फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 Lucknow captain KL Rahul breaks Virat Kohli record becomes fastest Indian to score six runs

IPL 2022: लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, सबसे तेज छह हजार रन बनाने वाले भारतीय बने

Tue, 19 Apr 2022 11:47 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: रोहित राज Updated Tue, 19 Apr 2022 11:47 PM IST
सार

केएल राहुल टी20 में सबसे तेजी से छह हजार रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए। उन्होंने भारत और आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

विज्ञापन
IPL 2022 Lucknow captain KL Rahul breaks Virat Kohli record becomes fastest Indian to score six runs
केएल राहुल - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

लखनऊ सुपर जाएंट्स ने आईपीएल के 31वें मैच में एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया। मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ मंगलवार (19 अप्रैल) को उन्होंने 24 गेंद पर 30 रन बनाए। इस दौरान राहुल टी20 में सबसे तेजी से छह हजार रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए। उन्होंने भारत और आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
विज्ञापन


राहुल ने टी20 में 166वीं पारी में छह हजार रन पूरे कर लिए। कोहली ने इसके लिए 184 पारी लिए थे। राहुल सबसे तेज छह हजार टी20 रन बनाने के मामले में वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान क्रिस गेल और पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए। क्रिस गेल ने 162 और बाबर ने 165 पारियों में छह हजार रन पूरे किए थे।
विज्ञापन


सबसे तेज छह हजार रन बनाने वाले भारतीय
बल्लेबाज पारी
केएल राहुल 165
विराट कोहली 184
शिखर धवन 214
सुरेश रैना 217
रोहित शर्मा 228

राहुल ने 179 टी20 मैच खेले हैं। इस दौरान उनके नाम 6007 रन है। उन्होंने अब तक पांच शतक और 31 अर्धशतक लगाए हैं। राहुल ने आईपीएल के मौजूदा सीजन में सात मैचों की सात पारियों में 265 रन बनाए हैं। सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में राहुल दूसरे स्थान पर हैं। उनसे ज्यादा रन राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर ने बनाए हैं। उन्होंने छह मैचों की छह पारियों में 375 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैच में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 181 रन बनाए। उसके लिए कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने सबसे ज्यादा 96 रन बनाए। 64 गेंद की पारी में उन्होंने 11 चौके और दो छक्के लगाए। शाहबाज अहमद ने 22 गेंद पर 26 और ग्लेन मैक्सवेल 11 गेंद पर 23 रन बनाए। 181 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 163 रन ही बना सकी। उसके लिए क्रुणाल पांड्या ने 28 गेंद पर 42, कप्तान केएल राहुल ने 24 गेंद पर 30 और मार्कस स्टोइनिस ने 15 गेंद पर 24 रन बनाए। आरसीबी की टीम यह मैच 18 रनों से जीत गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed