फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 KKR vs DC Analysis Rishabh Pant vs Shreyas Iyer One over of Umesh yadav changed the match Lord Shardul thakur did wonders with the bat

KKR vs DC Analysis: उमेश के एक ओवर ने बदला मैच, लॉर्ड शार्दुल ने बल्ले से किया कमाल, जानें मैच में क्या-क्या हुआ

Sun, 10 Apr 2022 09:36 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: रोहित राज Updated Sun, 10 Apr 2022 09:36 PM IST
सार

मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में दिल्ली ने कोलकाता को 44 रन से हरा दिया। कोलकाता ने पांच मैचों में तीन जीते हैं और दो हारे हैं। वहीं, दिल्ली ने चार मैचों में दूसरी जीत दर्ज की है।

विज्ञापन
IPL 2022 KKR vs DC Analysis Rishabh Pant vs Shreyas Iyer One over of Umesh yadav changed the match Lord Shardul thakur did wonders with the bat
शार्दुल ठाकुर और श्रेयस अय्यर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स के जीत के क्रम को रोक दिया है। मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में दिल्ली ने कोलकाता को 44 रन से हरा दिया। कोलकाता ने पांच मैचों में तीन जीते हैं और दो हारे हैं। वहीं, दिल्ली ने चार मैचों में दूसरी जीत दर्ज की है। कोलकाता के लिए श्रेयस अय्यर इस मैच में सबसे सफल रहे। उनके अलावा सभी खिलाड़ियों निराश किया। अब तक टूर्नामेंट में टीम के हीरो रहे उमेश यादव इस मैच में महंगे साबित हुए। उनके एक ओवर के मैच को पूरी तरह बदल दिया।
विज्ञापन


मैच में टर्निंग पॉइंट्स
1.
उमेश यादव ने कोलकाता के लिए 19वां ओवर किया। इस ओवर से पहले दिल्ली का स्कोर 18 ओवर में पांच विकेट पर 176 रन था। यहां से लग रहा था कि टीम ज्यादा से ज्यादा दो ओवरों में 20-25 रन बना सकेगी, लेकिन शार्दुल ठाकुर के मन में कुछ और ही था। उन्होंने उमेश यादव के ओवर में दो छक्के लगाए। उनके बाद अक्षर पटेल ने भी एक छक्का जड़ दिया। इस ओवर में 23 रन बने। शार्दुल और अक्षर के बल्ले पर गेंद सही से आने लगी। अगले ओवर में दोनों ने मिलकर 16 रन बना लिए। दिल्ली ने 215 रनों का विशाल स्कोर बनाया। यहां से कोलकाता की टीम दबाव में आ गई।
विज्ञापन


2. खलील अहमद ने दो ओवरों में दो विकेट लेकर कोलकाता को तगड़ा झटका दिया। उन्होंने तीसरे ओवर में वेंकटेश अय्यर और पांचवें ओवर में अजिंक्य रहाणे को आउट कर दिया। दो विकेट गिर जाने के बाद कोलकाता का रनरेट धीमा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


3. कुलदीप यादव ने मैच में तीन विकेट लेकर कोलकाता को हार की ढकेल दिया। 13वें ओवर में उन्होंने इन-फॉर्म बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को आउट कर दिया। श्रेयस अर्धशतक लगाकर खतरनाक दिख रहे थे। कुलदीप ने उन्हें आउट कर कोलकाता को बड़ा झटका दिया। इसके बाद 16वें ओवर में कुलदीप ने पैट कमिंस और सुनील नरेन को आउट कर दिल्ली के पक्ष में मैच को पूरी तरह मोड़ दिया।

IPL 2022 KKR vs DC Analysis Rishabh Pant vs Shreyas Iyer One over of Umesh yadav changed the match Lord Shardul thakur did wonders with the bat
श्रेयस अय्यर - फोटो : IPL/BCCI
दोनों कप्तानों का कैसा रहा प्रदर्शन?
दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत बल्लेबाजी में फेल रहे। अच्छी शुरुआत को पंत बड़ी पारी में नहीं बदल पाए। उन्होंने 14 गेंद पर दो चौके और दो छक्कों की मदद से 27 रन बनाए। ऐसा लग रहा था कि पंत बड़ी पारी खेलेंगे, लेकिन रसेल की गेंद पर आउट होकर पवेलियन में लौट गए। हालांकि, पंत ने फिल्डिंग के दौरान बेहतरीन काम किया। उन्होंने सही मौकों पर फील्ड और गेंदबाजी में बदलाव कर कोलकाता पर दबाव बनाए रखा।

दूसरी ओर कोलकाता के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कप्तानी में कई गलतियां की। उन्होंने उमेश यादव को डेथ ओवरों में गेंदबाजी कराई। यह फैसला गलत साबित हुआ। उमेश हमेशा से पावरप्ले के गेंदबाज रहे हैं। उनके ओवर ने मैच को पलट दिया। बल्लेबाजी में अय्यर ने शानदार प्रदर्शन किया। 33 गेंद पर उन्होंने 54 रन बनाए।

IPL 2022 KKR vs DC Analysis Rishabh Pant vs Shreyas Iyer One over of Umesh yadav changed the match Lord Shardul thakur did wonders with the bat
ऋषभ पंत - फोटो : IPL/BCCI
दिल्ली के लिए मैच में क्या-क्या हुआ?
सकारात्मक पक्ष: डेविड वॉर्नर और पृथ्वी शॉ ने पहली बार टीम को धमाकेदार शुरुआत दिलाई। इस आईपीएल की सबसे खतरनाक ओपनिंग जोड़ी ने आज खुद को साबित किया। दोनों ने अर्धशतक लगाए। शार्दुल ठाकुर और अक्षर पटेल ने उपयोगी रन बनाए। गेंदबाजी में मुस्तफिजूर रहमान, खलील अहमद और कुलदीप यादव प्रभावित किया। तीनों ने मिलकर टीम को जीत दिलाई।

नकारात्मक पक्ष: कप्तान पंत फिर से बड़ी पारी नहीं खेल सके। मध्यक्रम में रोवमन पॉवेल और ललित यादव फेल रहे। गेंदबाजी में शार्दुल ठाकुर ने विकेट तो लिए, लेकिन काफी महंगे साबित हुए। अक्षर पटेल एक बार फिर विकेट नहीं ले सके। तीन ओवर में 32 रन भी लुटाए। रोवमन पॉवेल ऑलराउंडर के रूप में फेल रहे हैं। बल्लेबाजी में फ्लॉप साबित होने के बाद गेंदबाजी में एक ओवर में 17 रन दे दिए।

IPL 2022 KKR vs DC Analysis Rishabh Pant vs Shreyas Iyer One over of Umesh yadav changed the match Lord Shardul thakur did wonders with the bat
कुलदीप यादव - फोटो : IPL/BCCI
कोलकाता के लिए मैच में क्या-क्या हुआ?
सकारात्मक पक्ष: गेंदबाजी में सुनील नरेन ही चल पाए। उन्होंने चार ओवर में 21 रन देकर दो विकेट लिए। बल्लेबाजी में श्रेयस अय्यर ने प्रभावित किया। उन्होंने अर्धशतक लगाया। नीतीश राणा ने 20 गेंदों पर 30 रनों की उपयोगी पारी खेली।

नकारात्मक पक्ष: टीम के लिए इस मैच में सकारात्मक से ज्यादा नकारात्मक पक्ष रहे। गेंदबाजी में उमेश यादव, रासिख सलाम, पैट कमिंस, वरुण चक्रवर्ती, आंद्रे रसेल और वेंकटेश अय्यर महंगे साबित हुए। बल्लेबाजी में अजिंक्य रहाणे, वेंकटेश अय्यर की जोड़ी एक बार फिर नहीं चली। आंद्रे रसेल ने धीमी पारी खेली। सैम बिलिंग्स, पैट कमिंस और सुनील नरेन का बल्ला नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed