फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 Know the reason why Rishi Dhawan wears face mask or shield during a match against chennai super kings

IPL 2022: ऋषि धवन ने छह साल बाद की आईपीएल में वापसी, गेंदबाजी करते हुए लगाया अजीबोगरीब मास्क, जानें पूरा मामला

Tue, 26 Apr 2022 09:10 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 26 Apr 2022 09:10 AM IST
सार

आईपीएल 2022 के 38वें मैच में पंजाब किंग्स ने अपनी पेस चौकड़ी की मदद से चेन्नई सुपर किंग्स को 11 रनों से हराकर सीजन की चौथी जीत दर्ज की। हिमाचल प्रदेश के रहने वाले ऋषि धवन पहली बार सीजन में खेलने उतरे। लेकिन जब वह गेंदबाजी पर आए तो उनके चेहरे पर लगे मास्क ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। ऐसे में हर कोई जानना चाह रहा था कि आखिर धवन ने अपने चेहरे पर ये क्या और क्यों लगाया।

विज्ञापन
IPL 2022 Know the reason why Rishi Dhawan wears face mask or shield during a match against chennai super kings
ऋषि धवन - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2022 के 38वें मैच में पंजाब किंग्स ने अपनी पेस चौकड़ी की मदद से चेन्नई सुपर किंग्स को 11 रनों से हराकर सीजन की चौथी जीत दर्ज की। सोमवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में पंजाब की टीम तीन बड़े बदलाव के साथ उतरी। पंजाब ने अपने तेज गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती देते हुए संदीप शर्मा और ऋषि धवन को इस मैच में मौका दिया। हिमाचल प्रदेश के रहने वाले ऋषि धवन पहली बार सीजन में खेलने उतरे। लेकिन जब वह गेंदबाजी पर आए तो उनके चेहरे पर लगे मास्क ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। ऐसे में हर कोई जानना चाह रहा था कि आखिर धवन ने अपने चेहरे पर ये क्या और क्यों लगाया। आइए जानते हैं पूरे मामले और इस मास्क के बारे में सब कुछ...

विज्ञापन

छह साल बाद आईपीएल में लौटे
विजय हजारे ट्रॉफी में बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन से हिमाचल प्रदेश को पहली बार विजय हजारे ट्रॉफी का खिताब दिलाने वाले ऋषि ने छह साल बाद आईपीएल में वापसी की। ऋषि ने साल 2016 में किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) में आखिरी बार खेला था और इस बार छह साल बाद उसी फ्रेंचाइजी से दोबारा खेलने उतरे। उन्हें नीलामी में पंजाब किंग्स ने 55 लाख की राशि के साथ अपने साथ जोड़ा। लेकिन वह चोट की वजह से शुरुआती मैचों के लिए अनुपलब्ध रहे। धवन को रणजी ट्रॉफी के दूसरे चरण के दौरान खेलते हुए नाक पर चोट लग गई थी। इसके बाद उनकी नाक की सर्जरी की गई। यही कारण रहा कि वह शुरू के चार मैचों में टीम का हिस्सा नहीं बन पाए। 

 

क्यों लगाया मास्क?
धवन ने चेन्नई के खिलाफ सोमवार को सीजन का अपना पहला मैच खेला। लेकिन जब वह गेंदबाजी करने उतरे तो उन्होंने अपनी नाक को सुरक्षित रखने और किसी भी तरह की चोट से बचने के लिए चेहरे पर फाइबर का मास्क लगाया। धवन ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी की और दो विकेट भी झटके। 32 साल ऋषि ने सबसे पहले शिवम दुबे को बोल्ड किया और इसके बाद आखिरी ओवर में धोनी को पवेलियन भेजा। इसके अलावा उन्होंने आखिरी ओवर में धोनी और जडेजा के सामने 27 रनों का बचाव भी किया। 

धवन ने मैच से पहले अपनी चोट के बारे में बात करते हुए उसकी जानकारी दी थी। पंजाब किंग्स की तरफ से शेयर किए गए वीडियो में उन्होंने कहा कि अब वह पूरी तरह से ठीक हैं और खेलने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, "चार साल बाद आईपीएल में वापसी करने के बाद रणजी में चोटिल होना निराशाजनक था। इसकी वजह से उन्हें नाक की चोट की वजह से शुरू के चार मैचों से बाहर रहना पड़ा। लेकिन अब मैं ठीक हूं और खेलने के लिए तैयार हूं।"
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed