{"_id":"6202676a7a917931483678f6","slug":"ipl-2022-mega-auction-kagiso-rabada-base-price-selling-price-in-bidding-of-marquee-players","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL Auction 2022: कगिसो रबाडा को मेगा ऑक्शन में मिले 9.25 करोड़, पंजाब किंग्स ने दिल्ली से लड़कर खरीदा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL Auction 2022: कगिसो रबाडा को मेगा ऑक्शन में मिले 9.25 करोड़, पंजाब किंग्स ने दिल्ली से लड़कर खरीदा
Sat, 12 Feb 2022 01:54 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sat, 12 Feb 2022 01:54 PM IST
सार
रबाडा आईपीएल 2021 में दिल्ली की टीम का हिस्सा थे। वो शुरुआती ओवरों में विकेट चटकाने के अलावा अंतिम ओवरों में भी शानदार गेंदबाजी करते हैं। रबाडा सुपर ओवर करने में भी माहिर हैं।
विज्ञापन
कगिसो रबाडा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आईपीएल 2022 के लिए हुए मेगा ऑक्शन में कगिसो रबाडा पर 9.25 करोड़ की बोली लगी। नीलामी में पंजाब किंग्स टीम ने उन्हें खरीदा। वह आईपीएल 2021 में दिल्ली की टीम के लिए खेले थे। पिछले साल उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लिए 15 मैच में 15 विकेट लिए थे। इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट 8.14 का रहा था। इस बार भी दिल्ली की टीम ने उन पर बोली लगाई थी, लेकिन अंत में पंजाब ने उन्हें 9.25 करोड़ देकर अपनी टीम में शामिल कर लिया। मेगा ऑक्शन में रबाडा का बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था।
क्या होते हैं मार्की खिलाड़ी ?
मार्की खिलाड़ी वह खिलाड़ी होते हैं, जिन पर ऑक्शन के दौरान सबसे पहले बोली लगाई जाती है। ये खिलाड़ी वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय होते हैं और अधिकतर टीमें इन्हें खरीदना चाहती हैं। आमतौर पर ये खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी बड़ा नाम बना चुके होते हैं। आमतौर पर मार्की खिलाड़ियों के ऊपर बड़ी बोली लगती है और नीलामी का सबसे महंगा खिलाड़ी भी इन्हीं में से कोई एक होता है।
आईपीएल में कैसा रहा है रबाडा का प्रदर्शन
रबाडा 2017 से आईपीएल खेल रहे हैं। उन्होंने 50 आईपीएल मैचों में 76 विकेट झटके हैं। इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट 8.21 का रहा है। साथ ही उनका औसत 20.52 का रहा है। आईपीएल में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 21 रन देकर चार विकेट रहा है। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग में रबाडा हर 15वीं गेंद पर विकेट निकालते हैं। 2017 को छोड़कर रबाडा ने हर आईपीएल में 15 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। अब तक चार आईपीएल खेलने वाले रबाडा ने 2019 में 25 और 2020 में 30 विकेट झटके थे।
विज्ञापन
रबाडा अब तक आईपीएल में दिल्ली की टीम के लिए खेल रहे थे। उन्होंने कई मौकों पर अपनी टीम को सुपर ओवर जिताया है।