IPL 2022: लखनऊ को हराकर बैंगलोर दूसरे स्थान पर पहुंचा, डुप्लेसिस फिर शतक से चूके, गेंदबाजी में हेजलवुड का कमाल
आईपीएल के 31वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने शानदार जीत दर्ज की। फाफ डुप्लेसिस की अगुआई में बैंगलोर ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 18 रन से हरा दिया। मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए मैच में बैंगलोर ने 181 रन का सफलतापूर्वक बचाव किया और लखनऊ को 163 रन के स्कोर पर रोका।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल के 31वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने शानदार जीत दर्ज की। फाफ डुप्लेसिस की अगुआई में बैंगलोर ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 18 रन से हरा दिया। मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए मैच में बैंगलोर ने 181 रन का सफलतापूर्वक बचाव किया और लखनऊ को 163 रन के स्कोर पर रोका। बैंगलोर की यह इस सीजन की पांचवीं जीत है और वह अब अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। बैंगलोर की तरफ से फाफ डुप्लेसिस ने 96 रन बनाए तो वहीं जोस हेजलवुड ने चार विकेट झटके।
That's that from Match 31.@RCBTweets win by 18 runs against #LSG.
विज्ञापन
Scorecard - https://t.co/9Dwu1D2Lxc #LSGvRCB #TATAIPL pic.twitter.com/oSxJ4fAukIविज्ञापन विज्ञापन— IndianPremierLeague (@IPL) April 19, 2022
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के 182 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जाएंट्स की शुरुआत अच्छी नहीं हुई. टीम के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक महज तीन रन बनाकर आउट हुए और 17 के स्कोर पर लखनऊ ने अपना पहला विकेट गंवाया। इसके बाद मनीष पांडे भी कुछ खास नहीं कर पाए और छह रन बनाकर पवेलियन लौटे। दोनों खिलाड़ियों के जोस हेजलवुड ने आउट किया।
कप्तान केएल राहुल ने इसके बाद कुछ तेज शॉट खेले और पारी को आगे बढ़ाने की कोशिश की लेकिन वह भी 30 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें हर्षल पटेल ने कार्तिक के हाथों कैच कराया।
हेजलवुड की गेंद पर आउट हुए केएल राहुल (फोटो क्रेडिट: IPL/BCCI)
एक समय लखनऊ की टीम 64 के स्कोर पर तीन विकेट गंवाकर मुश्किल में थी। लेकिन क्रुणाल पांड्या और दीपक हुड्डा ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 36 रन जोड़े। हुड्डा जल्दी ही 13 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद क्रुणाल पांड्या भी 28 गेंद में 42 रन बनाकर चलते बने।
क्रुणाल को छोड़कर कोई भी अन्य खिलाड़ी ज्यादा देर तक टिक नहीं पाया और हर अंतराल पर विकेट गिरने की वजह से लखनऊ की टीम 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 163 रन ही बना पाई।
क्रुणाल पांड्या अर्धशतक से चूके, 42 रन बनाए (फोटो क्रेडिट: IPL/BCCI)
लखनऊ की टीम ने इससे पहले टॉस जीतकर बैंगलोर को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। बैंगलोर के लिए शुरुआत बेहद खराब हुई। पहले ही ओवर में अनुज रावत और विराट कोहली दोनों पवेलियन लौट गए। दोनों को दुष्मंत चमीरा ने लगातार दो गेंदों में आउट किया। विराट पहली ही गेंद पर खाता खोले बगैर आउट हुए।
पहली गेंद पर आउट हुए विराट कोहली (फोटो क्रेडिट: IPL/BCCI)
बैंगलोर की टीम के सात के स्कोर पर दो विकेट गिर चुके थे, लेकिन फाफ डुप्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल ने ताबड़तोड़ शॉट खेले और 26 गेंदों में 37 रन की साझेदारी की। मैक्सवेल हालांकि 11 गेंदों में 23 रन बनाकर क्रुणाल की गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद सुयश प्रभुदेसाई भी जल्दी ही पवेलियन लौट गए।
क्रुणाल की गेंद पर आउट हुए मैक्सवेल, होल्डर ने पकड़ा शानदार कैच (फोटो क्रेडिट: IPL/BCCI)
एक समय बैंगलोर की टीम 62 के स्कोर पर चार विकेट गंवाकर मुश्किल में दिख रही थी। लेकिन डुप्लेसिस और शहबाज अहमद ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए 70 रनों की मजबूत साझेदारी की और टीम के स्कोर को 132 तक ले गए। शाहबाज 22 गेंदों में 26 रन बनाकर आउट हुए। दूसरे छोर पर डुप्लेसिस ने तेजी से रन बनाना जारी रखा और अपना अर्धशतक पूरा किया। वह आखिरी ओवर में 64 गेंदों में 96 रन बनाकर आउट हुए जबकि दिनेश कार्तिक आठ गेंदों में 13 रन बनाकर नाबाद रहे।
डुप्लेसिस और कार्तिक ने आखिरी में तेजी से रन बनाए (फोटो क्रेडिट: IPL/BCCI)