फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 Mega Auction David Warner Base Price Selling Price in bidding of marquee players

IPL Auction 2022: मेगा ऑक्शन में सिर्फ 6.25 करोड़ में बिके डेविड वार्नर, एक बार फिर दिल्ली के लिए खेलेंगे

Sat, 12 Feb 2022 02:00 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 12 Feb 2022 02:00 PM IST
सार

डेविड वार्नर अपनी कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद को साल 2016 में चैंपियन बना चुके हैं। वो एक सलामी बल्लेबाज होने के साथ ही बेहतरीन कप्तान भी हैं। वार्नर आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विदेशी खिलाड़ी हैं। 
 

विज्ञापन
IPL 2022 Mega Auction David Warner Base Price Selling Price in bidding of marquee players
डेविड वार्नर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वार्नर को दिल्ली की टीम ने ने 6.25 करोड़ में खरीदा है। मेगा ऑक्शन में उनके ऊपर बड़ी बोली लगने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दिल्ली की टीम ने काफी कम कीमत में उन्हें खरीदा है। अब वार्नर पृथ्वी शॉ के साथ दिल्ली के लिए पारी की शुरुआत करते दिख सकते हैं। टीम में वह शिखर धवन की जगह लेंगे। वार्नर इससे पहले भी दिल्ली के लिए खेल चुके हैं। 
विज्ञापन


सनराइजर्स हैदराबाद के पूर्व कप्तान डेविड वॉर्नर के लिए पिछला सीजन निराशाजनक रहा था। उन्हें आठ मैचों में ही खेलने का मौका मिला था। इस दौरान उनके बल्ले से 195 रन निकले थे। इस समय वार्नर खराब फॉर्म से जूझ रहे थे, लेकिन अब वो लय में लौट चुके हैं। वार्नर आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विदेशी खिलाड़ी हैं। 2016 में उन्होंने अपनी कप्तानी में हैदराबाद के चैंपियन बनाया था। मेगा ऑक्शन में वार्नर का बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था।  
विज्ञापन


क्या होते हैं मार्की खिलाड़ी ?
मार्की खिलाड़ी वह खिलाड़ी होते हैं, जिन पर ऑक्शन के दौरान सबसे पहले बोली लगाई जाती है। ये खिलाड़ी वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय होते हैं और अधिकतर टीमें इन्हें खरीदना चाहती हैं। आमतौर पर ये खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी बड़ा नाम बना चुके होते हैं। आमतौर पर मार्की खिलाड़ियों के ऊपर बड़ी बोली लगती है और नीलामी का सबसे महंगा खिलाड़ी भी इन्हीं में से कोई एक होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईपीएल में कैसा रहा है वार्नर का प्रदर्शन
वार्नर 2010 से आईपीएल खेल रहे हैं। उन्होंने 150 आईपीएल मैचों में 41.59 के औसत से 5449 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 139.96 का रहा है। आईपीएल में उनका सबसे बड़ा स्कोर 126 रन है। वह चार शतक और 50 अर्धशतक लगा चुके हैं। वार्नर आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विदेशी खिलाड़ी हैं। वह आईपीएल के छह सीजन में 500 से ज्यादा रन बना चुके हैं।  




आईपीएल में इन टीमों का हिस्सा रह चुके हैं वार्नर 
दिल्ली कैपिटल्स
सनराइजर्स हैदराबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed