फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 Lucknow Super Giants trump card Mohsin Khan life story Mohammed Shami help him during lockdown

Mohsin Khan: लॉकडाउन में शमी ने की मदद, आईपीएल में मोहसिन दिखा रहे जलवा, सीजन में ले चुके हैं आठ विकेट

Mon, 02 May 2022 08:50 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: रोहित राज Updated Mon, 02 May 2022 08:50 PM IST
सार

बदरुद्दीन यूपी में उन कोचों में से हैं, जिन्होंने मोहम्मद शमी को उनके शुरुआती दिनों में क्रिकेट की की कोचिंग दी थी। लॉकडाउन के दौरान मोहसिन ने शमी से भी गेंदबाजी के गुर सीखे, जिसका असर आईपीएल में दिख रहा है।

विज्ञापन
IPL 2022 Lucknow Super Giants trump card Mohsin Khan life story Mohammed Shami help him during lockdown
मोहसिन खान - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

प्रथम श्रेणी क्रिकेटर इमरान खान जब अपने छोटे भाई मोहसिन खान को कोचिंग के लिए बदरुद्दीन सिद्दीकी के पास लेकर गए, तो कोच को समझ में नहीं आया कि मुरादाबाद (यूपी) के संबल इलाके के इस दुबले और नाटे लड़के को क्या सिखाएं। वहीं लड़का आईपीएल टूर्नामेंट में लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेलते हुए चार मैचों में 8 विकेट लेकर जाना-माना नाम बन चुका है। 
विज्ञापन


बदरुद्दीन यूपी में उन कोचों में से हैं, जिन्होंने मोहम्मद शमी को उनके शुरुआती दिनों में क्रिकेट की की कोचिंग दी थी। लॉकडाउन के दौरान मोहसिन ने शमी से भी गेंदबाजी के गुर सीखे, जिसका असर आईपीएल में दिख रहा है। लीग में लखनऊ टीम अब तक 10 में से 7 मैच जीत चुकी है।
विज्ञापन




कोच बोले- कद देखकर नहीं लगा था गेंदबाज बनेगा 
बदरुद्दीन सिद्दीकी ने कहा, एक दशक पहले मोहसिन का बड़ा भाई इमरान मेरी एकेडमी में आता था। उस समय तक मोहम्मद शमी कोलकाता चला गया था और रणजी ट्रॉफी खेलता था। तब इमरान ने बताया कि उसका छोटा भाई क्रिकेट खेलना चाहता है और क्या वह उसे अभ्यास के लिए ला सकता है। मोहसिन गेंदबाजी करते हुए अचानक बल्ला उठा लेता था। कई बार बातें भी अनसुनी भी कर देता था। 10 साल पहले उसकी कद-काठी देखकर नहीं लगा था कि वह तेज गेंदबाज बनेगा। अब उसका खेल निखर गया है। उसने फोकस के साथ अभ्यास शुरू कर दिया। वह गेंदबाज के साथ-साथ उम्दा बल्लेबाज भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




शमी के निजी मैदान पर मोहसिन ने किया अभ्यास 
मोहसिन मूल रूप से सफेद गेंद का गेंदबाज था, लेकिन कोरोना महामारी के कारण 2020 में पहले लॉकडाउन के बाद उसे अमरोहा में मोहम्मद शमी की रिहायशी एकेडमी में गेंदबाजी का मौका मिला। शमी के पास अपने शहर में निजी मैदान है, जहां उन्होंने टर्फ पिचें लगाई हैं। लॉकडाउन के दौरान बदरुद्दीन के साथ वह, उनका छोटा भाई मोहम्मद कैफ और मोहसिन वहां अभ्यास करते थे। 


बदरुद्दीन ने कहा कि यह काफी छोटा समूह था और मैंने मोहसिन को बुलाया, ताकि वह शमी को देखकर सीख सके। मैं चाहता था कि शमी भी उसे देखे और कुछ सलाह दें। उन्होंने कहा कि मुझे लगा कि शमी उससे प्रभावित हुआ है और उसे काफी टिप्स दिए। वह अक्सर मोहसिन के बारे में पूछता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed