 2022: रविचंद्रन अश्विन पर लगी पांच करोड़ की बोली, राजस्थान रॉयल्स की टीम में हुए शामिल

Sat, 12 Feb 2022 01:45 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 12 Feb 2022 01:45 PM IST
सार

अश्विन आईपीएल 2021 में दिल्ली की टीम का हिस्सा थे। वो बीच के ओवरों में विकेट चटकाने के अलावा नई गेंद के साथ गेंदबाजी भी कर सकते हैं। अश्विन बल्ले के साथ भी छुटपुट योगदान दे सकते हैं।

विज्ञापन
IPL 2022 Mega Auction Ravichandran Ashwin Base Price Selling Price in bidding of marquee players
रविचंद्रन अश्विन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेंगलुरु में मेगा ऑक्शन में रविचंद्रन अश्विन को रॉजस्थान रॉयल्स ने पांच करोड़ में खरीदा। वह आईपीएल 2021 में दिल्ली की टीम के लिए खेले थे। इस बार भी दिल्ली की टीम ने उन पर काफी देर तक बोली लगाई थी, लेकिन अंत में राजस्थान की टीम ने पांच करोड़ रुपये देकर अश्विन को अपनी टीम में शामिल किया। अश्विन अब पहली बार राजस्थान की टीम के लिए खेलेंगे। पिछले साल उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लिए 13 मैच में सात विकेट लिए थे। इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट 7.41 का रहा था। मेगा ऑक्शन में अश्विन ने अपना बेस प्राइस दो करोड़ रुपये रखा था। 
विज्ञापन


आईपीएल की लाइव कवरेज के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन


क्या होते हैं मार्की खिलाड़ी ?
मार्की खिलाड़ी वह खिलाड़ी होते हैं, जिन पर ऑक्शन के दौरान सबसे पहले बोली लगाई जाती है। ये खिलाड़ी वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय होते हैं और अधिकतर टीमें इन्हें खरीदना चाहती हैं। आमतौर पर ये खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी बड़ा नाम बना चुके होते हैं। आमतौर पर मार्की खिलाड़ियों के ऊपर बड़ी बोली लगती है और नीलामी का सबसे महंगा खिलाड़ी भी इन्हीं में से कोई एक होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईपीएल में कैसा रहा है अश्विन का प्रदर्शन
167 आईपीएल मैचों में अश्विन ने 145 विकेट झटके हैं। इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट 6.91 का रहा है। साथ ही उनका औसत 27.8 का रहा है। आईपीएल में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 34 रन देकर चार विकेट रहा है। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग में अश्विन हर 25वीं गेंद पर विकेट निकालते हैं। 2009 और 2021 को छोड़कर अश्विन ने हर आईपीएल में 10 से ज्यादा विकेट लिए हैं। 2008 आईपीएल में अश्विन नहीं खेले थे। आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में अश्विन छठवें नबंर पर हैं। 

आईपीएल में इन टीमों का हिस्सा रह चुके हैं अश्विन 
चेन्नई सुपर किंग्स
राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स
पंजाब किंग्स
दिल्ली कैपिटल्स
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed