{"_id":"628635fe9bf69f3a883b4330","slug":"ipl-2022-lsg-mentor-gautam-gambhir-celebrates-aggressively-after-win-over-kkr-kolkata-knight-riders-vs-lucknow-super-giants","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gautam Gambhir Reaction: KKR पर जीत के बाद LSG के मेंटर गौतम गंभीर ने मनाया आक्रामक जश्न, देखें वीडियो","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Gautam Gambhir Reaction: KKR पर जीत के बाद LSG के मेंटर गौतम गंभीर ने मनाया आक्रामक जश्न, देखें वीडियो
Thu, 19 May 2022 05:50 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: रोहित राज
Updated Thu, 19 May 2022 05:50 PM IST
सार
ड्रेसिंग रूम में आमतौर पर शांत रहने वाले गंभीर ने आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया। कोलकाता को दो बार चैंपियन बना चुके गंभीर इस सीजन में लखनऊ की टीम के मेंटर हैं। उन्होंने इस पद पर शानदार काम किया है और टीम को लगातार प्रेरित करते नजर आए हैं।
विज्ञापन
गौतम गंभीर
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
लखनऊ सुपर जाएंट्स ने बुधवार (18 मई) को कोलकाता नाइटराइडर्स को एक रोमांचक मुकाबले में हराकर प्लेऑफ में अपना स्थान पक्का कर दिया। सीजन के 66वें मुकाबले में लखनऊ की टीम ने दो रन से जीत हासिल की थी। कोलकाता को जीत के लिए आखिरी दो गेंदों पर तीन रनों की जरुरत थी, लेकिन मार्कस स्टोइनिस ने लगातार दो विकेट झटकर उसे जीत से वंचित कर दिया। लखनऊ की इस जीत के बाद मेंटर गौतम गंभीर काफी खुश दिखाई दिए।
ड्रेसिंग रूम में आमतौर पर शांत रहने वाले गंभीर ने आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया। कोलकाता को दो बार चैंपियन बना चुके गंभीर इस सीजन में लखनऊ की टीम के मेंटर हैं। उन्होंने इस पद पर शानदार काम किया है और टीम को लगातार प्रेरित करते नजर आए हैं। क्रिकेट के मैदान पर गंभीर को कई बार गुस्से में देखा गया है, लेकिन बतौर मेंटर उनका यह रूप पहली बार सामने आया।
गंभीर ने मैच जीतते ही अपने साथियों को गले लगा लिया और जोर-जोर से चिल्लाने लगे। वो रूकने का नाम ही नहीं ले रहे थे। उनके इस रूप को देखकर किसी को भरोसा ही नहीं हुआ कि ये वही गंभीर हैं जो कुछ देर पहले पूरी तरह शांत होकर मैच को देख रहे थे। उनके आक्रामक जश्न का फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
विज्ञापन
मैच में क्या-क्या हुआ
लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उनका यह निर्णय सही साबित हुआ। टीम ने 20 ओवर में बिना विकेट गंवाए 210 रन बना दिए। क्विंटन डिकॉक ने 70 गेंदों पर नाबाद 140 रन बनाए। उन्होंने 10 चौके और 10 छक्के लगाए। डिकॉक का स्ट्राइक रेट 200 का रहा। कप्तान केएल राहुल ने 51 गेंदों पर नाबाद 68 रन की पारी खेली। उन्होंने तीन चौके और चार छक्के लगाए। राहुल का स्ट्राइक रेट 133.33 का रहा।
211 रन के लक्ष्य को हासिल करना मुश्किल था, लेकिन कोलकाता ने 10 ओवर में 99 रन बनाकर अपनी मंशा जाहिर कर दी। ओपनर वेंकटेश अय्यर और अभिजीत तोमर के फेल होने के बाद नीतीश राणा, श्रेयस अय्यर और सैम बिलिंग्स ने टीम की पारी को आगे बढ़ाया। आखिरी ओवरों में सुनील नरेन और रिंकू सिंह ने तूफानी बल्लेबाजी कर टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया। आखिरी ओवर में जीत के लिए 21 रन बनाने थे। रिंकू ने चार गेंदों पर 18 रन बना दिए थे। मार्कस स्टोइनिस की पांचवीं गेंद पर इविन लुईस ने असाधारण कैच पकड़कर लखनऊ को मैच में बनाए रखा। आखिरी गेंद पर स्टोइनिस ने उमेश यादव को बोल्ड कर टीम को जीत दिला दी।

— ChaiBiscuit (@Biscuit8Chai) May 18, 2022